By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के 25 अधिकारी-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, देखें पूरी लिस्ट
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के 25 अधिकारी-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, देखें पूरी लिस्ट
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के 25 अधिकारी-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, देखें पूरी लिस्ट

Vishva News
Last updated: 25/01/2026 1:18 PM
Vishva News
Published: 25/01/2026
Share
SHARE

Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस विभाग के 25 अधिकारी और कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इनमें महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता, आईजी ध्रुव गुप्ता, एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मी शामिल हैं। इन सभी को 26 जनवरी 2026 को रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

CG News: रिटायर्ड एएसआई के सूने घर पर बड़ी चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया माल

विशिष्ट सेवाओं के लिए डीजी जेल को राष्ट्रपति पदक

केन्द्रीय गृह विभाग के अनुसार महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए कई अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

सराहनीय सेवाओं के लिए इन अफसरों को मिलेगा सम्मान

सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में आईजी ध्रुव गुप्ता (अअवि पीएचक्यू), डीआईजी प्रशांत ठाकुर (एसएसपी सूरजपुर), सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर श्वेता राजमणी, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक अ/स्टेनो पीएचक्यू कौशिल्या भट्ट, समनि (गुप्तवार्ता) पीएचक्यू रोहित कुमार झा, निरीक्षक विशेष शाखा पीएचक्यू कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमाण्डर 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा डाल सिंह नामदेव, कंपनी कमाण्डर 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर दिलीप कुमार सिन्हा तथा एपीसी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई सुशील कुमार बरूआ शामिल हैं।

वीरता पदक के लिए 14 अधिकारी-कर्मी चयनित

सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले 14 अधिकारी और कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। वीरता पदक के लिए सुकमा के शहीद पुलिसकर्मी रामूराम नाग (एएसआई), कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा (आरक्षक) को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

वीरता पदक पाने वाले अन्य अधिकारी-कर्मी

वीरता पदक के लिए चयनित अन्य अधिकारियों-कर्मियों में पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा (हाल परिसहाय राजभवन), उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले, आरक्षक मड़कम पाण्डू, मड़कम हड़मा, मड़कम देवा, बारसे हुंगाए, सहायक आरक्षक रोशन गुप्ता, सूरज कुमार मरकाम (हाल प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा), आरक्षक माड़वी सन्नू (दंतेवाड़ा), कंपनी कमाण्डर 17वीं वाहिनी छसबल करोड़ सिंह एवं पुरुषोत्तम देवांगन, तथा आरक्षक 941 दंतेवाड़ा शामिल हैं।

CG News – नशे में ट्रक चालक ने मचाया तांडव, ईको वाहन और 11 केवी खंभा भी टूटा

गणतंत्र दिवस समारोह में होगा सम्मान

सभी चयनित अधिकारी और कर्मियों को 26 जनवरी 2026 को रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाएंगे।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Chhattisgarh: नगर निगम कर्मचारी करेंगे आंदोलन, फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कल से हड़ताल पर
हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में बड़ा फैसला: नव्या मलिक और विधि अग्रवाल 15 सितंबर तक जेल भेजी गईं
महिलाओं की सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR
CG CRIME: 8 लाख की ज्वेलरी चोरी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश
Nepal Interim PM Sushila Karki: जन-Z आंदोलन के बाद सुषीला कार्की बनीं देश की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री; जानिए कौन हैं सुषीला कार्की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेल

Ind vs Aus: गिल की कप्तानी में भारत ने खोया पहला वनडे, विरोधी टीम ने दर्ज की बड़ी जीत

Vishva News
Vishva News
19/10/2025
IND vs SA ODI Raipur: ऑनलाइन टिकट बुकिंग फिर से शुरू, आज शाम भारत- साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए बुक करें अपनी सीट
CG Road Accident : कटघोरा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना, टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए युवकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Humayun Tomb Collapsed: दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह की छत गिरने से 6 लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मनाया वार्षिक पुरस्कार समारोह, राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला सम्मान
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?