By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Trump Health Mystery: आखिर किस बीमारी से जूझ रहें हैं ट्रंप? हाथ पर नीला निशान दिखा, स्वास्थ्य को लेकर उठा सवाल, खुद दी सफाई
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Trump Health Mystery: आखिर किस बीमारी से जूझ रहें हैं ट्रंप? हाथ पर नीला निशान दिखा, स्वास्थ्य को लेकर उठा सवाल, खुद दी सफाई
देश - विदेश

Trump Health Mystery: आखिर किस बीमारी से जूझ रहें हैं ट्रंप? हाथ पर नीला निशान दिखा, स्वास्थ्य को लेकर उठा सवाल, खुद दी सफाई

Vishva News
Last updated: 24/01/2026 2:27 PM
Vishva News
Published: 24/01/2026
Share
SHARE

Trump Health Mystery : दुनिया भर के प्रमुख नेताओं के बीच दावोस विश्व आर्थिक मंच पर ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की स्थापना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस महत्वपूर्ण समारोह के दौरान उनके बाएं हाथ पर नीला निशान देखा गया, जिसने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में उनकी सेहत को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कई लोगों ने इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत माना है। लेकिन, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इस पर रुख साफ करते हुए इसे एक साधारण दुर्घटना बताया है।

Contents
  • वायरल हो गया ट्रंप का निशान
  • ट्रंप ने क्या कहा?
  • ट्रंप ने यह भी बताया
  • व्हाइट हाउस ने की पुष्टि
  • ट्रंप के निजी चिकित्सक क्या बोले?

राजधानीवासियों को बड़ी राहत: रजिस्ट्री के लिए नहीं जाना पड़ेगा कलेक्टोरेट, खुलेंगे नए सब-रजिस्ट्री ऑफिस

वायरल हो गया ट्रंप का निशान

समारोह के दौरान फोटोग्राफर्स ने ट्रंप के बाएं हाथ के पीछे गहरे नीले-बैंगनी रंग का बड़ा निशान कैद किया। यह निशान इतना स्पष्ट था कि यह तुरंत वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कीं, कुछ ने इसे उम्र से जुड़ी कमजोरी या कोई छिपी बीमारी से जोड़ा। हालांकि, व्हाइट हाउस और ट्रंप ने इन अफवाहों को जल्दी ही खारिज कर दिया।

ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। मेरा हाथ बस साइनिंग टेबल के कोने से टकरा गया था। यह एक छोटी-सी दुर्घटना है। मैंने उस पर थोड़ा मरहम लगा लिया है। डॉक्टरों ने कहा कि कोई दवा या इलाज की जरूरत नहीं है, लेकिन मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी नियमित दवा का भी जिक्र करते हुए कहा, “अगर आप अपना दिल स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो एस्पिरिन लें, लेकिन इसके साथ थोड़े-बहुत नीले निशान भी झेलने पड़ सकते हैं।”

ट्रंप ने यह भी बताया

ट्रंप ने बताया कि निशान उनकी रोजाना ली जाने वाली दवा से जुड़ा है। वो दिल की सेहत के लिए प्रतिदिन 325 मिलीग्राम की उच्च खुराक वाली एस्पिरिन लेते हैं। इस दवा से रक्त पतला रहता है, जिससे त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है और मामूली टक्कर से भी नीला निशान पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा, “यह मेरे दिल में खून के अच्छे बहाव के लिए जरूरी है। एस्पिरिन दिल को सुरक्षित रखती है, लेकिन कभी-कभी ऐसे छोटे निशान इसका साइड इफेक्ट होते हैं।”

व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी इस बयान की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के साइनिंग समारोह के दौरान ट्रंप का हाथ मेज के कोने से टकराया था। अधिकारियों ने घटना से पहले और बाद की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि निशान अचानक ही लगा था और पहले नहीं था। इससे यह साबित करने की कोशिश की गई कि यह कोई पुरानी या गंभीर समस्या नहीं है, बल्कि ताजा चोट का नतीजा है।

Chhattisgarh IPS Transfer News: प्रमोशन के बाद अब SP तबादलों की तैयारी, जल्द जारी होगी लिस्ट

ट्रंप के निजी चिकित्सक क्या बोले?

ट्रंप के निजी चिकित्सक डॉ सीन बारबाबेला ने भी पुष्टि की है कि राष्ट्रपति नियमित रूप से 325 मिलीग्राम एस्पिरिन ले रहे हैं, जो हृदय संबंधी रोकथाम के लिए उनके मानक उपचार का हिस्सा है। हालांकि, मेयो क्लिनिक जैसे प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के अनुसार, सामान्यत हृदय सुरक्षा के लिए 75 से 100 मिलीग्राम की कम खुराक ही पर्याप्त मानी जाती है। उच्च खुराक से रक्तस्राव का जोखिम बढ़ जाता है, जिससे चोट लगने पर निशान अधिक गहरा और आसानी से पड़ सकता है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Investment Options in India: अगले 10 साल में घरों से निकलेगा 9.5 ट्रिलियन डॉलर, अर्थव्यवस्था को होगा बड़ा Profit
हमले के बाद CM Rekha Gupta की पहली जनसुनवाई, मुख्यमंत्री आवास से सामने आया VIDEO
Delhi Blast Update: कौन है दिल्ली धमाके का मास्टरमाइंड? जांच में सामने आया साजिशकर्ता का नाम
Delhi Red Fort Blast Case: मुजम्मिल का खुलासा, लाल किले से भी बड़ा आतंकवादी हमला था प्लान
Tara And Veer Breakup: सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट विवाद के बाद सामने आई हैरान करने वाली खबर, तारा–वीर का हुआ ब्रेकअप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: गृह मंत्री ने खत्म की औपनिवेशिक परंपरा, मंत्रियों और पुलिस अफसरों को नहीं मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

Vishva News
Vishva News
25/12/2025
Women’s World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में मारी एंट्री
Tomar Brothers Case: रायपुर पुलिस आज करेगी 151 दिन फरार रहे वांटेड अपराधी वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी का खुलासा
मन की बात में पीएम मोदी ने बताया: त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुओं की मांग में रिकॉर्ड उछाल
चुनाव आयोग का बड़ा कदम: छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?