By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Stroke Symptoms: स्ट्रोक का खतरा? सुबह-सुबह दिखने वाले लक्षणों पर ध्यान दें, न करें इग्नोर
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Stroke Symptoms: स्ट्रोक का खतरा? सुबह-सुबह दिखने वाले लक्षणों पर ध्यान दें, न करें इग्नोर
देश - विदेश

Stroke Symptoms: स्ट्रोक का खतरा? सुबह-सुबह दिखने वाले लक्षणों पर ध्यान दें, न करें इग्नोर

Vishva News
Last updated: 09/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 09/01/2026
Share
SHARE

Stroke Symptoms: स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जो तब होता है जब ब्रेन तक जाने वाला ब्लड फ्लो अचानक रुक जाता है या कम हो जाता है. इससे दिमाग को ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते. समय रहते इलाज न मिले तो ब्रेन डैमेज, पैरालिसिस और जान का खतरा भी हो सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, खासकर जब ये सुबह उठते समय दिखें.

Contents
  • स्ट्रोक क्यों आता है?
  • सुबह दिखने वाले स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण
  • FAST टेस्ट से पहचानें स्ट्रोक
  • क्यों जरूरी है तुरंत एक्शन?

CG – निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से स्टूडेंट की मौत

स्ट्रोक क्यों आता है?

स्ट्रोक मुख्य रूप से दो तरह का होता है. पहला इस्केमिक स्ट्रोक, जिसमें दिमाग की नस में खून का थक्का जम जाता है. दूसरा हेमरेजिक स्ट्रोक, जिसमें नस फट जाती है या लीक होने लगती है।.इसके अलावा मिनी स्ट्रोक या टीटीए भी होता है, जो भविष्य में बड़े स्ट्रोक की चेतावनी माना जाता है. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ज्यादा कोलेस्ट्रॉल, स्मोकिंग, मोटापा, दिल की बीमारी, शारीरिक गतिविधि की कमी और ज्यादा शराब पीना इसके बड़े कारण हैं.

सुबह दिखने वाले स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण

डॉक्टरों के मुताबिक, कई बार स्ट्रोक के संकेत सुबह उठते ही नजर आने लगते हैं. अगर चेहरे का एक हिस्सा ढीला या टेढ़ा लगे, मुस्कुराने पर चेहरा असमान दिखे तो सावधान हो जाएं. अचानक हाथ या पैर में कमजोरी, सुन्नपन या झनझनाहट, खासकर शरीर के एक तरफ, स्ट्रोक का बड़ा संकेत हो सकता है.

बोलने में अचानक दिक्कत होना भी खतरनाक संकेत है. शब्द साफ न निकलें, बात समझ में न आए या साधारण वाक्य दोहराने में परेशानी हो तो इसे हल्के में न लें. इसके अलावा अचानक आंखों से कम दिखना, डबल विज़न या एक आंख से बिल्कुल न दिखना भी स्ट्रोक की ओर इशारा करता है.

कुछ लोगों में सुबह-सुबह अचानक भ्रम की स्थिति, बात समझने में दिक्कत, संतुलन बिगड़ना या चलते समय लड़खड़ाना भी दिख सकता है. बुजुर्गों में ये लक्षण और भी हल्के हो सकते हैं, जैसे अचानक ज्यादा थकान, चुप्पी, व्यवहार में बदलाव या रोजमर्रा के काम करने में परेशानी.

CG CRIME: छत्तीसगढ़ में पारिवारिक हिंसा का चौंकाने वाला मामला… मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर की पिता की हत्या

FAST टेस्ट से पहचानें स्ट्रोक

डॉक्टर FAST टेस्ट अपनाने की सलाह देते हैं, इसमें-
F – Face- चेहरा टेढ़ा दिख रहा है?
A – Arm- एक हाथ उठाने में कमजोरी है?
S – Speech- बोलने में दिक्कत या आवाज लड़खड़ा रही है?
T – Time- एक भी लक्षण दिखे तो तुरंत इमरजेंसी कॉल करें.

क्यों जरूरी है तुरंत एक्शन?

स्ट्रोक में हर सेकंड कीमती होता है. जितनी जल्दी मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाए, उतना ज्यादा ब्रेन डैमेज से बचाव संभव है. डॉक्टरों का कहना है कि सुबह दिखने वाले इन संकेतों को थकान, नींद की कमी या सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. अगर आपको या घर में किसी को सुबह उठते ही ऐसे लक्षण दिखें, तो देर न करें. तुरंत मेडिकल मदद लें, क्योंकि सही समय पर उठाया गया कदम जान बचा सकता है.

 

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, मतदान से पहले PM Modi ने NDA सांसदों को डिनर पर बुलाया
Gold Silver Rate Today 28 Jan: सोने की कीमत 1,63,125 के पार, चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड – 28 जनवरी अपडेट
India EU Trade Deal : 18 साल की कोशिश रंग लाई, आज भारत और EU करेंगे बड़ा व्यापार समझौता; जानें कौन-कौन चीजें होंगी सस्ती
Delhi Blast Case: डॉ. शाहीन मानव बम तैयार करने की साजिश में थी, डिलीटेड चैट्स से बड़ा खुलासा
Disha Patani and Talwiinder : दिशा पाटनी ने तलविंदर संग रिश्ते पर लगाई मुहर, हाथों में हाथ डालकर दिखाया प्यार का बेफिक्र अंदाज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Chinese Manjha Ban in CG: छत्तीसगढ़ में चीनी मांझा पर बैन, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Vishva News
Vishva News
13/01/2026
हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन: युवकों ने काटा केक, की आतिशबाजी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग में हड़कंप
धान खरीदी में डिजिटल क्रांति: ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ से किसानों को घर बैठे मिलेगी टोकन, खत्म होंगी समितियों की लंबी कतारें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का रायपुर दौरा, सीएम साय ने कहा- प्रदेशवासियों को मिलेगा नया मार्गदर्शन
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?