By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: हरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ बदसलूकी, स्टेज पर हुए भद्दे कमेंट्स से एक्ट्रेस हुईं परेशान, सुनकर खौल उठेगा खून!
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > हरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ बदसलूकी, स्टेज पर हुए भद्दे कमेंट्स से एक्ट्रेस हुईं परेशान, सुनकर खौल उठेगा खून!
देश - विदेश

हरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ बदसलूकी, स्टेज पर हुए भद्दे कमेंट्स से एक्ट्रेस हुईं परेशान, सुनकर खौल उठेगा खून!

Vishva News
Last updated: 25/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 25/01/2026
Share
SHARE

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने उनके साथ हरियाणा के करनाल में हालिया एक इवेंट में हुई परेशान करने वाली घटना के बारे में बताया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि उन्हें दर्शकों के बीच मौजूद एक बूढ़े आदमी ने परेशान किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह स्टेज की ओर जा रही थीं तो कई पुरुष ने फोटो लेने के बहाने उनकी कमर को छुआ। एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए अपना गुस्सा भी जाहिर किया।

Contents
मौनी रॉय के साथ अधेड़ उम्र के आदमी ने की बदसलूकीमौनी रॉय को दी गालियांमौनी रॉय ने कार्रवाई की मांगमर्द समाज पर फूटा मौनी रॉय का गुस्सामौनी रॉय का वर्क फ्रंट

CG Murder Case: घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

मौनी रॉय के साथ अधेड़ उम्र के आदमी ने की बदसलूकी

मौनी रॉय ने लिखा, ‘कल करनाल में एक इवेंट था, जहां मैं मेहमान बन पहुंची थीं। इस दौरान मैं वहां मौजूद दो अंकल के बर्ताव से बहुत परेशान हुई, जिनकी उम्र दादा-नाना बनने लायक है। जैसे ही इवेंट शुरू हुआ और मैं स्टेज की ओर बढ़ी, अंकल और परिवार के सदस्यों (सभी पुरुष) ने फोटो क्लिक करने के लिए मेरे कमर पर हाथ रखा।’ एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तब उनके साथ हैरान करने वाली घटना हुई। उन्होंने कहा, ‘सर प्लीज अपना हाथ हटा लीजिए और वह मुझे गुस्से में देखने लगे।’

मौनी रॉय को दी गालियां

मौनी के मुताबिक, स्टेज पर पहुंचने के बाद हालात और खराब हो गए। सामने खड़े दो आदमियों ने भद्दे कमेंट्स किए। इतना ही नहीं उन्हें अश्लील इशारे किए और गालियां दीं। एक्ट्रेस ने यह बताते हुए कहा, ‘स्टेज पर तो और भी बुरी कहानी थी। दो अंकल ठीक सामने खड़े थे, भद्दे कमेंट्स कर रहे थे, मुझे गंदे इशारे कर रहे थे और गालियां भी दे रहे थे। मैंने यह देखा और पहले तो मैंने उन्हें धीरे से इशारा किया कि ऐसा मत करो, जिस पर उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया तभी परफॉर्मेंस के बीच में मैं स्टेज से बाहर जाने लगी, लेकिन तुरंत वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की। इसके बाद भी वे नहीं रुके और न ही किसी परिवार वाले या ऑर्गनाइजर ने उन्हें वहां से हटाया।’

Mouni Roy

मौनी रॉय ने कार्रवाई की मांग

इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस मौनी ने इंडस्ट्री में आने वाली दूसरी महिलाओं के लिए चिंता जताई और कहा, ‘अगर मेरे जैसी किसी को इससे गुजरना पड़ता है तो मैं सोच भी नहीं सकती कि जो नई लड़कियां काम शुरू कर रही हैं और शो कर रही हैं। उनके साथ क्या होता होगा। मैं अपमानित और सदमे में हूं और चाहती हूं कि अधिकारी इस असहनीय व्यवहार के लिए कार्रवाई करें।’ एक्ट्रेस ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बोलीं- ‘हम कलाकार हैं जो अपनी कला से ईमानदारी से गुजारा करने की कोशिश कर रहे हैं। सोचिए अगर ये लोग अपनी बेटियों, बहनों या परिवार के किसी भी सदस्य के साथ ऐसा ही व्यवहार करें तो ये क्या करेंगे, शर्म आनी चाहिए!’

मर्द समाज पर फूटा मौनी रॉय का गुस्सा

उन्होंने एक और स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा, ‘यह भी बताना जरूरी है कि स्टेज ऊंचाई पर था और ये अंकल नीचे से वीडियो बना रहे थे। जब किसी ने उन्हें रोकने के लिए कहा तो उन्होंने गाली-गलौज की। मुझे अपना देश, हमारे लोग, हमारी परंपराएं पसंद हैं, लेकिन यह? हिम्मत तो देखिए। मर्द होने का घमंड। मैं कभी भी अपने साथ हुई कोई भी नेगेटिव बात पोस्ट नहीं करती, लेकिन बहुत गलत था। मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। इस व्यवहार के लिए मेरे पास कोई शब्द या गाली नहीं है जो समझ में आए। हम एक्टर के तौर पर इन इवेंट्स में दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने और उनके सेलिब्रेशन में शामिल होने जाते हैं। हम उनके मेहमान होते हैं और वे हमारे साथ ऐसा व्यवहार करते हैं… परेशान करते हैं। छी।’

Trump Health Mystery: आखिर किस बीमारी से जूझ रहें हैं ट्रंप? हाथ पर नीला निशान दिखा, स्वास्थ्य को लेकर उठा सवाल, खुद दी सफाई

मौनी रॉय का वर्क फ्रंट

मौनी रॉय, जिन्होंने पिछले साल संजय दत्त और सनी सिंह के साथ ‘द भूतनी’ में दर्शकों को इम्प्रेस किया था। वह बाद में जासूसी थ्रिलर ‘सलाकार’ में नजर आईं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

You Might Also Like

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश हुआ F-16 फाइटर जेट, देखें VIDEO
स्पेस एजेंसी ISRO में जॉब का चांस – लीगल कंसलटेंट वैकेंसी की पूरी डिटेल्स यहां
इतिहास रचने के बाद वतन लौटे शुभांशु, PM से मुलाकात से लेकर जानें क्या-क्या हैं कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व
Mirzapur Accident: यूपी के मिर्जापुर में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की जान गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेलजिला तैतीस (C.G.)देश - विदेशमहिला विशेष

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां.

praveen
praveen
15/08/2025
Chhattisgarh: अंग्रेजी शराब दुकान में 1 करोड़ का ऑनलाइन पेमेंट घोटाला, सरकारी QR हटाकर सेल्समैनों ने भरा अपना खाता
Bank of Baroda ने अनिल अंबानी को दिया झटका, RCom के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया
Chhattisgarh Job Alert: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस बल में 526 पदों पर सीधी भर्ती
Indigo Airlines Crisis: रायपुर एयरपोर्ट पर 24 घंटे से रुके 7 हजार यात्री, 20 उड़ानें रद्द, एयरलाइंस से नहीं मिली कोई सूचना
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?