By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: ‘मैं जिंदा हूं’, नोरा फतेही ने खतरनाक Car Accident के बाद दी Health Update, कहा- ‘एक शराबी ने मुझे…’
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > ‘मैं जिंदा हूं’, नोरा फतेही ने खतरनाक Car Accident के बाद दी Health Update, कहा- ‘एक शराबी ने मुझे…’
देश - विदेश

‘मैं जिंदा हूं’, नोरा फतेही ने खतरनाक Car Accident के बाद दी Health Update, कहा- ‘एक शराबी ने मुझे…’

Vishva News
Last updated: 21/12/2025 4:17 PM
Vishva News
Published: 21/12/2025
Share
SHARE

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को लेकर शनिवार को एक ऐसी खबर आई, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। शनिवार की शाम एक्ट्रेस एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। जैसे ही ये खबर सामने आई, उनके फैंस भी उन्हें लेकर चिंतित हो उठे। इस हदसे में नोरा के सिर पर चोट आई हैं। वह डीजे डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अब नोरा फतेही ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है और इस हादसे से जुड़ी डिटेल्स भी शेयर की हैं। हादसे के कुछ घंटे बाद ही नोरा ने डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस भी दी और अब अपना हेल्थ अपडेट देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयरकिया है।

Contents
  • कब और कैसे हुआ हादसा?
  • नोरा ने दिया हेल्थ अपडेट
  • काफी डरावना था हादसा
  • फैंस को कहा धन्यवाद

T20 World Cup 2026: 4 साल बाद T20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को खेलने का मिलेगा मौका, पाकिस्तान के खिलाफ बने थे ‘विलेन’

कब और कैसे हुआ हादसा?

नोरा फतेही ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह शनिवार को एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब नोरा डीजे डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में एक ड्राइवर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि नोरा कार की खिड़की से जा टकराईं, जिसमें उनके सिर पर चोटें आई हैं। लेकिन, साथ ही उन्होंने इसे ‘जीवन का सबसे भयावह और दर्दनाक पल’ बताते हुए, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर गुस्सा भी जाहिर किया।

नोरा ने दिया हेल्थ अपडेट

नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियोज पोस्ट करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने कहा- ‘हैलो दोस्तों, मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। हां, आज मैं एक गंभीर कार एक्सीडेंट का शिकार हुई थी। एक नशे में धुत शख्स ने मेरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। उसका असर इतना तेज था कि मेरा सिर विंडो से टकरा गया। मगर मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। कुछ माइनर चोट और सूजन है, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं ठीक हूं। ये और बुरा हो सकता था। मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि शराब पीकर गाड़ी बिलकुल न चलाएं।’

काफी डरावना था हादसा

नोरा ने माना कि इस एक्सीडेंट ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था। वह कहती हैं- ‘मैं झूठ नहीं बोलूंगी। ये बहुत ही डरावना, भयानक और दर्दनाक पल था। मैं अभी भी सदमे में हूं… मैंने अपनी जिंदगी आंखों के सामने फ्लैश होते देखी और मैं नहीं चाहती की किसी को भी कभी ऐसे मोमेंट से होकर गुजरना पड़े। मैं अपने काम, एम्बिशन और किसी भी ऑपर्च्युनिटी के रास्ते में कुछ नहीं आने देती। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है।’

Railway Fare Hike: रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों के किराए में की वृद्धि, 26 दिसंबर से यात्रियों का बजट होगा प्रभावित

फैंस को कहा धन्यवाद

नोरा आगे कहती हैं- ‘दरअसल, मुझे कभी भी शराब, ड्रग्स या गांजा जैसी किसी भी चीज का आइडिया पसंद नहीं रहा.. ये कुछ ऐसा है जो आपको दूसरी मानसिक स्थिति में ले जाता है.. इसलिए मैं ऐसी किसी चीज को प्रमोट नहीं करूंगी और न ही इसके आसपास रहना पसंद करूंगी… ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करना चाहि और मुझे हैरानी है कि 2025 में भी ये एक चर्चा का विषय है। इसी के साथ मैं उन सभी को थैंक यू कहना चाहती हूं जिन्होंने मेरी हालत जानने की कोशिश की।मेरे फैंस जो मैसेज कर रहे हैं, मैं जानती हूं कि सब चिंतित हैं और ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप सबको थैंक यू।’

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Chandrayaan 2: चंद्रयान-2 ने फिर चमकाया भारत का नाम, इसरो ने जारी किया चांद के ध्रुवीय रहस्यों का नया डेटा
भारत-रूस रक्षा साझेदारी मजबूत: पुतिन की यात्रा से पहले ड्यूमा ने सैन्य उपकरण आदान-प्रदान समझौते को दी मंजूरी
मां Sunanda Shetty की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती; Shilpa Shetty भागती हुई पहुंचीं अस्पताल
Airplane Mode: सिर्फ फ्लाइट तक सीमित नहीं, ये हैं इसके 7 बेहतरीन फायदे
Bank Nominee Rules 2025: 1 नवंबर से बैंक रूल्स में बड़ा बदलाव, अब एक ही अकाउंट में जोड़ सकेंगे 4 नॉमिनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

दुर्ग–रायपुर ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक, सफर के बीच गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Vishva News
Vishva News
01/02/2026
जिला जेल की दीवार फांदकर चार कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
Earthquake In India: भारत के इस राज्य में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई तीव्रता जानें
CG में धर्मांतरण का भंडाफोड़… प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, एसईसीएल कर्मचारी हिरासत में
CG Dhan Kharidi: धान खरीदी से पहले सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर, सरकार ने वैकल्पिक इंतजाम किया
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?