Bangladesh Attack on Hindu: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लगातार जारी है। यहां हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, उनकी हत्या की घटनाएं हो रही हैं और घरों में आग लगाई जा रही है, लेकिन सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस इस पर मौन हैं। हाल ही में सिलहट जिले के गोवाईघाट क्षेत्र के नंदिरगांव संघ के बहोर गांव में एक बार फिर हिंदू परिवार पर हमला हुआ। इस हमले में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने बीरेंद्र कुमार डे के घर में आग लगा दी।
CG Crime: युवती का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, चार आरोपी पुलिस हिरासत में
देखें वीडियो
बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों की करतूत का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद पूरे घर में तेजी से फैल जाती है। परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने की वजह से घर पूरी तर खाक हो गया।
CG IT Raid : सड़क ठेकेदार के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी
🚨Hindu home comes under attack again!
Islamists have once again set fire at the home of Birendra Kumar Dey alias "Jhunu Sir" (a teacher by profession) in Bahor village of Nandirgaon union in Gowainghat upazila of Sylhet district in Bangladesh. pic.twitter.com/MZRvHBuWpT
— Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) January 15, 2026
बांग्लादेश में क्या है अल्पसंख्यकों का हाल
ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज (HRCBM) ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर बढ़ती हिंसा पर लगातार नजर रखी है। संगठन ने पिछले 7 महीनों में 100 से अधिक मौतों का दस्तावेजीकरण किया है। HRCBM का आरोप है कि यह हिंसा कोई छिटपुट या अलग-थलग घटनाएं नहीं हैं, बल्कि अल्पसंख्यकों को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाने वाला एक देशव्यापी पैटर्न है। रिपोर्ट के अनुसार, 6 जून 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच बांग्लादेश के सभी 8 डिवीजनों और कम से कम 45 जिलों में 116 अल्पसंख्यकों की मौत हुई है। इनमें लिंचिंग, हत्या और संदिग्ध परिस्थितियों में मौतें शामिल हैं। यह कोई स्थानीय या संयोगवश हुई हिंसा नहीं है। यह सुनियोजित रूप से की गई हिंसा है जिसका पैटर्न पूरे देश में नजर आता है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

