By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Nandyal Bus Accident: आधी रात बस बनी आग का गोला, 3 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; कई झुलसे
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Nandyal Bus Accident: आधी रात बस बनी आग का गोला, 3 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; कई झुलसे
देश - विदेश

Nandyal Bus Accident: आधी रात बस बनी आग का गोला, 3 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; कई झुलसे

Vishva News
Last updated: 22/01/2026 10:50 AM
Vishva News
Published: 22/01/2026
Share
SHARE

Nandyal Bus Accident: आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाले हादसे के बारे में जानकारी सामने आई है। राज्य के नांदियाल जिले में एक पैसेंजर बस और कंटेनर लॉरी में भीषण टक्कर हो गई। बस ने टक्कर के बाद आग पकड़ ली और पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई है। हालांकि, बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। इस खौफनाक हादसे के बाद धू-धू कर जलती हुई बस का वीडियो सामने आया है।

Contents
  • कहां और कैसे हुआ हादसा?
  • बस और ट्रक दोनों में आग लगी
  • ड्राइवर, लॉरी ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जले

CG Road Accident: नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा, दो ट्रक आमने-सामने टकराए; 3 की मौत

कहां और कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे की ये घटना नांदियाल जिले के सिरिवेल्ला मेट्टा के पास नांदियाल -अल्लागड्डा रोड पर हुई है। ये भयानक सड़क हादसा तब हुआ, जब एक प्राइवेट AR BCVR ट्रैवल्स बस में एक कंटेनर लॉरी से टकराने के बाद भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, टक्कर में ट्रक में भी आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बस का टायर फटने से हुआ, जिससे बस बेकाबू हो गई, डिवाइडर पार कर गई और मोटरसाइकिलों से लदी एक कंटेनर लॉरी से टकरा गई।

बस और ट्रक दोनों में आग लगी

टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। आस-पास के लोगों और बस के क्लीनर ने खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बचाया। बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि बस के यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। बस में सवार 36 यात्रियों में से 4 यात्रियों को मामूली फ्रैक्चर की चोटें आईं, जिन्हें नांदियाल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि टायर फटने से बस बेकाबू हो गई और यह जानलेवा टक्कर हुई, जिसस बस और ट्रक दोनों में आग लग गई।

Boat Capsized in Indravati River: नदी पार करते वक्त नाव पलटी, ग्रामीणों ने बचाई दो लोगों की जान, चार अब भी लापता

ड्राइवर, लॉरी ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जले

इस बस हादसे को लेकर सिरिवेलामेट्टा के इंस्पेक्टर मधुसूदन ने बताया, “नंद्याल जिले में सिरिवेलामेट्टा के पास एक प्राइवेट बस का टायर फट गया और वह सामने से आ रहे एक लॉरी से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बस ड्राइवर, लॉरी ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई। एक स्थानीय DCM ड्राइवर ने बस की खिड़कियां तोड़कर 36 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की और उनकी जान बचाई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आठ अन्य को मामूली चोटें आईं।”

 

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

1 September Rules Change: 1 सितंबर से लागू होंगे नए नियम, आपकी जेब और प्लानिंग पर होगा असर
समंदर के रास्ते साजिश! लश्कर-ए-तैयबा भारत पर बड़े हमले की फिराक में, स्कूबा डाइवर्स तैनात
Kapil Sharma Cafe Firing: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ा
Petrol Diesel Price 13 December 2025: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
Karishma Kapoor के दीवाने थे ‘धुरंधर’ स्टार… शादी में सरेआम चूमे थे Actress के हाथ, देखती रह गई थी महफिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधप्रमुख खबरें

CRIME : हर रात 14 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था कलियुगी बाप, ऐसे हुआ काली करतूत का खुलासा

Vishva News
Vishva News
25/10/2025
Birth Death Certificate: छत्तीसगढ़ में अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सिर्फ ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह खत्म
Shilpa Shetty के ‘बैस्टियन’ पब पर Income Tax का छापा, टैक्स चोरी के आरोपों की जांच जारी
रायपुर में नौसेना एनसीसी कैडेट्स के लिए खास प्रशिक्षण शिविर, 300 से अधिक युवा ले रहे भाग
Govinda की तबीयत बिगड़ी: अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती, जल्द जारी होगा Health Update
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?