By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Skin Signs Of Liver Disease: चेहरे पर दिखाई दें ये 7 संकेत, हो सकता है फैटी लिवर का खतरा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Skin Signs Of Liver Disease: चेहरे पर दिखाई दें ये 7 संकेत, हो सकता है फैटी लिवर का खतरा
देश - विदेश

Skin Signs Of Liver Disease: चेहरे पर दिखाई दें ये 7 संकेत, हो सकता है फैटी लिवर का खतरा

Vishva News
Last updated: 10/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 10/01/2026
Share
SHARE

Skin Signs Of Liver Disease: हमारे शरीर के अंग हमारी सेहत के बारे में बहुत कुछ हमें पहले से बता देते हैं कि शरीर में क्या ठीक चल रहा है और क्या नहीं चल रहा है. आंखों के नीचे काले घेरे हों या गालों पर लालिमा ये छोटे-छोटे बदलाव लिवर से जुड़ी अंदरूनी परेशानियों की ओर इशारा कर सकते हैं. गु डॉ. राजेश पधान ने TN को बताया कि चेहरे पर दिखने वाले ये बदलाव लिवर की समस्या का संकेत कैसे हो सकते हैं और इन्हें नजरअंदाज करना क्यों खतरनाक है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने इसको लेकर क्या कहा है.

CG – 19 साल बाद 2007 शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से बने 8 प्रधान पाठक बर्खास्त

आंखों के नीचे काले घेरे- लिवर की सफाई कमजोर होने का संकेत

अगर पूरी नींद लेने के बाद भी डार्क सर्कल्स कम नहीं हो रहे, तो वजह लिवर हो सकता है. डॉ बताते हैं कि लिवर शरीर से टॉक्सिन्स निकालने का काम करता है. जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो गंदगी जमा होने लगती है, थकान बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है. जिसका असर आंखों के नीचे काले घेरों के रूप में दिख सकता है.

गालों पर लालिमा-  हार्मोनल बदलाव का इशारा

गालों पर अचानक या असामान्य लालपन सिर्फ ब्लश नहीं होता. डॉ. पधान के मुताबिक, लिवर ठीक से काम न करे तो एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ सकता है, जिससे गाल लाल दिखने लगते हैं. यह समस्या अक्सर अल्कोहॉलिक फैटी लिवर में देखी जाती है.

 रूखे और खुजली वाले पैच- त्वचा नहीं, लिवर की परेशानी

चेहरे पर सूखे या खुजली वाले धब्बे दिखें तो इसे सिर्फ स्किन प्रॉब्लम न समझें. डॉ बताते हैं कि यह त्वचा के नीचे बाइल सॉल्ट जमा होने या जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है कि जो लिवर की गड़बड़ी का संकेत है.

 पीलिया- पीला पड़ता रंग, साफ चेतावनी

त्वचा या आंखों में पीलापन आना लिवर की सबसे पहचानी जाने वाली समस्या है. यह बिलीरुबिन नाम के वेस्ट प्रोडक्ट के जमा होने से होता है, जिसे लिवर प्रोसेस करता है. पीलिया फैटी लिवर या दूसरी गंभीर लिवर बीमारियों की ओर इशारा करता है.

 चेहरे पर सूजन- शरीर में पानी जमा होना

अगर चेहरे पर सूजन या फुलाव दिखे, तो यह लिवर की गंभीर परेशानी का संकेत हो सकता है. जब लिवर शरीर में तरल संतुलन नहीं बना पाता, तो पानी जमा होने लगता है कि जिसका असर चेहरे पर सूजन के रूप में दिखता है.

 मुंहासे- सिर्फ स्किन के कारण नहीं

जबड़े और गालों के आसपास बार-बार मुंहासे निकलना लिवर से जुड़ा हो सकता है. डॉ. पधान बताते हैं कि लिवर के कमजोर होने से हार्मोन असंतुलन और टॉक्सिन्स का जमाव होता है, जिससे एक्ने बढ़ सकता है.

फीकी या बेजान त्वचा- फैटी लिवर का संकेत

अगर चेहरा बेजान या फीका लगने लगे, तो यह भी फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकता है. लिवर जब ठीक से डिटॉक्स और मेटाबॉलिज्म नहीं कर पाता, तो त्वचा की नेचुरल चमक कम हो जाती है.

CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

कब डॉक्टर से मिलें?

डॉक्टर  के अनुसार, चेहरे पर दिखने वाले ये संकेत अक्सर पेट में असहजता, ज्यादा थकान या कमजोरी के साथ नजर आते हैं. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. सही समय पर जांच, संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज से आगे की जटिलताओं से बचा जा सकता है. आपरको हमेशा एक बात याद रखना है कि चेहरे हमेशा सिर्फ आपके इमोशन को ही नहीं दिखाते, वह आपकी अंदरूनी सेहत का आईना भी है. इन संकेतों पर ध्यान दें और लिवर की सेहत को प्राथमिकता दें, ताकि लंबे समय की परेशानियों से बचा जा सके.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Gold Price Today: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार! चांदी ने लगाई 21,000 रुपये की छलांग, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Operation Sindoor : आतंकी ठिकानों को ऐसे किया तबाह, सेना ने दिखाईं ऑपरेशन सिंदूर की अनदेखी झलकियां; VIDEO
मेकर्स हुए मालामाल! ‘छावा’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘धुरंधर’ में से किसने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
माला बेचने वाली Monalisa का जबरदस्त ट्रांसफ़ॉर्मेशन! Stylish शर्ट-पैंट और काला चश्मा में वायरल गर्ल छा गई
Gold Price Today 15 January: सोना खरीदने से पहले जरूर देखें आज के ताजा रेट, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराध

महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से मिले राइफल और जिंदा कारतूस, जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Vishva News
Vishva News
10/11/2025
Raipur Nude Party Case: पुलिस ने 6 विदेशी कपल्स को लिया हिरासत में, न्यूड पार्टी में शामिल होने आए थे
सोशल मीडिया पर छाया ‘Trump is Dead’ ट्रेंड, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान से मचा हड़कंप
नगर सैनिक ने बर्खास्तगी के बाद की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
Chhattisgarh: कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से मची अफरा-तफरी, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?