By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Vinod Kumar Shukla Death News: हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, एम्स में ली अंतिम सांस
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Vinod Kumar Shukla Death News: हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, एम्स में ली अंतिम सांस
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Vinod Kumar Shukla Death News: हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, एम्स में ली अंतिम सांस

Vishva News
Last updated: 23/12/2025 7:02 PM
Vishva News
Published: 23/12/2025
Share
SHARE

Vinod Kumar Shukla Death News: प्रसिद्ध उपन्यासकार, लेखक और कवि विनोद कुमार शुक्ल ने उपन्यास एवं काव्य विधाओं में साहित्य का शानदार सृजन किया था। सन 1971 में उनकी पहली कविता ‘लगभग जयहिंद’ शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। उनके मुख्य उपन्यासों में ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ , ‘नौकर की कमीज’ और ‘खिलेगा तो देखेंगे’ शामिल हैं। फिल्मकार मणिकौल ने साल 1979 में ‘नौकर की कमीज’ नाम से आये उनके उपन्यास पर  बॉलीवुड फिल्म भी बनाई है। शुक्ल के दूसरे उपन्यास ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी ‘ को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल है। वे हिंदी साहित्य में अपने प्रयोगधर्मी लेखन के लिए प्रख्यात रहे हैं। उनकी लेखनी सरल सहज और अद्वितीय शैली के लिए जानी जाती है।

कलेक्टरेट पहुंचे दिव्यांग परिवार, काबिज जमीन पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण से परेशान, इच्छा मृत्यु की मांग

राजनांदगांव जिले में हुआ था जन्म
शुक्ल का जन्म 1 जनवरी सन 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हुआ था। शुक्ल ने प्राध्यापन को रोजगार के रूप में चुना। वे जीवनभर साहित्य सृजन में ही लगे रहे। उन्हें हिंदी साहित्य में सादगी भरे लेखन और अनूठी कविताओं के लिये जाना जाता है। शुक्ल हिंदी साहित्य के 12वें साहित्यकार हैं। हिंदी साहित्य जगत में उनके अद्वितीय योगदान, विशिष्ट लेखन शैली और सृजनात्मकता के लिये साल 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे छत्तीसगढ़ के पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।

भारतीय साहित्य को अंतरराष्ट्रीय जगत में दिलाई पहचान
उन्होंने अपनी विशिष्ट भाषाशैली, उत्कृष्ट सृजनात्मकता लेखन से भारतीय साहित्य को अंतरराष्ट्रीय जगत में पहचान दिलाई। वे कवि के साथ ही शीर्षस्थ साहित्यकार और कथाकार भी रहे। वे अपने उपन्यासों से दैनिक जीवन के वृतांत को काफी बारिकी से उभारा। भारतीय हिंदी साहित्य जगत में उनका विशेष योगदान है, जिसे हमेशा याद रखा जायेगा। उनका नाम हिंदी साहित्य जगत के इतिहास में सुनहरे पन्नों में दर्ज रहेगा। वे अपनी पीढ़ी के ऐसे रचनाकार हैं, जिनके लेखन ने लोगों को एक नई तरह के चेतना दी।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति दी, विशेष सुनवाई में संवेदनशील फैसला

विनोद कुमार शुक्ल की प्रमुख कलाकृतियां-

उपन्यास:

  • ‘नौकर की कमीज़ ‘ वर्ष 1979
  • ‘खिलेगा तो देखेंगे ‘ वर्ष 1996
  • ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी ‘ वर्ष 1997
  • ‘हरी घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़ ‘ वर्ष 2011
  • ‘यासि रासा त ‘ वर्ष 2016
  • ‘एक चुप्पी जगह’ वर्ष 2018
  • कहानी संग्रह
  • ‘पेड़ पर कमरा ‘ वर्ष 1988
  • ‘महाविद्यालय ‘ वर्ष 1996
  • ‘एक कहानी ‘ वर्ष 2021
  • ‘घोड़ा और अन्य कहानियाँ ‘ वर्ष 2021

काव्य संग्रह:

  • ‘लगभग जयहिंद ‘ वर्ष 1971
  • ‘वह आदमी चला गया नया गरम कोट पहिनकर विचार की तरह’ वर्ष 1981
  • ‘सब कुछ होना बचा रहेगा ‘ वर्ष 1992
  • ‘अतिरिक्त नहीं ‘ वर्ष 2000
  • ‘कविता से लंबी कविता ‘ वर्ष 2001
  • ‘आकाश धरती को खटखटाता है ‘ वर्ष 2006
  • ‘पचास कविताएँ’ वर्ष 2011
  • ‘कभी के बाद अभी ‘ वर्ष 2012
  • ‘कवि ने कहा ‘ -चुनी हुई कविताएँ वर्ष 2012
  • ‘प्रतिनिधि कविताएँ ‘ वर्ष 2013
  • कहानी/कविता पर पुस्तक
  • ‘गोदाम’, वर्ष 2020.
  • ‘गमले में जंगल’, वर्ष 2021

इन पुरस्कारों से सम्मानित

  • साल 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार समग्र साहित्य पर प्राप्त
  • ‘गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप ‘ (मध्य प्रदेश शासन)
  • ‘रजा पुरस्कार ‘ (मध्यप्रदेश कला परिषद)
  • ‘शिखर सम्मान ‘ (म.प्र. शासन)
  • ‘राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान ‘ (मध्य प्रदेश शासन)
  • ‘दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान’ (मोदी फाउंडेशन)
  • ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, (भारत सरकार)
  • ‘हिन्दी गौरव सम्मान’ (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश शासन)
  • ‘मातृभूमि’ पुरस्कार, वर्ष 2020 (अंग्रेजी कहानी संग्रह ‘ब्लू इज लाइक ब्लू’ के लिए)
  • साल  2021 साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सर्वोच्च सम्मान ‘महत्तर सदस्य’ चुने गये
Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Triple IT Naya Raipur Case: IIIT रायपुर छात्र फरार, पुलिस ने शुरू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए झटका, CG सरकार ने आबकारी उप निरीक्षक पदों की नियुक्ति आदेश को किया रद्द
संसद नहीं चलने देना विपक्ष की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
1 September से लागू हुए नए नियम: रसोई गैस, चांदी, पोस्ट ऑफिस और एसबीआई कार्ड में बड़ा बदलाव
ठंड का कहर: CG में तापमान 7 डिग्री, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए जारी किया Alert
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Accident Breaking: ड्यूटी से लौट रहे CRPF जवानों की बस पलटी, 4 गंभीर घायल, ड्राइवर फरार

Vishva News
Vishva News
20/09/2025
नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 1.5 करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Raipur Hit And Run Case : पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे की गिरफ्तारी, हिट एंड रन मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कैलिफोर्निया में ChatGPT पर हत्या का सनसनीखेज आरोप, जांच शुरू… घटना जानकर हिल जाएगा दिमाग
CG News: रेलवे नोटिस से 250 परिवारों पर बेघर होने का खतरा, मुख्य चौक पर फूटा आक्रोश
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?