By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान करेगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार? मोहसिन नकवी के बयान से मचा हड़कंप
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > T20 World Cup 2026: पाकिस्तान करेगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार? मोहसिन नकवी के बयान से मचा हड़कंप
खेल

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान करेगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार? मोहसिन नकवी के बयान से मचा हड़कंप

Vishva News
Last updated: 27/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 27/01/2026
Share
SHARE

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान तो कर ​दिया गया है, लेकिन पाकिस्तानी टीम इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी कि नहीं, इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने अब नया राग अलापा है। इससे टीम की भागेदारी पर एक बार फिर से सस्पेंस गहरा गया है। कुल मिलाकर नकवी ने जो कहा है, उससे हड़कंप जैसी स्थिति बनी हुई है।

Contents
  • पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी कर रहे हैं पीएम मोहसिन नकवी का इंतजार
  • सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलने वाले हैं नकवी
  • पीसीबी के चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद ने कही थी ये बात
  • बांग्लादेश वाला बहाना पाकिस्तान का नहीं चलेगा

CG IED Blasts: छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों का खौफनाक साजिश, 6 IED ब्लास्ट से 10 जवान घायल

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी कर रहे हैं पीएम मोहसिन नकवी का इंतजार

टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान देर से ही सही लेकिन कर दिया है। इसमें सलमान अली आगा को टीम का कप्तान बनाए रखा गया है, वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की वापसी हुई है। हालांकि मोहम्मद रिजवान अभी भी टीम से बाहर हैं। इस बीच पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कहा था कि वे अपने पीएम यानी शाहबाज शरीफ का इंतजार कर रहे हैं, जब वे वापस आएंगे, तभी साफ होगा कि पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप खेलेगी कि नहीं। इस बीच पता चला है कि शाहबाज शरीफ लंदन में हैं और उनके जल्द ही पाकिस्तान लौटने की संभावना है।

सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलने वाले हैं नकवी

इस बीच खबर ये भी सामने आई है कि पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने तय किया है कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ एक बैठक करेंगे। जियो न्यूज के हवाले से पता चला है कि मोहसिन नकवी उन सभी प्लेयर्स से मिलने का प्लान बना रहे हैं, जो टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तानी टीम में चुने गए हैं। इस दौरान जहां नकवी प्लेयर्स की बात सुनेंगे, वहीं अपनी बात भी उनके सामने रखेंगे।

पीसीबी के चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद ने कही थी ये बात

जब पाकिस्तानी टीम का ऐलान विश्व कप के लिए किया गया था, तब पीसीबी के चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद ने कहा था कि ​हम केवल विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन खेलने और ना खेलने का फैसला पीसीबी पर निर्भर करेगा। इस बीच नकवी की खिलाड़ियों से होगी वाली मुलाकात और उसके बाद शाहबाज शरीफ क्या फैसला करते हैं, ये काफी अहम होगा। हालांकि इस दौरान ध्यान देने वाली बात ये भी है कि अगर पाकिस्तान इस विश्व कप से बाहर होने या फिर बहिष्कार करने की बात सोचना है तो उसे ये भी सोचना होगा कि अगर ऐसा हुआ तो उसके भारी आर्थिक नुकसान होगा। जिससे पीसीबी कई साल पीछे चला जाएगा।

CG News – छत्तीसगढ़ करेगा नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, राज्य के 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन

बांग्लादेश वाला बहाना पाकिस्तान का नहीं चलेगा

इस बीच ध्यान देने वाली बात ये भी होगी कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत ना आने की बात कहकर इस टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया है। बीसीबी चाहता था कि उनके सारे मैच श्रीलंका में कराए जाएं, जो इस टूर्नामेंट का सहआयोजक भी है, जिसे आईसीसी ने मानने से इन्कार कर दिया था। वहीं पाकिस्तान की स्थिति दूसरी है। उसे भारत आना ही नहीं है। भारत बनाम पाकिस्तान समेत पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका में ही होंगे, ऐसे में पीसीबी के पास बांग्लादेश वाली वजह नहीं है। ऐसे में आने वाले दो से तीन दिन काफी अहम होने वाले हैं।

पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर
IND vs NZ 1st ODI Match Time: जानिए पहला वनडे मैच कब और कितने बजे शुरू होगा
Asia Cup 2025: पाकिस्तान हो जाए सावधान! जीत के लिए कप्तान सूर्यकुमार ने बताया टीम इंडिया का सीक्रेट फॉर्मूला
Womens World Cup 2025: बांग्लादेश की हार ने खोला भारत के सेमीफाइनल का रास्ता, जानिए कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?
‘हम आग और आग हैं’ अभिषेक का बड़ा बयान, गिल की तूफानी बल्लेबाजी पर कह दी बड़ी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG Double Murder: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर दंपति की बेरहमी से हत्या; इलाके में मची सनसनी

Vishva News
Vishva News
10/10/2025
Bigg Boss 13 की फेवरेट शहनाज गिल ने अपनी सिजलिंग फोटो से सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Shimla Cloud Burst: शिमला के रामपुर के शांदल में बादल फटा और नाले में आई बाढ़, आधी रात को लोगों में मची अफरा-तफरी
राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी के रायपुर दौरे की सुरक्षा में 30 आईपीएस अफसर और 100 पुलिस अधिकारी तैनात
CG NEWS : नारायणपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से किया संवाद
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?