By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Gold Price Fall: सोना हुआ सस्ता! 7,000 रुपये घटकर गोल्ड रेट पर बड़ा अपडेट, जानें आज का भाव
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Gold Price Fall: सोना हुआ सस्ता! 7,000 रुपये घटकर गोल्ड रेट पर बड़ा अपडेट, जानें आज का भाव
देश - विदेश

Gold Price Fall: सोना हुआ सस्ता! 7,000 रुपये घटकर गोल्ड रेट पर बड़ा अपडेट, जानें आज का भाव

Vishva News
Last updated: 30/01/2026 11:23 AM
Vishva News
Published: 30/01/2026
Share
SHARE

Gold Price Fall: कमोडिटी मार्केट में ये आखिर हो क्‍या रहा है! सोने-चांदी के भाव में काफी उथल-पुथल मची हुई है. एक ही दिन में सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई भी बना रहा और फिर रिकॉर्ड गिरावट भी देखी जा रही है. 4 लाख के करीब पहुंची चांदी में अचानक गुरुवार को बहुत बड़ी गिरावट देखी गई और कीमतें 65 हजार रुपये तक गिर गई. चांदी के बाद अब सोने के दाम में भी गिरावट देखी गई है. हाजिर सोने के भाव में 0.5 फीसदी की गिरावट देखी गई है.

Contents
  • सोना करीब 7,000 गिरा
  • गिरावट के बावजूद कीमतें उफान पर

शुक्रवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सुरक्षित निवेश (safe-haven) की मांग और मुनाफावसूली के बीच पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई और फिर भारी गिरावट के उतार-चढ़ाव भरे दौर के बाद पीली धातु (सोने) की कीमतों में यह नरमी आई है. इन्‍वेस्टिंग डॉट कॉम के मुताबिक, हाजिर सोना (Spot Gold) 0.5% गिरकर 5,342.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. हालांकि अप्रैल के लिए सोना वायदा (Gold Futures) 0.3% के बदलाव के साथ 5,365.39 डॉलर प्रति औंस हो गया.

Petrol Diesel Price 30 Jan: तेल कंपनियों का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द हो सकती तेजी; देखें 30 जनवरी के रेट

सोना करीब 7,000 गिरा

शुक्रवार सुबह 9:15 बजे सोने के दाम में करीब 7,000 रुपये की गिरावट देखी गई.  5 फरवरी 2026 डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,62,000 रुपये/10 ग्राम है, जो पिछले बंद भाव से 7403 रुपये या लगभग 4.37% की गिरावट दर्शाता है. आज 30 जनवरी 2026 की सुबह 9:05 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक ये कॉन्ट्रैक्ट 1,67,899 रुपये पर खुला था, जबकि पिछला बंद भाव 1,69,403 रुपये रहा था.

Danteshwari Temple: दंतेश्वरी मंदिर में खुली दानपेटी, निकले 19 लाख और सैकड़ों श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की अर्जियां

गिरावट के बावजूद कीमतें उफान पर

सोने की कीमतों में हल्‍की गिरावट के बावजूद, कीमतें ऊंची बनी हुई है, जिसने जनवरी को शानदार महीना बना दिया है. जनवरी में सोने ने करीब 24% की बढ़त जोड़ी है.  हाजिर सोना इस महीने लगभग 24% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और ये 1980 के दशक के बाद से अपनी सबसे अच्छी मासिक बढ़त की ओर बढ़ रहा है. वहीं दूसरी ओर चांदी इस महीने 62% से अधिक की बढ़त हासिल करने की ओर अग्रसर है. जनवरी के दौरान सोने की कीमत में करीब 1,000 डॉलर प्रति औंस का इजाफा हुआ, क्योंकि सुरक्षित निवेश की होड़ में यह सबसे आगे रहा. दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से अमेरिका और अन्य वैश्विक शक्तियों के बीच खींचतान ने धातुओं और भौतिक संपत्तियों के लिए सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ा दिया.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

IndiGo Flight Cancellations : इंडिगो एयरलाइन्स की 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, DGCA ने तलब किए अधिकारी
Putin State Dinner Menu: राजकीय रात्रिभोज में पुतिन को परोसा गया कश्मीरी अखरोट चटनी, अचारी बैंगन… देखिए क्या-क्या था मेन्यू में
Train Accident: जमुई में बड़ा हादसा… सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 10 डिब्‍बे पटरी से उतरे, 5 नदी में गिरे
Petrol Diesel Price 12 Jan: पेट्रोल‑डीजल की कीमतों में बदलाव, आज के रेट्स जानें
Rashifal 31 January 2026: किस्मत देगी साथ या होगी परीक्षा? जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Cabinet Update: CM Vishnu Dev Sai के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने लिए महत्वपूर्ण फैसले

Vishva News
Vishva News
09/09/2025
CG News: प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के समापन पर खिलाड़ियों से किया संवाद, खेल भावना की सराहना
Google Maps का ये छुपा हुआ जुगाड़ जान लिया तो लेट होना हमेशा के लिए भूल जाएंगे, ट्रैफिक खुद रास्ता छोड़ देगा
राजधानी में देर रात रेसिंग का हुड़दंग! आई-20 कार में सवार युवकों ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल
Rashifal 17 January 2026 : आज का दिन आपके लिए शुभ या चुनौतीपूर्ण? 17 जनवरी 2026 का राशिफल पढ़ें
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?