By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG में BJP नेता हत्याकांड का खुलासा, राजनीति रंजिश और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में मर्डर, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CG में BJP नेता हत्याकांड का खुलासा, राजनीति रंजिश और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में मर्डर, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG में BJP नेता हत्याकांड का खुलासा, राजनीति रंजिश और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में मर्डर, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

Vishva News
Last updated: 24/12/2025 5:16 PM
Vishva News
Published: 24/12/2025
Share
SHARE

कोरबा : कोरबा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग से व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजीश के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्याकांड के मख्य साजिशकर्ता समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि मंगलवार 23 दिसंबर की सुबह कटघोरा निवासी बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद हड़कंप मच गया था। सड़क निर्माण का कार्य करवा रहे अक्षय गर्ग मंगलवार की सुबह अपने साइड के कैम्प पर कटोरी-नगाई गया हुआ था। यहां वह अपने कर्मचारियों से सड़क निर्माण की जानकारी ले रहा था, तभी कार सवार तीन अज्ञात लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी और चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर फरार हो गये थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर जांच में लगाया था।

CG की बेटी ने बढ़ाया देश का मान: दक्षिण एशियाई गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में कोरबा की कुसुम साहू का शानदार प्रदर्शन

पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि जनपद सदस्य चुनाव के दौरान मृतक अक्षय गर्ग का मिर्जा मुस्ताक अहमद से सीधा मुकाबला था। चुनाव हारने के बाद मिर्जा मुस्ताक अहमद का अक्षय गर्ग से विवाद भी हुआ था। इसके साथ ही क्षेत्र में ठेकेदारी के कार्य को लेकर मिर्जा मुस्ताक अहमद का जनपद सदस्य अक्षय गर्ग से प्रतिस्पर्धा कायम था। जिसे लेकर मुस्ताक अहमद ने अक्षय गर्ग को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की। इसके लिए उसने विश्वजीत ओगरे, गुलशन दास और एक नाबालिग को इस हत्याकांड की साजिश में शामिल किया। इसके बाद मास्टर माइंड मिर्जा मुस्ताक अहमद के बतायेनुसार आरोपियों ने अक्षय गर्ग पर कुल्हाड़ी और धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

CG News: साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में सीएम साय सहित कई दिग्गज हुए शामिल

पुलिस ने खुलासा किया कि इस हत्याकांड में विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से अक्षय गर्ग पर वार किया, जबकि मुस्ताक अहमद ने चाकू से हमला हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपियों का सुराग मिलने के बाद पुलिस ने मास्टर माइंड मुस्ताक अहमद सहित सभी अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Sex Racket का खुलासा: स्पा की आड़ में देह व्यापार का खेल, पुलिस का छापा, 5 लड़कियां-4 ग्राहक और मैनेजर गिरफ्तार
SIR In CG: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण की रफ्तार तेज़, अब तक आधे से ज़्यादा मतदाताओं को मिले गणना प्रपत्र
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे से रेल यातायात पर भारी असर, कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
CG NEWS : पुलिस जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मातम
Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में 3 दिसंबर को कैबिनेट बैठक, शीतकालीन सत्र और अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान घोषित, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे सम्मानित

Vishva News
Vishva News
05/11/2025
Aaj Ka Rashifal 25 January: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 25 जनवरी 2026 का राशिफल
Kapil Sharma Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re release: कपिल शर्मा का जिद्दी अंदाज…12 दिसंबर को पिटी फिल्म को 9 जनवरी को फिर से करेंगे रिलीज
Man Kaur: 100 की उम्र में 100 से ज्यादा मेडल जीतने वाली मन कौर ने बुजुर्गों के लिए उदाहरण पेश किया
फरीदाबाद में दो जगहों से बरामद हुआ 2923 किलो विस्फोटक, भारत में दहशत फैलाने की कोशिश
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?