By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: अबकी बार ड्रोन वॉर: भारत के कड़े तेवरों ने पाकिस्तान को सतर्क कर दिया, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा और बचाव तैयारियां
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > अबकी बार ड्रोन वॉर: भारत के कड़े तेवरों ने पाकिस्तान को सतर्क कर दिया, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा और बचाव तैयारियां
देश - विदेश

अबकी बार ड्रोन वॉर: भारत के कड़े तेवरों ने पाकिस्तान को सतर्क कर दिया, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा और बचाव तैयारियां

Vishva News
Last updated: 23/12/2025 4:00 PM
Vishva News
Published: 23/12/2025
Share
SHARE

नई दिल्‍ली: ऑपरेशन सिंदूर का असर लाइन ऑफ कंट्रोल पर दोनों ओर दिख रहा है. पाकिस्तान जहां एलओसी के पास बड़ी तादाद में एंटी ड्रोन और एंटी जैमिंग सिस्टम लगा रहा है, वहीं भारत भी एलओसी पर बड़ी संख्या में ड्रोन तैनात कर है. एनडीटीवी को सेना के खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लाइन ऑफ कंट्रोल के पास पाकिस्तान ने ड्रोन डिटेक्शन और जैमिंग की 35 यूनिट तैनात की है. यह ड्रोन पहचानने वाले और ड्रोन को जाम करने वाले सिस्टम है. इसे खासतौर पर पाकिस्तान ने भारत के एलओसी पर ड्रोन की तैनाती देखते हुए निपटने की तैयारी के लिए किया है. पाकिस्तान की ड्रोन डिटेक्शन और जैमिंग यूनिट एलओसी के उस पार 8 ब्रिगेड के तहत आती हैं. पाकिस्तान की ओर से यह तैनाती रावलकोट, कोटली, भिंबर, केल, बाग, डोमेल और बदर इलाकों में देखी गई है.

Contents
  • पाकिस्‍तान को सता रहा भारत से ड्रोन हमले का डर
  • LOC पर हालात खतरनाक बन रहे: कर्नल दानवीर सिंह 
  • खाली जेब लेकिन हथियार खरीदने में जुटा पाकिस्‍तान 

CG News: जंगल में तेंदुए का शिकार! चारों पंजे गायब, वन विभाग में मचा हड़कंप

सुरक्षा जानकारों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ड्रोन और कामिकाजी ड्रोन यानी लोइटरिंग म्यूनिशन ने जिस तरह से पाकिस्तानी के भीतर तबाही मचाई थी, उससे पाकिस्तान अब अलर्ट मोड पर है. वह भारतीय ड्रोन की निगरानी, टार्गेटिंग और सटीक हमले से काफी बैचेन है. यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि दुर्गम पहाड़ी इलाकों में स्वार्म ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन से निपटने में पाकिस्तान सक्षम नहीं है.

पाकिस्‍तान को सता रहा भारत से ड्रोन हमले का डर

सुरक्षा जानकार मानते हैं कि पाकिस्तान को अब फिर से भारतीय सेना के ड्रोन हमले का डर सता रहा है, इसलिए वह अपनी ड्रोन क्षमता को बढ़ाने पर फोकस कर रहा है. अब सेना की हर बटालियन में ड्रोन प्लाटून बनाई जा रही है. इतना ही नहीं भारतीय सेना भी मौजूदा जरूरतों के मुताबिक, अलग-अलग तरह के ड्रोन को शामिल कर रही है, जिससे पाकिस्तान को फिर से आसानी से पटखनी दी जा सके.

यही कारण है कि अब पाकिस्तान ने एंटी ड्रोन और एंटी जैमिंग खरीदने की प्रकिया को काफी तेज कर दिया है. खासकर चीन और तुर्किए से वह बड़ी तादाद में ऐसे सिस्टम खरीदने में लगा है जो उसे भारत के ड्रोन हमले से बचा सके.

LOC पर हालात खतरनाक बन रहे: कर्नल दानवीर सिंह 

सुरक्षा विशेषज्ञ कर्नल दानवीर सिंह कहते है कि पाकिस्तान चाहे चीन या फिर तुर्किए से कैसा भी ड्रोन खरीद ले, इससे भारतीय सेना पर बहुत ज्यादा असर नही पड़ेगा. यह एक स्वाभाविक प्रकिया है कि ड्रोन पीड़ित देश अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने में जुटा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखा कि किसी चीन और तुर्किए को ड्रोन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के आगे पानी भरते नजर आए थे. हमारी तकनीक और क्षमताओं के आगे पाकिस्तान के हथियार कहीं नही टिके.

उन्‍होंने कहा कि यह सही है कि अब एलओसी पर हालात खतरनाक बन रहे हैं, लेकिन हमारे लिए बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है. हालांकि पाकिस्तान अपने लोगों का ध्यान बंटाने के लिए एलओसी पर कुछ ना कुछ जरूर करेगा और इससे निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है.

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, उच्चायोग के बाहर हुई नारेबाजी और पुलिस से झड़प

खाली जेब लेकिन हथियार खरीदने में जुटा पाकिस्‍तान 

जानकार यह भी कहते हैं कि पाकिस्तान यह सब कदम अपनी हिफाजत के लिए उठा रहा है क्योंकि ऑपरशन सिंदूर के दौरान उसे जबरदस्‍त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल वह अपने क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्‍मत में जुटा है. भले ही उसे खाने के लाले पड़ रहे हैं, लेकिन वह भारी तादाद में चीन और तुर्किए से हथियारों की खरीदनें में जुटा है. यह भी सच है कि इन दोनों देशों के अलावा कोई और देश पाकिस्‍तान को क्रिटिकल कंपोनेंट देने से बच रहा है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Sachin Tendulkar की लाडली सारा का बियर के साथ सड़क पर घूमने का video viral, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कॉमेंट्स
Gold Silver Rate Today: आज 24 नवंबर 2025 को सोने-चांदी के दाम में भारी उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Mumbai Blast Threat: मुंबई पर 400 किलो RDX हमले की धमकी, नोएडा से धमकीबाज गिरफ्तार
iPhone अब आपकी आवाज और भावनाओं को भी समझेगा, चेहरे से पढ़ेगा इमोशन
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

इंसानियत शर्मसार… थैले में मिली नवजात बच्ची, राहगीरों ने रोने की आवाज पर बचाई जान

Vishva News
Vishva News
21/11/2025
Vastu Tips : वास्तु के हिसाब से घर में किस दिशा में बनाना चाहिए वाशरूम? जानें यहां
रायपुर के धरमनगर में गौशाला पर हमला… JCB से तोड़फोड़, हनुमान मूर्ति खंडित, दो बछड़ों की मौत
बिलासपुर में फायरिंग से मचा हड़कंप: कांग्रेस नेता के ऑफिस के बाहर दो लोगों को गोली मारी गई, दोनों की हालत नाजुक
Raipur Hit And Run Case : पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे की गिरफ्तारी, हिट एंड रन मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?