By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Sunita Williams Retires: अंतरिक्ष की दुनिया की दिग्गज सुनीता विलियम्स से जुड़ी वो बातें, जो जानना चाहती है पूरी दुनिया
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Sunita Williams Retires: अंतरिक्ष की दुनिया की दिग्गज सुनीता विलियम्स से जुड़ी वो बातें, जो जानना चाहती है पूरी दुनिया
महिला विशेष

Sunita Williams Retires: अंतरिक्ष की दुनिया की दिग्गज सुनीता विलियम्स से जुड़ी वो बातें, जो जानना चाहती है पूरी दुनिया

Vishva News
Last updated: 22/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 22/01/2026
Share
SHARE

Sunita Williams Retires: भारतीय मूल की एस्ट्रानाॅट सुनीता विलियम्स एक बार फिर चर्चा में हैं। 600 से ज्यादा दिनों तक अंतरिक्ष में समय बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। अपने 27 साल के करियर में सुनीता ने कई बड़ी उपलब्धि हासिल की और एतिहास में अपनी छाप छोड़ी। उनकी कहानी प्रेरणा भी है और प्रोत्साहन भी। सुनीता विलियम्स कौन हैं, ये तो लोग जानते हैं। हालांकि उनका नाम खबरों में आते ही, लोगों की जिज्ञासा कई सवालों के साथ उभरती है। सुनीता विलियम्स का करियर, अंतरिक्ष मिशन, भविष्य की योजनाएं और निजी जीवन के बारे में लोग जानना चाहते हैं। इसी जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए इस लेख में आपके सवालों के जवाब दिए गए हैं। आइए जानते हैं सुनीता विलियम्स के बारे में, लोग क्या सर्च कर रहे हैं और उसका जवाब क्या है।

भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, इंजन के सामने का कांच टूटा, यात्रियों में मची अफरातफरी

क्या Sunita Williams NASA से रिटायर हो गई हैं?

नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि 60 वर्षीय सुनीता विलियम्स ने 27 दिसंबर 2025 को प्रभावी रूप से रिटायरमेंट ले लिया है। सोशल मीडिया पर ये जानकारी ट्रेंड हुई तो लोगों के मन में ये सवाल उठा कि क्या सच में सुनीता विलियम्स ने रिटायरमेंट ले लिया है या ये सिर्फ अफवाह है।

सुनीता विलियम्स अभी क्या कर रही हैं?

लोग जानना चाहते हैं कि,

  • क्या वे अभी भी NASA से जुड़ी हैं?
  • क्या वे नए अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेन कर रही हैं?
  • क्या वे भविष्य के मिशनों का हिस्सा हैं?

सुनीता विलियम्स जैसी वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री अक्सर मिशन प्लानिंग और स्पेस ट्रेनिंग से जुड़ी भूमिकाओं में सक्रिय रहती हैं।

सुनीता विलियम्स कितनी बार अंतरिक्ष जा चुकी हैं?

यह सवाल हर बार ट्रेंड करता है क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर समय बिताया। वे सबसे अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्रियों में गिनी जाती हैं।

  • सुनीता विलियम्स तीन बार अंतरिक्ष यात्रा पर जा चुकी हैं।
  • कुल मिलाकर अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए हैं।
  •  9 बार स्पेसवॉक की है।
  • उन्होंने 62 घंटे से ज्यादा का समय बिताया है।

सुनीता विलियम्स की उम्र कितनी है?

लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या उम्र अंतरिक्ष मिशनों में बाधा बनती है? क्या 50 से अधिक उम्र में भी NASA में सक्रिय रहा जा सकता है? यही वजह है कि उनकी उम्र से जुड़ी सर्च लगातार होती रहती है।

  • सुनीता विलियम्स साल 2026 में 60 वर्ष की हो गई हैं।
  • उन्होंने 27 साल नौकरी की है।
  • अंतरिक्ष मिशन के लिए कोई सख्त ऊपरी आयु सीमा नहीं है, लेकिन आमतौर पर उम्मीदवार 27 से 46 वर्ष की उम्र के बीच चुने जाते हैं।
  • सुनीता विलियम्स अपनी आखिरी अंतरिक्ष यात्रा के समय 59 साल की थीं।
  • जाॅन ग्लेन 77 साल की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे।

सुनीता विलियम्स की सैलरी?

  • नासा के मुताबिक जिस ग्रेड पे पर सुनीता विलियम्स हैं, उसके अनुसार उन्हें लगभग 1.25 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है।
  • सुनीता विलियम्स नासा के GS – 15 श्रेणी में आती हैं।

Chhattisgarh – सड़क हादसे में युवक की मौत, FIR दर्ज करने के लिए प्रधान आरक्षक ने मांगी रिश्वत, SSP ने किया सस्पेंड 

सुनीता विलियम्स भारत से कैसे जुड़ी हैं?

भारतीय मूल की होने के कारण लोग सर्च करते हैं, उनका भारत से रिश्ता, उनका पैतृक गांव और भारत को लेकर उनकी भावनाएं क्या हैं?

  • सुनीता विलियम्स के पिता डॉ. दीपक पंड्या गुजरात के मेहसाणा के झूलासन गांव के रहने वाले थे।
  • सुनीता अंतरिक्ष में भगवत गीता और उपनिषद जैसी पवित्र पुस्तकें ले गई थीं।
  • वह भारत कई बार आ चुकी हैं और अपने पैतृक गांव भी गई हैं।
  • सुनीता का भारत प्रेम तब दिखा जब अंतरिक्ष यात्रा के दौरान उन्होंने नासा से भारतीय पकवान मंगवाए थे।
Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

New Year 2026 Resolution For Women: नया साल, नई दिशा… महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने के 5 संकल्प
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास को दी जा रही प्राथमिकता
अच्छे डिजाइन और गुणवत्ता युक्त आवास निर्माण की दिशा में बड़ा कदम: राष्ट्रीय स्तरीय आर्किटेक्ट्स फर्म्स को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में किया गया इंपैनल्ड..
दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत – श्री विष्णु देव साय
Sonali Hinge: एक पुलिस कॉन्स्टेबल जिसने 13 साल की बच्ची की ज़िंदगी बदल दी, सोनाली हिंगे की प्रेरक कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
महिला विशेष

Petchiammal Muthu Master: 37 साल तक पुरुष बनकर जीने वाली मां, बेटी की खातिर बदल दी अपनी पहचान

Vishva News
Vishva News
10/01/2026
Chhattisgarh : करंट से नर भालू की मौत, वन विभाग ने मौके पर किया निरीक्षण
Chhattisgarh : डॉक्टर के घर नकली आईटी रेड! ठग बने अफसर, लाखों के जेवर–नकदी लेकर फरार
छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
CG Assembly Winter Session LIVE: सड़क, स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षा भवनों पर होगी चर्चा, कई जिलों से जुड़ी याचिकाएं पेश
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?