By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Effects Of Body Shaming On Mental Health: एक कमेंट, एक ज़िंदगी! AIIMS-ICMR स्टडी में बॉडी शेमिंग के जानलेवा असर का खुलासा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Effects Of Body Shaming On Mental Health: एक कमेंट, एक ज़िंदगी! AIIMS-ICMR स्टडी में बॉडी शेमिंग के जानलेवा असर का खुलासा
देश - विदेश

Effects Of Body Shaming On Mental Health: एक कमेंट, एक ज़िंदगी! AIIMS-ICMR स्टडी में बॉडी शेमिंग के जानलेवा असर का खुलासा

Vishva News
Last updated: 15/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 15/01/2026
Share
SHARE

Effects Of Body Shaming On Mental Health: किसी के रंग को लेकर, किसी के शरीर की बनावट को लेकर. यहां तक कि कौन क्या खाता है, कैसे रहता है, क्या बोलता है जैसे तमाम मुद्दे हैं, जिनको लेकर इंसान को ट्रोल होना पड़ता है. यह दिक्कत सालों से चली आ रही है. इसको लेकर आई एक स्टडी में बताया गया है कि युवाओं में बॉडी इमेज को लेकर बढ़ती चिंता मेंटल हेल्थ समस्या बनती जा रही है. यह परेशानी सिर्फ मोटापे से जूझ रहे युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कम वजन वाले युवा भी उतनी ही गंभीर मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं. स्टडी में सामने आया है कि शरीर के वजन के दोनों छोरों पर मौजूद करीब हर दूसरा युवा बॉडी इमेज से जुड़ी मीडियम से गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा है.

Contents
  • क्या निकला है रिसर्च में?
  • क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
  • लोग वजन कम करने से पीछे हट जाते हैं
  • सामाजिक दबाव
  • क्या होता है बॉडी शेमिंग?
  • बॉडी शेमिंग से जुड़ी परेशानियां

भयानक हादसा: खाई में गिरी कार में लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

क्या निकला है रिसर्च में?

Journal of Education and Health Promotion में प्रकाशित यह अध्ययन, एम्स–आईसीएमआर के युवा एडल्ट में वजन कंट्रोल पर चल रहे रिसर्च प्रोग्राम का हिस्सा है. इसमें 18 से 30 साल के 1,071 युवाओं को शामिल किया गया, जो एम्स की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे. स्टडी के मुताबिक, 49 प्रतिशत मोटे और 47 प्रतिशत कम वजन वाले युवाओं ने गंभीर बॉडी इमेज चिंता की शिकायत की, जबकि सामान्य या थोड़ा ज्यादा वजन वाले युवाओं में यह आंकड़ा करीब 36 प्रतिशत रहा.

स्टडी में शामिल युवाओं में करीब 25 प्रतिशत मोटापे से पीड़ित और 11 प्रतिशत कम वजन वाले थे. इनमें से ज्यादातर छात्र थे और मध्यम इनकम फैमिली से आते थे. आंकड़ों से पता चला कि कम वजन वाले युवा सामान्य वजन वालों की तुलना में करीब दोगुना, जबकि मोटापे से जूझ रहे युवा लगभग तीन गुना ज्यादा बॉडी इमेज तनाव झेल रहे थे.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि वजन से जुड़ी समस्याओं का इलाज मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करके संभव नहीं है. मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और रिसर्च प्रमुख डॉ पियूष रंजन के मुताबिक, “वजन कंट्रोल सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है. अगर इमोशनल समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए, तो युवा लाइफस्टाइल प्रोग्राम बीच में ही छोड़ देते हैं. इसलिए पोषण देखभाल के साथ मानसिक जांच को जोड़ना बेहद जरूरी है.” उन्होंने आगे बताया कि सामान्य वजन के लोग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं.

लोग वजन कम करने से पीछे हट जाते हैं

इस स्टडी का नेतृत्व न्यूट्रिशनिस्ट और पीएचडी स्कॉलर वारिशा अनवर ने किया. उन्होंने पाया कि कई युवा वजन घटाने की शुरुआत पूरे जोश के साथ करते हैं, लेकिन समय के साथ मानसिक थकान, बॉडी इमेज की चिंता, पढ़ाई का दबाव और जीवन में बदलाव उन्हें पीछे खींच लेते हैं. इससे भारत में वजन कंट्रोल को लेकर अपनाए जा रहे सिर्फ कैलोरी के नजरिए की कमी साफ झलकती है.

सामाजिक दबाव

रिसर्चर का मानना है कि समाज में मौजूद सुंदर बनने की होड़ मानसिक तनाव को और बढ़ाती है, जिससे युवाओं की प्रेरणा, इलाज से जुड़े रहने की क्षमता और लंबे समय की सेहत प्रभावित होती है. हमारे समाज में लोग लुक और बॉडी टेक्सचर से लोगों को जज करते हैं. यह सिर्फ समाज में ही नहीं, परिवार के अंदर भी इंसान को देखने को मिलता है

Open School Exam 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं–12वीं परीक्षा की समय-सारिणी जारी

क्या होता है बॉडी शेमिंग?

बॉडी शेमिंग का सीधा मतलब है किसी के शरीर को लेकर कोई भी निगेटिव बात कहना. यह आप खुद के लिए भी कर सकते हैं और दूसरों के लिए भी. इसमें किसी के वजन, उम्र, बाल, कपड़े, खाने की पसंद या वो कैसा दिखता है, इन सबका मजाक उड़ाना शामिल है.

आजकल बॉडी शेमिंग हर जगह है. चाहे वह किसी के मोटापे पर मारा गया कोई कमेंट हो या सोशल मीडिया पर दिखने वाली वो “परफेक्ट बॉडी” वाली फोटो, जो असलियत में मुमकिन नहीं होती. ये सब चीजें हमें अपने शरीर को लेकर शर्मिंदा महसूस कराती हैं. चाहे कोई हमें सीधे बोले या किसी और को, यह हमारे मेंटल हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक है. इससे मन में हीन भावना आती है और हमें लगता है कि हमारी वैल्यू सिर्फ हमारे लुक से है.

बॉडी शेमिंग से जुड़ी परेशानियां

  • हर वक्त घबराहट और बेचैनी रहना
  • अपनी बॉडी में कमियां ही ढूंढते रहना
  • खुद को नुकसान पहुंचाने के ख्याल आना
  • लाइफ की क्वालिटी खराब होना और हर वक्त टेंशन में रहना
Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Gold Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, आज 10 ग्राम गोल्ड का भाव इतना गिरा, देखें प्रमुख शहरों का अपडेटेड रेट
Rashifal 19 January 2026 : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? 19 जनवरी 2025 राशियों की पूरी जानकारी
अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला; जमशेदपुर साइबर अपराधियों पर शिकंजा
Delhi Violence: फैज-ए-इलाही दरगाह के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस-MCD टीम पर हमला, कई घायल
PM मोदी ने किया Next Gen GST रिफॉर्म का ऐलान, काफी कम हो जाएंगे टैक्स; सस्ती होंगी रोजमर्रा की चीजें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG News: रातभर मोबाइल चलाती थी बहन, भाई ने किया मर्डर

praveen
praveen
07/08/2025
CG Train Accident: ट्रैक पर गिरे बोल्डर से टकराई मालगाड़ी, इंजन पटरी से उतरा
PM Modi ने देश को दी डिजिटल क्रांति की बड़ी सौगात, BSNL की 4G सर्विस अब पूरे भारत के हर राज्य में उपलब्ध
योगिता मंडावी की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा- राज्य गर्वित
Aarti rules and rituals: ईश्वर की पूजा में कब और कैसे करनी चाहिए आरती, जानें सभी जरूरी नियम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?