By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: UIDAI में सेक्शन ऑफिसर पद के लिए भर्ती, आकर्षक सैलरी पैकेज के साथ आवेदन करें
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > UIDAI में सेक्शन ऑफिसर पद के लिए भर्ती, आकर्षक सैलरी पैकेज के साथ आवेदन करें
देश - विदेश

UIDAI में सेक्शन ऑफिसर पद के लिए भर्ती, आकर्षक सैलरी पैकेज के साथ आवेदन करें

Vishva News
Last updated: 08/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 08/01/2026
Share
SHARE

UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने सेक्शन ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है. यह मौका उन लोगों के लिए है जो पहले से किसी सरकारी विभाग, राज्य सरकार, PSU या किसी स्वायत्त संस्था में नौकरी कर रहे हैं. यह भर्ती डिपुटेशन के आधार पर होगी, यानी चयन होने पर उम्मीदवार को कुछ सालों के लिए UIDAI में काम करने का मौका मिलेगा और बाद में वह अपने पुराने विभाग में वापस जा सकेगा. यह अवसर करियर ग्रोथ, नए अनुभव और केंद्रीय स्तर पर काम करने का बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करता है.

यह पोस्ट UIDAI के टेक्नोलॉजी सेंटर, बेंगलुरु में है. सेक्शन ऑफिसर का काम आधार नंबर जारी करने, आधार ऑथेंटिकेशन से जुड़ी नीतियों पर काम करना और विभाग के प्रशासनिक कामों को संभालना होगा. इसके अलावा ऑफिस से जुड़े कंप्यूटर, फाइल मैनेजमेंट, रिपोर्ट तैयार करना और ई-गवर्नेंस से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी भी होगी, जिससे डिजिटल प्रशासन को मजबूती मिलेगी.

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रयोगशाला सहायक सैंपलर ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जल्द करें रजिस्ट्रेशन

कौन कर सकता है आवेदन

इस पद के लिए वही अधिकारी आवेदन कर सकते हैं जो केंद्र सरकार, राज्य सरकार, PSU या किसी स्वायत्त संस्थान में पहले से नौकरी कर रहे हों. उम्मीदवार के पास प्रशासन, लीगल, HR, फाइनेंस, अकाउंट्स या ई-गवर्नेंस से जुड़ा अनुभव होना चाहिए. कंप्यूटर पर ऑफिस का काम करना आना जरूरी है. प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं.

आयु सीमा क्या है

UIDAI सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 56 साल होनी चाहिए. आयु की गणना डिपुटेशन से जुड़े नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

इस पद पर चयन होने पर 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-8 की सैलरी मिलेगी. वेतन 47,600 रुपये से शुरू होकर 1,51,100 रुपये प्रति माह तक होगा. इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

आवेदन की अंतिम तारीख

UIDAI सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन पहुंचने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2026 तय की गई है.समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया पूरी तरह डिपुटेशन के आधार पर होगी. पहले आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी. इसके बाद योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा.

CG – कलेक्टोरेट के बाहर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सरकारी निर्माण का भुगतान न मिलने से था तनाव में

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा. उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र Director (HR), UIDAI, आधार कॉम्प्लेक्स, NTI लेआउट, टाटा नगर, कोडिगेहल्लि, टेक्नोलॉजी सेंटर, बेंगलुरु – 560092 के पते पर निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजना होगा.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Gold & Silver Price Update: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी गिरी
Government Job 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर – पुलिस, वन और फायर सर्विस में 2972 पदों पर भर्ती शुरू
Petrol Diesel Price 20 Jan: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, देखें आज का ताजा भाव
Petrol Diesel Price 06 Dec: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें, शनिवार को टंकी फुल करवाने से पहले देखें सबसे सस्ता कहां?
Sara Arjun Photoshoot: धुरंधर की सारा अर्जुन ने रिवीलिंग ड्रेस में दिखाई हॉट लुक, फोटोज इंटरनेट पर वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: टोकन नहीं कटने से नाराज किसान ने किया आत्मघाती प्रयास, ब्लेड से खुद का गला काटा

Vishva News
Vishva News
06/12/2025
CG CRIME : रायपुर के लिए निकले सराफा कारोबारी से 29 लाख की उठाईगिरी, पुलिस जांच में जुटी
CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर, 16 यात्री घायल…11 की हालत गंभीर
Manya Shaktawat: राजस्थान की मान्या शक्तावत ने 50 घंटे तक लगातार घोड़े की सवारी कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, युवाओं को दी प्रेरणा
अमित शाह ने दंतेश्वरी मंदिर में किए दर्शन, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगे शामिल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?