By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: चीन और पाकिस्तान के बीच गुप्त सैन्य और अंतरिक्ष संबंधों का खुलासा, बीजिंग की इस्लामाबाद में बेस बनाने की योजना
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > चीन और पाकिस्तान के बीच गुप्त सैन्य और अंतरिक्ष संबंधों का खुलासा, बीजिंग की इस्लामाबाद में बेस बनाने की योजना
देश - विदेश

चीन और पाकिस्तान के बीच गुप्त सैन्य और अंतरिक्ष संबंधों का खुलासा, बीजिंग की इस्लामाबाद में बेस बनाने की योजना

Vishva News
Last updated: 25/12/2025 12:05 PM
Vishva News
Published: 25/12/2025
Share
SHARE

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने चीन और पाकिस्तान के बीच रक्षा व अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में गुप्त सहयोग की पोल खोल दी है। पेंटागन रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने पाकिस्तान में संभवतः एक सैन्य अड्डा स्थापित करने पर भी विचार किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को संसद में प्रस्तुत अपनी वार्षिक ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से संबंधित सैन्य और सुरक्षा घटनाक्रम रिपोर्ट 2025’ में बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अतिरिक्त सैन्य सुविधाएं स्थापित करने पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है और योजना बना रही है।

Contents
  • पाकिस्तान समेत कई देशों में बेस बनाना चाहता है चीन
  • पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का विमान देगा चीन
  • चीन ने दिए पाक को 20 जे 10-सी विमान

भारतीय सेना के जवानों के लिए इंस्टाग्राम के इस्तेमाल को लेकर नया दिशा-निर्देश, कोई पोस्ट.. लाइक या कमेंट नहीं..

पाकिस्तान समेत कई देशों में बेस बनाना चाहता है चीन

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन पाकिस्तान की नौसेना और वायुसेना के साथ-साथ थलसेना को भी मदद पहुंचा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान उन देशों में से एक है जहां चीन ने संभावित रूप से एक अड्डा स्थापित करने पर विचार किया है। रिपोर्ट में कहा गया है, “चीन ने संभावित रूप से अंगोला, बांग्लादेश, म्यांमार, क्यूबा, इक्वेटोरियल गिनी, इंडोनेशिया, केन्या, मोजाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, सेशेल्स, सोलोमन आइलैंड्स, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, तंजानिया, संयुक्त अरब अमीरात और वनुआतु में अड्डा स्थापित करने पर भी विचार किया है।

पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का विमान देगा चीन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पीएलए संभवतः सबसे अधिक मलक्का जलडमरूमध्य, हॉर्मूज जलडमरूमध्य और अफ्रीका तथा मध्य एशिया के अन्य क्षेत्रों में समुद्री संचार मार्गों तक सैन्य पहुंच बनाने में रुचि रखती है। चीन ने तीन लड़ाकू विमान निर्यात के लिए पेश किए हैं, जिनमें पांचवीं पीढ़ी का एफसी-31, चौथी पीढ़ी का जे-10सी मल्टीरोल लड़ाकू विमान और चीन-पाकिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित जेएफ-17 हल्का लड़ाकू विमान भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार इन विमानों के अलावा चीन ने काइहोंग और विंग लूंग ड्रोन की अल्जीरिया, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, इराक, मोरक्को, म्यांमार, पाकिस्तान, सर्बिया और यूएई को आपूर्ति की है।

भीषण सड़क हादसा: NH-48 पर लॉरी की प्राइवेट बस से टक्कर, 12 यात्री जिंदा जले, 20 यात्री घायल

चीन ने दिए पाक को 20 जे 10-सी विमान

रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2025 तक चीन ने पाकिस्तान को 20 जे-10सी विमानों की आपूर्ति की है। रिपोर्ट में अंतरिक्ष सहयोग का भी जिक्र है, जहां चीन ने 2024 में विश्व स्तर पर अपनी अंतरिक्ष सहयोग गतिविधियां बढ़ाईं, संभवतः सहयोगी अंतरिक्ष शक्ति के रूप में अपनी छवि मजबूत करने और अमेरिकी वैश्विक नेतृत्व को चुनौती देने के लिए। पाकिस्तान सहित कई देशों ने चीन के अंतरराष्ट्रीय लूनर रिसर्च स्टेशन (आईएलआरएस) में सहयोग समझौते किए हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Kapil Sharma Cafe Firing: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ा
Petrol Diesel Price 06 Dec: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें, शनिवार को टंकी फुल करवाने से पहले देखें सबसे सस्ता कहां?
Gold, Silver Rate Today: नए साल की शुरुआत में ही सोना-चांदी के दामों में नरमी, 1 जनवरी 2026 रेट अपडेट
UIDAI में सेक्शन ऑफिसर पद के लिए भर्ती, आकर्षक सैलरी पैकेज के साथ आवेदन करें
Zubeen Garg: सिंगापुर से आया जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर, गुवाहाटी में अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधदेश - विदेशप्रमुख खबरें

Delhi Red Fort Blast Case: मुजम्मिल का खुलासा, लाल किले से भी बड़ा आतंकवादी हमला था प्लान

Vishva News
Vishva News
27/11/2025
जुआरी मौत मामला: कलेक्टर के सख्त कदम, ADM की अगुवाई में जांच टीम गठित, 1 महीने में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
Chhattisgarh : कांगेर घाटी में नई उपलब्धि, ग्रीन गुफा की खोज… 200 मीटर तक पहुंची टीम
Vishnudeo Sai Cabinet: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
उत्तराखंड के हर्षिल में आए सैलाब में सेना के 9 जवान लापता, तलाश जारी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?