By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Health Risks of Aluminium Foil: क्या आपके परिवार के लिए खतरनाक है एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल? जानें सच
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Health Risks of Aluminium Foil: क्या आपके परिवार के लिए खतरनाक है एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल? जानें सच
देश - विदेश

Health Risks of Aluminium Foil: क्या आपके परिवार के लिए खतरनाक है एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल? जानें सच

Vishva News
Last updated: 08/01/2026 2:47 PM
Vishva News
Published: 08/01/2026
Share
SHARE

Health Risks of Aluminium Foil: क्या आप भी पका हुआ खाना एल्युमिनियम फॉयल या एल्युमिनियम के डिब्बों में रख देते हैं?. ज्यादातर घरों में बची हुई रोटियां लपेटने, सब्ज़ी ढकने या टिफिन पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल आम बात है. यह आसान, हल्का और तुरंत काम आने वाला तरीका लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आदत आपकी सेहत के लिए कितनी सुरक्षित है?. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Contents
  • इससे क्या होता है नुकसान?
  • क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
  • कैसे रखें खाना सुरक्षित?

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रयोगशाला सहायक सैंपलर ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जल्द करें रजिस्ट्रेशन

इससे क्या होता है नुकसान?

दिसंबर 2024 में Food Bioscience जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, जब मछली को एल्युमिनियम फॉयल में तेज तापमान पर रोस्ट किया गया, तो फॉयल से धातु मछली के अंदर चली गई. रिसर्चर ने पाया कि जितना ज्यादा फॉयल इस्तेमाल हुआ, उतनी ही ज्यादा मात्रा में धातु खाने में मिली.

एक दूसरी स्टडी में यह देखा गया कि बेकिंग के दौरान एल्युमिनियम फॉयल से खाना कितनी मात्रा में प्रभावित होता है. इसमें पाया गया कि सैल्मन, मैकेरल, चिकन, पोर्क, टमाटर और चीज़ जैसे कई फूड आइटम्स में एल्युमिनियम की मात्रा 40 गुना तक बढ़ गई.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस मामले में डॉक्टर्स का कहना है कि एल्युमिनियम फॉयल और कंटेनर का गलत इस्तेमाल सेहत के लिए खतरा बन सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, एल्युमिनियम खासतौर पर खट्टे, नमकीन और मसालेदार खाने जैसे टमाटर, नींबू, सिरका, अचार और ग्रेवी के साथ रिएक्ट करता है. जब ऐसा खाना फॉयल या एल्युमिनियम के बर्तन में रखा या पकाया जाता है, तो धातु खाने में मिल सकती है. डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि लंबे समय तक ज्यादा एल्युमिनियम शरीर में जाने से हड्डियों की समस्या, किडनी पर दबाव और नसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.  किडनी के मरीजों में यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है.

CG – कलेक्टोरेट के बाहर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सरकारी निर्माण का भुगतान न मिलने से था तनाव में

कैसे रखें खाना सुरक्षित?

एक्सपर्ट के अनुसार,  रोजाना खाना पकाने या लंबे समय तक स्टोर करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल या कंटेनर से बचें. इसके लिए खट्टा, नमकीन और मसालेदार खाना फॉयल में न रखें, पका हुआ खाना स्टील, कांच या सिरेमिक के बर्तनों में रखें और अगर बेकिंग या ग्रिलिंग में फॉयल इस्तेमाल करें, तो खाने और फॉयल के बीच बटर पेपर या बेकिंग पेपर लगाएं. इसके अलावा डिस्पोज़ेबल एल्युमिनियम कंटेनर दोबारा इस्तेमाल न करें.

एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रेंड्स के चक्कर में आकर खाना स्टोर करने के गलत तरीके न अपनाएं. सेहत से जुड़े मामलों में काफी सावधानी रखने की जरूरत होती  है. सही जानकारी और एक्सपर्ट की सलाह से ही अपने और परिवार के लिए सुरक्षित विकल्प चुनें.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Gaza Underground Tunnels: खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग से भारी हथियारों का जखीरा बरामद, वायरल हुआ VIDEO
Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment: भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Ganpati Visarjan Accident: कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के बीच घुसा ट्रक, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
Gold Price Today: सोने ने तोड़ा नया रिकार्ड, MCX पर कीमत पहुंची 1,26,000; जानें अपने शहर का रेट
रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव, यात्रियों को अब मिलेगी और तेज़ व आसान सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Kiara-Sidharth Baby Girl Name: सिद्धार्थ–कियारा ने अपनी नन्ही परी के नाम का किया खुलासा, जानें क्या है नाम का मतलब

Vishva News
Vishva News
28/11/2025
रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे का आदेश: 18 और 19 दिसम्बर को मांस-मटन का विक्रय रहेगा प्रतिबंधित
CG:उत्तराखंड में छत्तीसगढ़ की बेटी को मिला सम्मान : IPS श्वेता चौबे को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, “उत्तराखंड की शेरनी” के नाम से मिली पहचान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की
दिल्ली में बिगड़ी हवा, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों ने बंद की आउटडोर एक्टिविटीज
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?