By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: बड़ी खबर – T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मुकाबला! भारत की टीम मुंबई में भिड़ेगी इस टीम से
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > बड़ी खबर – T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मुकाबला! भारत की टीम मुंबई में भिड़ेगी इस टीम से
खेल

बड़ी खबर – T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मुकाबला! भारत की टीम मुंबई में भिड़ेगी इस टीम से

Vishva News
Last updated: 26/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 26/01/2026
Share
SHARE

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस 5 मैचों की T20I सीरीज का 31 जनवरी को समापन होगा, जिसके एक हफ्ते बाद यानी 7 फरवरी से T20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। इस टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम इंडिया एक अहम मैच खेलेगी, जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम इंडिया आगामी T20 वर्ल्ड कप के अपने खिताब बचाने से पहले केवल एक वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी, जिसमें उसका सामना साउथ अफ्रीका से होने की पूरी संभावना है। यह अभ्यास मैच 4 फरवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Contents
टीम इंडिया खेलेगा सिर्फ एक वॉर्म-अप मैचवॉर्म-अप मैचों के शेड्यूल का जल्द होगा ऐलानअलग-अलग ग्रुप में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका 

Naxal Weapons: सुकमा-बीजापुर सीमा पर CRPF का बड़ा अभियान, नक्सलियों के 2 डम्प नष्ट; बड़ी साजिश नाकाम

टीम इंडिया खेलेगा सिर्फ एक वॉर्म-अप मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी व्हाइट-बॉल द्विपक्षीय सीरीज का समापन 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी T20 मैच के साथ होगा। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी 1 फरवरी को तिरुवनंतपुरम से रवाना होकर 3 फरवरी को मुंबई में दोबारा टीम के साथ जुड़ेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी से शुरू हो रहे T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का यह इकलौता अभ्यास मैच होगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वांखेड़े स्टेडियम में करेगी। हालांकि, ICC ने अब तक आधिकारिक तौर पर वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से तय माना जा रहा है।

वॉर्म-अप मैचों के शेड्यूल का जल्द होगा ऐलान

BCCI और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) से जुड़े सूत्रों ने इस संभावित मुकाबले को स्वीकार किया है, लेकिन ICC की आधिकारिक घोषणा न होने के चलते इसकी पुष्टि से फिलहाल इनकार किया गया है। दरअसल, बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने और उसकी जगह स्कॉटलैंड के शामिल होने के कारण वॉर्म-अप मैचों के शेड्यूल में देरी हुई है। उम्मीद है कि ICC 26 जनवरी को अभ्यास मैचों की सूची जारी कर देगा और तब भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले पर भी मुहर लग सकती है।

America Winter Storm News : अमेरिका में बर्फीला तूफान बन गया आपदा, 13,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, करोड़ों लोगों की जिंदगी ठहर गई

अलग-अलग ग्रुप में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका 

ग्रुप की बात करें तो भारत ग्रुप A में पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया के साथ शामिल है। वहीं, पिछली बार फाइनल खेलने वाली साउथ अफ्रीकी टीम ग्रुप D में कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE के साथ है। साउथ अफ्रीका अपना पहला मुकाबला 9 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ खेलेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वॉर्म-अप मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की यह भिड़ंत T20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों को कितनी मजबूती देती है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

You Might Also Like

साल 2025 खत्म होने को है, लेकिन टीम इंडिया का क्रिकेट जलवा जारी, ICC Rankings में तीनों फॉर्मेट की स्थिति
IPL 2026 मिनी ऑक्शन: जानें तारीख और समय की पूरी जानकारी, कब और कहां होगा आयोजन
T20 World Cup 2026: 4 साल बाद T20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को खेलने का मिलेगा मौका, पाकिस्तान के खिलाफ बने थे ‘विलेन’
Andre Russell Retirement: KKR के सुपरस्टार रसेल ने अचानक लिया रिटायरमेंट, 2012 में दिल्ली से शुरू हुआ था IPL करियर
Asia Cup 2025: सभी 8 टीमों का स्क्वाड और कप्तान हुए घोषित, जानें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

बैंक में सेंधमारी: SBI ब्रांच से 2 करोड़ के आभूषण और 8 लाख नकद की बड़ी चोरी

Vishva News
Vishva News
02/09/2025
रायपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा
Raipur Drug Peddler : हाईप्रोफाइल ड्रग्स रैकेट चलाने वाली नव्या मलिक रायपुर से गिरफ्तार
Raipur Police Commissionerate: सरकार का बड़ा फैसला, 23 तारीख से लागू होगी कमिश्नर प्रणाली, जानें नए सिस्टम की खास बातें
IAS Transfer: 10 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल सीएम सचिवालय लाए गए, रितेश अग्रवाल सीजीएमएससी के नए एमडी बनाए गए, देखें आदेश…
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?