By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Woman Empowerment: बिटिया को सशक्त बनाने के लिए ध्यान में रखें ये 5 बातें, ताकि वह अपने भविष्य को संवार सके
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Woman Empowerment: बिटिया को सशक्त बनाने के लिए ध्यान में रखें ये 5 बातें, ताकि वह अपने भविष्य को संवार सके
महिला विशेष

Woman Empowerment: बिटिया को सशक्त बनाने के लिए ध्यान में रखें ये 5 बातें, ताकि वह अपने भविष्य को संवार सके

Vishva News
Last updated: 09/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 09/01/2026
Share
SHARE

Woman Empowerment: वो कहते हैं न कि ‘बेटा भाग्य से होता है, लेकिन बेटियां सौभाग्य से होती हैं’। यही वजह है कि बेटी का जन्म सिर्फ एक नए सदस्य का आगमन नहीं, बल्कि घर में खुशियों और नई उम्मीदों का संचार होता है। बेटियां अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आती हैं। वो न सिर्फ परिवार बल्कि भविष्य में जाकर पूरे समाज के लिए रोशनी का काम करती है। इसी के चलते उसकी परवरिश और भविष्य को संवारने के लिए परिवार को मिलकर एक मजबूत नींव रखनी चाहिए।

वो दौर अलग था, जब लड़कियों और महिलाओं को रसोई-घर सीमित रखा जाता था। आज के समय में बात पढ़ाई-लिखाई की हो या फिर स्पोर्ट्स की, हर जगह महिलाओं के हुनर का लोहा अब लोग मानने लगे हैं। ऐसे में यदि आपके घर में लाडली बिटिया आई है तो अभी से कुछ बातों को जहन में बिठा लें। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी बिटिया को सशक्त बनाएंगे, ताकि आगे भविष्य में वो अपना और अपने आस-पास वाले लोगों का भी खास ध्यान रख पाएं। 

CG – निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से स्टूडेंट की मौत

जरूर दिलाएं शिक्षा का अधिकार

आज के समय में भी हमारे देश में कई जगहें हैं, जहां पर लड़कों को तो पढ़ाया-लिखाया जाता है, लेकिन लड़कियों की बारी आने पर लोग कहते हैं कि वो तो पराया धन हैं, उन्हें सिर्फ घर के काम सीखने चाहिए। ऐसे में अपनी बिटिया रानी को भी शिक्षा का अधिकार दिलाएं। उन्हें पढ़ाई-लिखाई के प्रति जागरूक करें और उसकी अहमियत बताएं।  

आर्थिक स्वतंत्रता की तरफ करें प्रोत्साहित

लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई सिर्फ नाम या डिग्री जमा करने तक नहीं होनी चाहिए। उन्हें स्वरोजगार, स्टार्टअप और बिजनेस के लिए प्रोत्साहित किया जाए। अपनी बिटिया को भी इस चीज का एहसास दिलाएं कि वो किसी से कम नहीं हैं। उन्हें हर जगह बराबर अवसर दिए जाएंगे। यदि सुरक्षा की नजर से बच्ची को बाहर भेजने में डर लगता है तो उनके लिए फ्रीलांसिंग, वर्क-फ्रॉम-होम काम उपलब्ध कराएं, ताकि वो आत्म निर्भर बनें।

सोच में लगाएं बदलाव

यदि आपके घर में बेटी है तो आप समाज के भरोसे नहीं बैठ सकते, कि समाज की सोच जब बदलेगी तब हम अपनी बिटिया को आजादी देंगे। अपने घर से ही रूढ़िवादी सोच और भेदभाव को खत्म किया जाए। किसी और को सलाह देने से पहले अपनी सोच में बदलाव लाएं, ताकि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने और अपने फैसले खुद लेने की आजादी मिले।

CG CRIME: छत्तीसगढ़ में पारिवारिक हिंसा का चौंकाने वाला मामला… मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर की पिता की हत्या

जरूर दें कानून का ज्ञान

जब बिटिया बड़ी हो जाए तो उसे उसके अधिकारों की जानकारी अवश्य दें, क्योंकि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ जैसे मामले आजकल काफी आम हैं। ऐसे में उन्हें पता होना चाहिए कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है। अपनी बिटिया रानी को सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग दें इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी हर महिला को हो।  

स्वास्थ्य के बारे में हो खुलकर बात

वैसे तो आजकल परिवार काफी खुले विचारों के होते है, लेकिन इसके बावजूद घरवाले लड़कियों से पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेंटल हेल्थ पर खुल के बात नहीं करते, जोकि काफी गलत है। हर घर में कम से कम एक से दो लोग ऐसे जरूर होने चाहिए, जिनके कोई भी लड़की अपने मन की बात कर सके। बिटिया को इंटीमेसी के बारे में सही जानकारी होना आवश्यक है, ताकि उनके दिमाग में किसी तरह के गलत ख्याल नहीं रहें।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम..77.5 किमी लंबे तारोकी–रावघाट खंड का अधिकांश कार्य पूरा.
Martial Arts Master Dadi: 82 साल की मीनाकाशी अम्मा बनीं भारत की सबसे उम्रदराज महिला कलारीपयट्टू गुरु
गायिका जिनका सुर पहुँचा नासा के ‘वॉयेजर’ तक: जानिए केसरबाई केरकर की कहानी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास को दी जा रही प्राथमिकता
अभिलाषा परिसर, तिफरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन.. अनुराग सिंह देव (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल) सहित अनेक गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Petrol Diesel Price Today: 29 दिसंबर 2025 को नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

Vishva News
Vishva News
29/12/2025
Chhattisgarh: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, तीन महीने में पांचवीं घटना
राजधानी में बैंक फ्रॉड: फर्जी बिल्डर बनकर 8.70 लाख उड़ाए, पुलिस ने दर्ज की FIR
Snowfall Train Journey: बर्फीली वादियों में दौड़ी वंदे भारत, कटरा से श्रीनगर का शानदार सफर; देखें मनमोहक नज़ारा
Petchiammal Muthu Master: 37 साल तक पुरुष बनकर जीने वाली मां, बेटी की खातिर बदल दी अपनी पहचान
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?