By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह छत्तीसगढ़ लाया जाएगा, 24 दिसंबर को रायपुर कोर्ट में पेशी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह छत्तीसगढ़ लाया जाएगा, 24 दिसंबर को रायपुर कोर्ट में पेशी
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह छत्तीसगढ़ लाया जाएगा, 24 दिसंबर को रायपुर कोर्ट में पेशी

Vishva News
Last updated: 23/12/2025 2:58 PM
Vishva News
Published: 23/12/2025
Share
SHARE

रायपुर: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को जल्द ही छत्तीसगढ़ लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। मयंक सिंह अमन साव गैंग का सदस्य है। मयंक सिंह रायपुर के कारोबारी और पीआर ग्रुप के कार्यालय पर गोली चलवाने का आरोप है। फिलहाल वह झारखंड की जेल में बंद है, जहां दर्ज मामलों के चलते उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस की नजर भी उस पर टिकी है, क्योंकि राज्य में भी उसके खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

CG में सनसनीखेज हत्या: BJP के सीनियर नेता अक्षय गर्ग की चाकू-कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या

मयंक सिंह को गैंगस्टर अमन साव का करीबी माना जाता रहा है, जबकि चर्चा ये भी है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के बचपन का दोस्त है। हाल ही में उसे इंटरपोल की मदद से अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। झारखंड का यह पहला मामला है, जिसमें किसी गैंगस्टर को विदेश से प्रत्यर्पण कर देश वापस लाया गया हो। रांची एयरपोर्ट से जेल तक उसे बख्तरबंद वाहन में कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया था। पुलिस के अनुसार, मयंक सिंह पर हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग और आपराधिक साजिश जैसे करीब 45 से अधिक छोटे-बड़े मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय तक विदेश में रहकर अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा था। बताया जाता है कि 2024 में रायपुर के तेलीबांधा स्थित पीआरए ग्रुप के ऑफिस में हुई शूटआउट की घटना का वह मुख्य आरोपी है। जानकारी ये भी है कि मयंक सिंह ने उद्योगपतियों, कारोबारियों और नेताओं से भी रंगदारी मांगी थी। राजस्थान में एक कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री से रंगदारी भी वह मांग चुका है।

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

अमन साव गैंग से उसके गहरे संबंध रहे हैं। अमन साव का पहले ही एनकाउंटर हो चुका है, ऐसे में मयंक सिंह को पुलिस इस नेटवर्क की अहम कड़ी मान रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मयंक सिंह डंकी रूट के जरिए विदेश पहुंचा था। पहले सिंगापुर, फिर ईरान, मेक्सिको होते हुए अमेरिका तक गया और वहीं से गैंग का संचालन करता रहा। अब उसके प्रत्यर्पण के बाद पुलिस उससे अमन साव और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई अहम राज उगलवाने की तैयारी में है। 16 जून 2024 को छत्तीसगढ़-झारखंड के कोल और कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को मारने आए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मयंक सिंह ने छत्तीसगढ़ की मीडिया को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा है। इसमें उसने गिरफ्तारी को षड्यंत्र बताया था। साथ ही रंगदारी मांगने की बात से इनकार करते हुए ईगो हर्ट करने की बात कही थी। वहीं मेल में बदला लेने की धमकी दी गई थी। गैंगस्टर ने कहा था कि, कारोबारियों के परिवार से एक आदमी कम करेंगे। मेल को लेकर रायपुर SSP ने जांच कराने की बात कही थी।

 

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Chhattisgarh : 14 साल से फरार हार्डकोर नक्सली ने डाली हथियार, एमएमसी जोन की सक्रिय सदस्य कमला सोरी ने किया सरेंडर
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषण पर जिला बलौदाबाजार के ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल हो रहे है सोलर हाई मास्ट से रोशन.
कांग्रेस का आबकारी विभाग पर हमला, अवैध शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप
Ramlila Artist Dies: रामलीला मंच पर दशरथ बने अभिनेता की मौत, अभिनय के दौरान आया हार्ट अटैक
SDM की सरकारी गाड़ी ने मारी टक्कर… गर्भवती महिला की मौत : ग्रामीणों ने वाहन को थाने में किया सुपुर्द, FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेल

IND vs PAK के बीच इस ग्राउंड में होगी एशिया कप 2025 में भिड़ंत, ACC ने किया बड़ा ऐलान

praveen
praveen
03/08/2025
CG News: कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में बड़ा फेरबदल, नए कुलसचिवों की नियुक्ति के आदेश जारी
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ED के खिलाफ लगाई थी याचिका
CG NEWS: नशे में धुत चालक की लापरवाह ड्राइविंग से मची तबाही, एक की मौत, दो घायल
मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी, आदिवासी क्षेत्रों में मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?