By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Railway Recruitment 2026: रेलवे में बड़ी भर्ती…10वीं पास के लिए 22 हजार पद, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Railway Recruitment 2026: रेलवे में बड़ी भर्ती…10वीं पास के लिए 22 हजार पद, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
देश - विदेश

Railway Recruitment 2026: रेलवे में बड़ी भर्ती…10वीं पास के लिए 22 हजार पद, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Vishva News
Last updated: 07/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 07/01/2026
Share
SHARE

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने ग्रुप D लेवल-1 पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है. इस भर्ती के तहत देशभर में करीब 22 हजार पदों को भरा जाएगा. माना जा रहा है कि यह आने वाले समय की सबसे बड़ी रेलवे भर्तियों में से एक होगी, जिसमें 10वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिलने वाला है.

Contents
  • क्या है जरूरी योग्यता?
  • उम्र सीमा क्या होगी?
  • कितनी मिलेगी सैलरी?
  • कैसे होगा चयन?
  • आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
  • कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV जैसे पदों पर नियुक्तियां होंगी. इसके अलावा इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और अन्य तकनीकी विभागों में भी ग्रुप D लेवल-1 के पद भरे जाएंगे. ये सभी पद रेलवे के संचालन और रखरखाव से जुड़े होते हैं, जिनकी भूमिका काफी अहम मानी जाती है. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रुप D लेवल-1 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे.

CG BREAKING: बिजली सब स्टेशन में भीषण आग, आसमान में काले धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी

क्या है जरूरी योग्यता?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अगर उम्मीदवार के पास आईटीआई या NAC का सर्टिफिकेट है, तो यह तकनीकी विभागों में उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. रेलवे ने साफ किया है कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास ही रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस भर्ती में शामिल हो सकें.

उम्र सीमा क्या होगी?

रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल तय की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

ग्रुप D लेवल-1 में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-1 में 18,000 रुपये बेसिक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और रेलवे के अन्य भत्ते भी मिलेंगे.

कैसे होगा चयन?

सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT देनी होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी PET के लिए बुलाया जाएगा. इस चरण में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी. PET पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी और अंत में मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. हालांकि अगर उम्मीदवार CBT परीक्षा में शामिल होता है, तो उसे 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है.

CG में दर्दनाक हादसा: पिकअप को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, तीन ग्रामीणों की मौत

कैसे करें आवेदन?

रेलवे ग्रुप D भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाकर “New Registration” या “Apply Online” के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी जरूरी जानकारी भरें. फिर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Kangana Ranaut: किसान आंदोलन पर विवादित बयान, कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुआ राष्ट्रद्रोह का मामला
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद
Shah Rukh Khan का सबसे बड़ा डर… हर सुबह उसी खौफ के साथ खुलती हैं Badshah की आंखें, खुद किया था खुलासा
मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट बिल्डिंग से टकराया, 7 लोगों की मौत
अबकी बार ड्रोन वॉर: भारत के कड़े तेवरों ने पाकिस्तान को सतर्क कर दिया, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा और बचाव तैयारियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधजिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG में मॉब लिंचिंग: चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, दलित की मौत

Vishva News
Vishva News
28/10/2025
CG Weather Alert: दुर्ग-बिलासपुर सहित अन्य संभागों में शीत लहर, राजधानी रायपुर में धुंध का असर
Train Cancelled: रेल यात्रियों को झटका… छत्तीसगढ़ रूट की 7 ट्रेनें रद्द, सफर हुआ मुश्किल
CG NEWS: तालाब की सफाई के दौरान मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?