By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Flight Lieutenant Akshita Dhankar: 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग फहराएंगी तिरंगा, जानें कौन हैं अक्षिता धनखड़
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Flight Lieutenant Akshita Dhankar: 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग फहराएंगी तिरंगा, जानें कौन हैं अक्षिता धनखड़
महिला विशेष

Flight Lieutenant Akshita Dhankar: 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग फहराएंगी तिरंगा, जानें कौन हैं अक्षिता धनखड़

Vishva News
Last updated: 25/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 25/01/2026
Share
SHARE

Flight Lieutenant Akshita Dhankar : 26 जनवरी 2026 के 77वें गणतंत्र दिवस परेड में एक और प्रेरणादायक कहानी जन्म लेने वाली है। इस साल फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी के साथ ध्वज फहराने का सम्मान मिला है। यह सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक  समारोह में एक अधिकारी को दिया जाता है और इस वर्ष इसे एक युवा महिला अधिकारी को सौंपा जाना भारतीय रक्षा बलों में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है। आइए जानते हैं कि अक्षिता धनखड़ कौन हैं? उनके शुरुआती जीवन, करियर के बारे में जानिए और क्यों मिला अक्षिता को 26 जनवरी पर झंड़ा फहराने का मौका?

CG Murder Case: घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ कौन हैं?

अक्षिता धनखड़ हरियाणा के झज्जर स्थित कसनी गांव के ताल्लुक रखती हैं। पिता को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल देखा तो अक्षिता पर इसका गहरा असर हुआ। बचपन में सेरेमनी देखते हुए उन्होंने खुद को उसी रास्ते पर सोचा था। ये एक ऐसा सपना था जो धीरे-धीरे उनके लिए लक्ष्य में बदल गया। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेज बहादुर खालसा काॅलेज से पढ़ाई पूरी की। अपने सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई के दौरान नेशनल कैडेट कोर (NCC) में हिस्सा लेते हुए नेतृत्व और अनुशासन का अनुभव लिया, जिससे उनका लक्ष्य भारतीय वायुसेना में सेवा करना दृढ़ हुआ।

NCC में अक्षिता ने खुद को किया तैयार

अक्षिता ने मेहनत से कैडेट सर्जेंट मेजर का रैंक हासिल किया। एनसीसी यूनिट उन्हें एक्स-सीएसएम कहकर याद करती है क्योंकि अपनी मेहनत से वह साथी कैडेट्स को प्रेरित करती हैं। एनसीसी की मिलिट्री जैसी ट्रेनिंग ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सेना के लिए तैयार किया गया।

अक्षिता का एयरफोर्स में करियर

उन्होंने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) क्लियर किया और जून 2023 में भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त किया। उनकी लगन, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर कौशल के परिणाम स्वरूप जल्दी ही अक्षिता को फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नति मिली।

26 जनवरी को राष्ट्रीय मुर्मू के साथ होंगी अक्षिता

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में जब महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी तो फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता उनके साथ होंगी। उनकी ये उपलब्धि भारतीय वायुसेना के लिंग समावेशन और महिलाओं की भूमिका को उजागर करता है। अपनी इस उपलब्धि पर अक्षिता का कहना है कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है, जहां उनको देश की राष्ट्रपति के साथ तिरंगा झंडा फहराने का मौका मिला है। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद 27 तोपों की सलामी भी दी जाएगी। अक्षिता की माता सुनीता ने भी इसे गर्व का क्षण बताया।

CG Paddy Scam : धान खरीदी केंद्र में 8 लाख का घोटाला, समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर FIR दर्ज

IAF बैंड दल में पहली बार 9 महिला अग्निवीर

गणतंत्र दिवस 2026 परेड में ऐतिहासिक वायुसेना के लिए ऐतिहासिक बनने वाली है। पहली बार भारतीय वायु सेना (IAF) के बैंड दल में 9 महिला अग्निवीर शामिल होंगी। सार्जेंट चार्ल्स एंटनी डेनियल के नेतृत्व में 75 सदस्यीय IAF बैंड में 66 अग्निवीरों के बीच ये 9 महिलाएं कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगी और संगीत बजाएंगी। ये महिला अग्निवीर परेड में नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आएंगी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Tamil Nadu Rani NT Clears Board Exam: 70 की उम्र में शिक्षा का नया कीर्तिमान, रानी एन.टी. ने पास की बोर्ड परीक्षा
Idli Amma: तमिलनाडु की इडली अम्मा… सिर्फ 1 रुपये में स्वाद और इंसानियत की मिसाल
All Woman Railway Station: इस रेलवे स्टेशन पर महिलाओं का दबदबा… सुपरिटेंडेंट से गार्ड तक सभी पदों पर केवल महिलाएं
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल, महिलाओं के लिए आज से शुरू हो रहा रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ”
Women Travel Safety Tips: महिलाओं के लिए रेलवे सफर गाइड, अपनाएं ये 9 सुरक्षा टिप्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेशप्रमुख खबरें

Petrol Diesel Price 31 December: नए साल का ट्रिप? वाहन की टंकी फुल कराने से पहले देखें पेट्रोल-डीजल के रेट

Vishva News
Vishva News
31/12/2025
AI Question Cost: हर सवाल की ‘कीमत’ Environment पर, पैसा नहीं बिजली-पानी बह रहा है
Seasonal Infections: कड़ाके की सर्दी के बाद अचानक बढ़ी गर्मी, इन लोगों की सेहत पर मंडराया खतरा
देवरी पिकनिक स्पॉट बनाम मौत का घाट! 3 को बचाया तो 2 बहे…!
करमा तिहार 2025 : सीएम साय बोले – संस्कृति और परंपरा ही हमारी असली पहचान, इन्हें संजोना सबकी जिम्मेदारी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?