बीजापुर. बीजापुर जिले के एनएच-63 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया.
CG News: नशे में स्कूल वाहन चालक ने ट्रक से टक्कर मारी, कई बच्चे घायल, पालकों में गुस्सा
टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया. जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था.
CG Crime: रायपुर में ओडिशा के कारोबारी से शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 2 करोड़ की ठगी
हादसे के बाद वाहन चालक का काफी देर तक कोई पता नहीं चल पाया, वहीं आशंका जताई जा रही है कि चालक की आग में जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

