By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: AI Malware: फोन हुआ अचानक स्लो? खतरे की घंटी! AI मालवेयर कर सकता है आपकी हर एक्टिविटी ट्रैक
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > AI Malware: फोन हुआ अचानक स्लो? खतरे की घंटी! AI मालवेयर कर सकता है आपकी हर एक्टिविटी ट्रैक
देश - विदेश

AI Malware: फोन हुआ अचानक स्लो? खतरे की घंटी! AI मालवेयर कर सकता है आपकी हर एक्टिविटी ट्रैक

Vishva News
Last updated: 29/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 29/01/2026
Share
SHARE

AI Malware: एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को लेकर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक नए और बेहद चालाक मैलवेयर को लेकर अलर्ट जारी किया है. यह खतरा इसलिए ज्यादा गंभीर माना जा रहा है क्योंकि यह मैलवेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से काम करता है. इसकी खास बात यह है कि यह बिना किसी चेतावनी के फोन के अंदर एक्टिव रहता है और धीरे-धीरे उसकी परफॉर्मेंस खराब करता चला जाता है.

Contents
  • चुपचाप करता है काम, यूजर को नहीं लगती भनक
  • फोन स्लो होने के पीछे छुपा असली कारण
  • Dr. Web की रिपोर्ट ने खोली पोल
  • APK फाइल्स से फैल रहा है खतरा
  • क्यों खतरनाक है AI मैलवेयर का ट्रेंड
  • बचाव ही सबसे बड़ा उपाय

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 17 पदों पर होगी वोटिंग 

चुपचाप करता है काम, यूजर को नहीं लगती भनक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह AI मैलवेयर न तो सीधे आपकी निजी जानकारी चुराता है और न ही पारंपरिक तरीके से जासूसी करता है. एक बार फोन में घुसने के बाद यह बेहद स्मार्ट तरीके से बैकग्राउंड में एक्टिव हो जाता है. AI तकनीक की मदद से यह ऐप्स और वेबसाइट्स पर दिखने वाले विज्ञापनों को पहचानता है और अपने आप उन पर क्लिक करता रहता है. यूजर को लगता है कि फोन सामान्य रूप से चल रहा है जबकि अंदर ही अंदर सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता जाता है.

फोन स्लो होने के पीछे छुपा असली कारण

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार होने वाली ये बैकग्राउंड एक्टिविटीज फोन के प्रोसेसर और RAM पर ज्यादा लोड डालती हैं. इसका असर यह होता है कि मोबाइल धीरे-धीरे स्लो होने लगता है, बैटरी असामान्य रूप से तेजी से खत्म होने लगती है और कई मामलों में फोन जरूरत से ज्यादा गर्म भी हो जाता है. कुछ यूजर्स को अचानक डेटा खपत बढ़ने का भी सामना करना पड़ सकता है.

Dr. Web की रिपोर्ट ने खोली पोल

इस खतरनाक मैलवेयर का खुलासा साइबर सिक्योरिटी कंपनी Dr. Web की रिसर्च में हुआ है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह मैलवेयर खुद को इस तरह छुपा लेता है कि वह किसी सामान्य ऐप प्रोसेस का हिस्सा लगे. चूंकि कोई संदिग्ध पॉप-अप या अजीब हरकत सामने नहीं आती इसलिए यूजर्स को लंबे समय तक एहसास ही नहीं होता कि उनका फोन संक्रमित हो चुका है.

APK फाइल्स से फैल रहा है खतरा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह मैलवेयर संक्रमित एंड्रॉयड ऐप्स के जरिए फैल रहा है. इनमें से कुछ ऐप्स Xiaomi के GetApps स्टोर और अन्य थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स पर भी देखे गए हैं. खासतौर पर वे यूजर्स ज्यादा जोखिम में हैं जो अनजान वेबसाइट्स से APK फाइल डाउनलोड कर अपने फोन में ऐप्स इंस्टॉल करते हैं. एक बार इंस्टॉल होने के बाद यह मैलवेयर लगातार बैकग्राउंड में चलता रहता है और फोन की हालत धीरे-धीरे खराब करता जाता है.

क्यों खतरनाक है AI मैलवेयर का ट्रेंड

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मैलवेयर में AI का इस्तेमाल भविष्य के लिए एक चिंताजनक संकेत है. ऐसे मैलवेयर यूजर के व्यवहार और स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं जिससे इन्हें पहचानना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है. यही वजह है कि कई लोग फोन के स्लो होने को उसकी उम्र या स्टोरेज की समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं.

हड़कंप मचाया धमकी भरे ईमेल ने! जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर कोर्ट भी निशाने पर

बचाव ही सबसे बड़ा उपाय

साइबर विशेषज्ञों की सलाह है कि यूजर्स केवल Google Play Store जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करें. फोन को हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ अपडेट रखना जरूरी है और संदिग्ध लिंक या थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. समय-समय पर मोबाइल में सिक्योरिटी या एंटीवायरस स्कैन करना भी जरूरी है ताकि ऐसे छुपे हुए AI मैलवेयर को समय रहते पकड़ा जा सके.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर पर बड़ा हादसा: क्रांस मोंटाना के लग्जरी बार में विस्फोट, कई लोगों की मौत की आशंका
Petrol Diesel Price 30 Jan: तेल कंपनियों का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द हो सकती तेजी; देखें 30 जनवरी के रेट
Abhinav Bindra से लेकर कपिल देव तक… RSS प्रमुख मोहन भागवत की लेक्चर सीरीज में शामिल होंगे दिग्गज
अमेरिका का गर्व माने जाने वाला Fighter Jet हादसे का शिकार, देखिए हैरान कर देने वाला VIDEO
Gold Rate Today: 18K से 24K सोने के दाम तोड़ रहे रिकॉर्ड, देखें अपने शहर का ताज़ा भाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण: CMO ने SIR फॉर्म भरने वाले नागरिकों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी

Vishva News
Vishva News
21/11/2025
Chhattisgarh Gaurav : बिलासपुर जोन के अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने UPSC में अतिरिक्त सचिव
सफीना हुसैन की एजुकेट गर्ल्स: 30,000 गांवों तक पहुंचकर 14 लाख बेटियों को स्कूल वापस भेजा
CG News : प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, इलाके में तनाव
Harbhajan Singh ने जताई रोहित को वनडे कप्तानी से हटाए जाने पर नाराजगी, Shubman Gill को लेकर किए बड़े बयान
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?