By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का रिकॉर्ड ब्रेक प्रदर्शन, एक साल में ₹1022 करोड़ से अधिक की संपत्तियां बिकीं
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का रिकॉर्ड ब्रेक प्रदर्शन, एक साल में ₹1022 करोड़ से अधिक की संपत्तियां बिकीं
जिला तैतीस (C.G.)

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का रिकॉर्ड ब्रेक प्रदर्शन, एक साल में ₹1022 करोड़ से अधिक की संपत्तियां बिकीं

Vishva News
Last updated: 30/12/2025 4:32 PM
Vishva News
Published: 30/12/2025
Share
SHARE

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने एतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान रचा है। बोर्ड ने एक साल के अंदर कुल 4689 संपत्तियों को बेचा है, जो 1022 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी। यह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के गठन के बाद अब तक का सर्वाधिक वार्षिक विक्रय है।

How to Start Cloud Kitchen: अच्छा खाना बनाती हैं? क्लाउड किचन से कमाई बढ़ाएं, कम निवेश में शुरू करें अपना बिजनेस

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की ओर से प्रारंभ से ही समाज के कमजोर एवं निम्न आय वर्ग को प्राथमिकता दी जाती रही है। अब तक निर्मित कुल आवासों में लगभग 70 प्रतिशत आवास कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों के लिए बनाए गए हैं। विगत पांच वर्षों में जहां मंडल द्वारा औसतन 1387 संपत्तियों का प्रतिवर्ष विक्रय हुआ और औसत मूल्य लगभग 262 करोड़ रुपये रहा। वहीं वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 4689 संपत्तियों एवं 1022 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह मंडल की कार्यप्रणाली में हुए सुधार, नीतिगत सरलीकरण और आम नागरिकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

विगत एक वर्ष के दौरान शासन द्वारा लागू की गई ओटीएस-2 (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत हितग्राहियों को 30 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई, जिसके परिणामस्वरूप 1452 संपत्तियों का विक्रय हुआ। इन संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 220.16 करोड़ रुपये रहा, जिससे मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के बड़ी संख्या में नागरिकों को सीधा लाभ मिला।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर इस वर्ष 23 से 26 नवंबर 2025 तक रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 भी अत्यंत सफल रहा। इस मेले के दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 26 जिलों में 2080 करोड़ रुपये की लागत वाली 56 नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया। साथ ही मेले के दौरान ही 305 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों का विक्रय हुआ, जिससे मंडल की योजनाओं के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

सीएम साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सरकार की जनहितैषी नीतियों और आम नागरिकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  अनुराग सिंह देव तथा मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जशपुर पहुंचेंगी, सड़क मार्ग से झारखंड के लिए रवाना होंगी

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय राज्य के आवास क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच, स्पष्ट आवास नीति तथा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम है। शासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक को किफायती, सुलभ और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि वर्ष 2025 की यह सफलता मुख्यमंत्री साय  के मार्गदर्शन, मंत्री चौधरी के नेतृत्व और मंडल की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मंडल पारदर्शिता, नई सोच और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी आवासहीनों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

 

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG NEWS : गौहत्या के खिलाफ गौ रक्षक ने उंगली काटकर किया विरोध, कहा– “हत्यारों के हाथ नहीं कांपते तो हमारे क्यों कांपेंगे”
रायपुर में खौ़फनाक घटना: चाकू दिखाकर युवक से जबरन पैर छूवाए, वीडियो हुआ वायरल
Crime News : बिलासपुर में पुजारी की हत्या, मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में बड़ा फैसला: नव्या मलिक और विधि अग्रवाल 15 सितंबर तक जेल भेजी गईं
CG News : फर्जी पुलिसकर्मी ने 10 साल तक गृह विभाग को दिया चकमा, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधजिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

जांजगीर-चांपा में PNB ATM लूट की घटना, नकाबपोश बदमाश ने महिला कर्मचारियों से लूटे 50 हजार रुपये

Vishva News
Vishva News
20/12/2025
Niger Air Force Base Attack: नाइजर एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों में 20 की मौत; 11 संदिग्ध गिरफ्तार
Padma Shri Devaki Amma: मिट्टी से उठी मेहनत की मिसाल, केरल की देवकी अम्मा का सफर पहुँचा पद्मश्री तक
संसद नहीं चलने देना विपक्ष की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ सरकार ने की राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा — पं. रविशंकर शुक्ल, महाराजा अग्रसेन और यतियतन लाल सम्मान के नाम तय
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?