By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 17 पदों पर होगी वोटिंग 
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 17 पदों पर होगी वोटिंग 
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 17 पदों पर होगी वोटिंग 

Vishva News
Last updated: 28/01/2026 2:45 PM
Vishva News
Published: 28/01/2026
Share
SHARE

बिलासपुर : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अब चुनाव 17 पदों के लिए कराए जाएंगे, जिनमें 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद हुआ है, जिसके अनुपालन में स्टेट बार काउंसिल ने एसोसिएशन को 30 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित करने को कहा था।अब तक चुनाव 15 पदों पर होते थे, जिनमें केवल दो पद उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यमहिलाओं के लिए आरक्षित थे।

हड़कंप मचाया धमकी भरे ईमेल ने! जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर कोर्ट भी निशाने पर

नई व्यवस्था के तहत उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला), खेल एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) और कार्यकारिणी के दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे बार की गतिविधियों में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी और नेतृत्व भूमिका मजबूत होगी। चुनाव के लिए अनुभव मानक भी तय किए गए हैं। अध्यक्ष पद हेतु कम से कम 20 वर्ष की सक्रिय वकालत अनिवार्य है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (महिला) और सचिव के लिए 15 वर्ष का अनुभव जरूरी होगा।

Amit Shah Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, नक्सल गतिविधियों पर हाई-लेवल बैठक

संयुक्त सचिव, संयुक्त सचिव (महिला) और कोषाध्यक्ष पदों के लिए 10 वर्ष, जबकि पुस्तकालय सचिव के लिए 15 वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है। खेल एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ/महिला) के लिए 7 वर्ष और कार्यकारिणी सदस्यों (सामान्य/महिला) के लिए न्यूनतम 5 वर्ष की सक्रिय प्रैक्टिस आवश्यक होगी। दावों-आपत्तियों के निराकरण के बाद जारी अंतिम सूची में 1418 अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है- 27 जनवरी: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन (हो चुका), 28–30 जनवरी: नामांकन वितरण व जमा, 31 जनवरी: नामांकन जांच, 12 फरवरी (सुबह 10:30 से शाम 5:00): मतदान, 13 फरवरी: मतगणना व परिणाम तथा 16 फरवरी: प्रमाण पत्र वितरण।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

पीएम मोदी ने ट्रंप को कहा धन्यवाद: दिवाली की शुभकामनाओं पर जताया आभार, पढ़ें क्या बोले प्रधानमंत्री
छत्तीसगढ़ की पुनरीक्षित हॉफ बिजली बिल योजना से 31 लाख सामान्य और कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को मिलेगा पूर्ववत लाभ..
CG Gang Rape: आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 युवकों ने कार में उठाकर सुनसान जगह पर बनाया शिकार
CG में तीन छात्राएं बेहोश: अस्पताल में झाड़-फूंक का विवाद, दो डॉक्टरों पर कार्रवाई
सीएम साय ने 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन, ‘महतारी गौरव वर्ष’ और ‘सशक्त-समृद्ध छत्तीसगढ़’ की है प्रमुख थीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

Chhattisgarh : पूर्व सरपंच की दबंगई पर चला पुलिस का डंडा, थाने में उतारा गुरूर

Vishva News
Vishva News
15/09/2025
CG BREAKING: राज्यपाल डेका ने नवनियुक्त मुख्य और राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सुनहरा अवसर: 133 जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG NEWS : गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित पोस्ट, कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज
NIA का बड़ा खुलासा: पहलगाम आतंकी हमला लश्कर-ए-तैयबा और TRF की साजिश, सात आरोपियों पर चार्जशीट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?