By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment: भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment: भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू
देश - विदेश

Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment: भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Vishva News
Last updated: 14/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 14/01/2026
Share
SHARE

Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment: अगर आप भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु INTAKE 01/2027 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत अविवाहित लड़के और लड़कियां आवेदन कर सकते हैं. वायुसेना में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बड़ा और सुनहरा अवसर माना जा रहा है.

Contents
  • आयु सीमा और शारीरिक मानक
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • शैक्षणिक योग्यता
  • आवेदन शुल्क
  • आवेदन प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी 2026 तय की गई है. इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. वायुसेना ने लिखित परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है, जिससे उम्मीदवार अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं.

Korba News: धान खरीदी में अनियमितताओं से किसान टूटे, कोरबा में फिर आत्महत्या की कोशिश, प्रशासन में मचा हड़कंप

इस भर्ती के जरिए अग्निवीर वायु के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. पदों की संख्या अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन हर साल बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेजों की जांच और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे.

आयु सीमा और शारीरिक मानक

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए. दोनों तिथियां भी मान्य होंगी. सभी चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवार की अधिकतम आयु 21 वर्ष तक हो सकती है. हाइट की बात करें तो पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर तय की गई है. वहीं, उत्तराखंड और नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए न्यूनतम हाइट 147 सेंटीमीटर भी मान्य होगी.

फिजिकल फिटनेस टेस्ट

फिजिकल फिटनेस टेस्ट में उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ देनी होगी. पुरुष उम्मीदवारों को यह दौड़ 7 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट में पूरी करनी होगी. इसके अलावा पुश-अप, सिट-अप और स्क्वैट्स भी लगाने होंगे. यह सभी टेस्ट उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता जांचने के लिए होते हैं.

शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट या 10+2 पास होना जरूरी है. साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के पास मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश विषय होने चाहिए और सभी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. इंग्लिश में भी 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.

इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. दो साल का वोकेशनल कोर्स करने वाले उम्मीदवार, जिनके पास फिजिक्स और मैथ विषय रहे हों, वे भी इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे. साइंस के अलावा अन्य स्ट्रीम से 12वीं पास उम्मीदवार भी 50 प्रतिशत अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं.

रायपुर के मेट्रो BAR में खौफनाक वारदात: चीखती रही युवती, बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से किया कत्ल, वारदात के बाद फरार

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. बिना शुल्क के आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा. लिखित परीक्षा 30 मार्च 2026 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास पर्याप्त समय है.

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले iafrecruitment.edcil.co.in वेबसाइट पर जाना होगा. होम पेज पर News सेक्शन में अग्निवीर वायु INTAKE 01/2027 से जुड़ा लिंक मिलेगा. उस पर क्लिक करते ही लॉगइन पेज खुलेगा. अगर उम्मीदवार पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो उन्हें Register Here पर क्लिक करना होगा. यहां नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरने के बाद ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म भरें.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Rashifal 28 January 2026: आज का राशिफल – किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे रहेगा संभलकर चलने की जरूरत? जानें धन-स्वास्थ्य-करियर का हाल
RBI का बड़ा खुलासा: बाजार में अब भी घूम रहे हैं ₹2000 के नोट, जानिए कहां छिपी है ये करेंसी
Jammu Kashmir Cloudburst: देर रात जम्मू-कश्मीर में फिर फटा बादल, 3 की मौत, कई लोग हैं लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली ब्लास्ट के बाद MCD का अहम कदम, सभी 450 पार्किंग को CCTV से लैस किया जाएगा
Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में 11 दिसंबर को भारी तेजी, चांदी भी हुई महंगी – जानें आज के ताजे रेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Kapil Sharma Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re release: कपिल शर्मा का जिद्दी अंदाज…12 दिसंबर को पिटी फिल्म को 9 जनवरी को फिर से करेंगे रिलीज

Vishva News
Vishva News
07/01/2026
Police Smriti Diwas 2025: शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि, राज्यपाल डेका, CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा परेड में हुए शामिल
सांसद बृजमोहन ने नगर निगम की 4 घंटे बैठक ली, खुले में मीट बिक्री पर रोक
चलती ट्रेन या पटरियों पर सेल्फी लेना अब पड़ेगा महंगा, रेलवे ने शुरू किया सख्त कार्रवाई अभियान
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में क्यों हुई थी भगदड़? सामने आई असली वजह, रेल मंत्री ने संसद में इस रिपोर्ट का दिया हवाला
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?