बिलासपुर : जिले में एक विकलांग दुकानदार ने थाना प्रभारी एसआर साहू पर मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत पत्र सौंपा है. पीड़ित का कहना है कि देर रात दुकान बंद न करने के नाम थाना प्रभारी ने उसकी लाठी से पिटाई की. पीड़ित विकलांग दुकानदार मो. नफीस आरबी के अनुसार, घटना के समय आसपास की अन्य होटल और दुकानें भी खुली हुई थीं, लेकिन कार्रवाई केवल उसी के खिलाफ की गई.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी ने उसे अपशब्द कहे और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. दुकानदार ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है और इसके समर्थन में CCTV फुटेज भी संलग्न किया है.
समंदर के रास्ते साजिश! लश्कर-ए-तैयबा भारत पर बड़े हमले की फिराक में, स्कूबा डाइवर्स तैनात
पीड़ित का कहना है कि फुटेज में पूरी घटना साफ तौर पर दिखाई दे रही है. मामले को लेकर विकलांग दुकानदार ने थाना प्रभारी को तत्काल पद से हटाने और निष्पक्ष विभागीय जांच कराने की मांग की है.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

