Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में फिर से तेजी दिख रही है। 24 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव बढ़कर 4967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक जोखिमों के बरकरार रहने, अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख और मजबूत निवेश मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 144210 | 157310 |
| मुंबई | 144060 | 157160 |
| अहमदाबाद | 144110 | 157210 |
| चेन्नई | 144060 | 157160 |
| कोलकाता | 144060 | 157160 |
| हैदराबाद | 144060 | 157160 |
| जयपुर | 144210 | 157310 |
| भोपाल | 144110 | 157210 |
| लखनऊ | 144210 | 157310 |
| चंडीगढ़ | 144210 | 157310 |
चांदी की कीमत
24 जनवरी की सुबह चांदी में भी तेजी है। कीमत 340100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव बढ़कर 99.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच चुका है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर पड़ता है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

