By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल
देश - विदेश

Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

Vishva News
Last updated: 24/01/2026 7:04 AM
Vishva News
Published: 24/01/2026
Share
SHARE

Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: 24 जनवरी 2025, शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किन राशियों को लाभ मिलेगा और किन्हें सावधानी रखनी होगी, आइए जानते हैं आज का राशिफल.

Contents
  • मेष राशि
  • वृषभ राशि
  • मिथुन राशि
  • कर्क राशि
  • सिंह राशि
  • कन्या राशि
  • तुला राशि
  • वृश्चिक राशि
  • धनु राशि
  • मकर राशि
  • कुंभ राशि
  • मीन राशि

Chhattisgarh Teacher Bharti 2026: फरवरी में जारी होगा विज्ञापन, मंत्री बोले– इसी महीने तक पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे. आप किसी के कहने में आकर किसी भी वजह के काम में ना पड़ें. आप अपने आवश्यक कामों को कल पर न टालें और आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे होंगे. धन को लेकर कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है. आप संतान का किसी नए कोर्स में दाखिला करा सकते हैं.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और मंगलवार का व्रत रखें.

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा. व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा. यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है. आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा. आप अपने पिताजी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं. आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आज आपको अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता है. परिवार में कोई सदस्य यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो उनकी बातों पर ध्यान देना होगा. माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है. बेवजह की भागदौड़ आपकी टेंशन बढ़ा सकती है. आप घर के लिए कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. राजनीति की ओर कदम थोड़ा सोच-समझकर बढ़ाएं.
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: तुलसी को जल दें और 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा, लेकिन हानि की संभावना भी है, इसलिए योजनाओं पर पूरा ध्यान दें. व्यवसाय पर फोकस रखें. पार्टनरशिप सोच-समझकर करें. जो विद्यार्थी बाहर जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी परीक्षा पूरी हो सकती है. आप नए घर या दुकान की खरीदारी कर सकते हैं.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें. घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है. डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है. किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी. सिंगल लोग प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. सामाजिक कार्यक्रमों से मान-सम्मान बढ़ेगा.
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

कन्या राशि

आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा. आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है. कोई छुपा राज सामने आने से तनाव बढ़ सकता है. संतान की संगति पर ध्यान दें. रिश्तों में नयापन आएगा और जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा.
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और “ॐ गण गणपतये नमः” का जाप करें.

तुला राशि

आज का दिन आय के मामले में कमजोर रहेगा. उतार-चढ़ाव से मन परेशान रहेगा. नए घर का काम शुरू हो सकता है. यात्रा में प्रिय वस्तु खोने या चोरी की आशंका है. वाहन खराबी से परेशानी बढ़ेगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी बंटवारे में वरिष्ठों की सलाह लें.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

आज स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा. कोर्ट-कचहरी मामलों में सतर्क रहें. बेवजह वाद-विवाद से बचें. नई कोशिशें सफल होंगी. कार्यक्षेत्र में सीमित बातचीत रखें. जरूरी जानकारी साझा करने से बचें. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मैरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि

आज का दिन कठिनाइयों भरा रहेगा. कामों में रुकावट आएगी. बॉस से कहासुनी से प्रमोशन प्रभावित हो सकता है. संतान अच्छा करने का प्रयास करेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. दान-पुण्य में रुचि रहेगी. यात्रा लाभकारी रहेगी.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और गुरु मंत्र का जाप करें.

मकर राशि

आज विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखें. व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. प्रिय वस्तु उपहार में मिल सकती है. सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. रुके काम पूरे होंगे. पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी. राजनीति में विवाद की संभावना है.
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

CG – टीम इंडिया का रोमांचक जंगल सफारी, बार नवापारा अभयारण्य में वाइल्ड्लाइफ का अनुभव

कुंभ राशि

नौकरीपेशा लोगों को कुछ समस्याएं आ सकती हैं. विरोधियों से सावधान रहें. शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें. पिता से मिली जिम्मेदारी निभाएंगे. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी. प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी.
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें.

मीन राशि

आज स्वास्थ्य मामलों में दिन कमजोर रहेगा. विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. वाहन सावधानी से चलाएं. जरूरी जानकारी साझा न करें. व्यापार में बदलाव लाभकारी रहेगा. घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा होगा. आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ेगा.
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

धधकती आग ने निगल लिया Nainital का ऐतिहासिक Old London House , प्रसिद्ध इतिहासकार की बहन की दर्दनाक मौत
Petrol Diesel Price 20 Jan: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, देखें आज का ताजा भाव
Operation Sindoor : आतंकी ठिकानों को ऐसे किया तबाह, सेना ने दिखाईं ऑपरेशन सिंदूर की अनदेखी झलकियां; VIDEO
Petrol Diesel Price 27 Jan: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel Price Update: 25 दिसंबर को क्या फिर से बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या हैं स्थिर? जानें लेटेस्ट रेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेल

T20 World Cup 2026 में ICC का बड़ा नियम बदलाव! क्रिकेट इतिहास में पहली बार लागू होगा ये नया सिस्टम

Vishva News
Vishva News
01/02/2026
पायलट की शर्मनाक हरकत: ‘लाइटर’ जैसी डिवाइस से महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाते पकड़े जाने पर बोला- ‘निजी संतुष्टि के लिए…’
Bank Holiday Today: 27 जनवरी मंगलवार को हड़ताल का असर! जानें आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद, दूर करें कंफ्यूजन
CG में गोविंदा के गरबा कार्यक्रम का विरोध तेज, पोस्टर फाड़ने और आग लगाने की कोशिश
CG News : अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन बढ़ी, घर पहुंची पुलिस सुरक्षा, आने-जाने वालों की कड़ी निगरानी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?