जगदलपुर : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आज बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदात टक्कर मारी। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दी है। पूरा मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पखनार के साप्ताहिक बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रक सीधे पिकअप वाहन से जा टकराया।
Chhattisgarh News: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, DEO ने लिया निलंबन का निर्णय
टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के केबिन में फंसा है। घटना की सूचना मिलने पर दरभा पुलिस मौके पर पहुंची है। कटर मशीन की मदद से ट्रक चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
CG News: 5 लाख की इनामी नक्सली भूमिका ने किया धमतरी में आत्मसमर्पण, इन बड़ी घटनाओं में थी शामिल
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगा जाम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में चल रहे थे। पिकअप आगे थी और ट्रक पीछे से आ रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक पिकअप से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस यातायात बहाल करने की कोशिश कर रही है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

