रायपुर : शहर के सराफा कारोबारी से बड़ी ठगी हो गई। तंजानिया में गोल्ड माइंस में निवेश करने पर कई गुना मुनाफे का झांसा दिया गया। उससे दो करोड़ रुपए वसूल लिए गए। उसे माइंस दिखाने तंजानिया भी बुलाया गया। एमकेएम नामक माइंस के फर्जी कागजात भी दिखाए गए।
कारोबारी ने यश शाह नाम के युवक पर एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें तंजानिया बुलाकर कथित तौर पर गोल्ड माइंस भी दिखाई, जो बाद में फर्जी निकली। इस ठगी को अंजाम देने के लिए एस.के.एम. बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड के नाम से एक भागीदारी फर्म बनाई गई।
CG BREAKING : इस्पात फैक्ट्री में गंभीर हादसा, 6 मजदूरों की मौत; 4 की हालत गंभीर
इसके जरिए भारत और तंजानिया के बैंक खातों में 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कराई गई। इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाना में यश शाह नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ठगी का शिकार हुए समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

