By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Niger Air Force Base Attack: नाइजर एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों में 20 की मौत; 11 संदिग्ध गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Niger Air Force Base Attack: नाइजर एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों में 20 की मौत; 11 संदिग्ध गिरफ्तार
देश - विदेश

Niger Air Force Base Attack: नाइजर एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों में 20 की मौत; 11 संदिग्ध गिरफ्तार

Vishva News
Last updated: 30/01/2026 1:22 PM
Vishva News
Published: 30/01/2026
Share
SHARE

Niger Air Force Base Attack: नाइजर की राजधानी नियामे में बड़ा हमला हुआ है। यहां डियोरी हमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थित एयर बेस पर भयानक हमला हुआ है। नाइजर के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि बुधवार रात राजधानी में नाइजर एयर फोर्स बेस पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। हमले के दौरान भारी गोलीबारी और धमाके हुए। नाइजर के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि देश संघर्ष से जूझ रहा है। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे जिन्हें सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया।

Contents
  • ड्रोन को निशाना बनाना चाहते थे हमलावर
  • एक विमान को हुआ नुकसान
  • जिहादी हिंसा की चपेट में है नाइजर

Supreme Court: SIR में डॉक्यूमेंट लेने पर अब अनिवार्य होगी रसीद, सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को सख्त आदेश

देखें VIDEO

Very heavy gunfire these moments at the international airport in Niamey, capital of Niger. pic.twitter.com/dWUIbaI5sc

— Brant (@BrantPhilip_) January 29, 2026

सरकारी टेलीविजन ने बताया कि हमले में 4 सैनिक घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में 20 हमलावर मारे गए हैं और 11 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए ज्यादातर हमलावर घायल थे। वीडियो में दिख रहा है कि हमला आधी रात के आसपास हुआ था। डियोरी हमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से धमाकों की आवाज आ रही है गोलियां चलती हुई नजर रही हैं।

ड्रोन को निशाना बनाना चाहते थे हमलावर

निवासियों और विश्लेषकों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया था कि यह घटना हथियारबंद समूहों द्वारा किया गया हमला हो सकता है। जर्मनी के कोनराड एडेनॉयर फाउंडेशन में साहेल कार्यक्रम के प्रमुख उल्फ लेसिंग के अनुसार, हमलावर शायद एयर फोर्स बेस पर ड्रोन को निशाना बना रहे थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, नाइजर ने हाल ही में जिहादी आतंकवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए कई ड्रोन खरीदे हैं। लेसिंग ने कहा, “ड्रोन दोनों पक्षों – सेना और जिहादियों – के लिए गेम चेंजर बन गए हैं, इसलिए हमलावर इन्हें खत्म करना चाहते थे।”

Chhattisgarh : भाजपा में अल्पसंख्यक और युवा मोर्चा में नई नियुक्तियां, जानें जिम्मेदारी किसे मिली

एक विमान को हुआ नुकसान

पश्चिम अफ्रीकी एयरलाइन एयर कोटे डी आइवर ने कहा कि नियामे हवाई अड्डे के रनवे पर खड़े उसके एक विमान पर गोलीबारी के दौरान गोलियां लगीं, जिससे विमान के धड़ और दाहिने पंख को नुकसान पहुंचा। फेसबुक पर एक बयान में, उसने तस्वीरें साझा कीं जिनमें गोलियों से हुआ नुकसान दिख रहा था और कहा कि इस घटना से उसके उड़ान कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। हवाई अड्डे के आसपास जाने वाली मुख्य सड़कों पर भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

जिहादी हिंसा की चपेट में है नाइजर

नाइजर घातक जिहादी हिंसा को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है जिसने अफ्रीका के साहेल क्षेत्र के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया है। पड़ोसी बुर्किना फासो और माली में भी सैन्य शासन है। 2025 में, अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट ग्रुप समर्थित आतंकवादियों ने साहेल में अपने हमलों को और तेज कर दिया, जिससे इस इलाके और नाइजर की स्थिरता को और खतरा पैदा हो गया है। नाइजर 2023 के तख्तापलट तक इस क्षेत्र में पश्चिम का मुख्य सुरक्षा सहयोगी था।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

त्रिपुरा में बड़ा हमला: सिपाहीजाला में पशु तस्करों ने BSF के 5 जवानों को किया घायल, वाहन में की तोड़फोड़
अमेरिका में बर्ड फ्लू से संदिग्ध मौत! दुर्लभ केस पर स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट, बढ़ी दहशत
पुरानी गाड़ी चलाना होगा और भी महंगा! 20 साल पुराने वाहनों पर डबल हो सकती है फिटनेस टेस्ट
Sheikh Hasina Verdict: शेख हसीना को मौत की सजा, 30 दिन में सरेंडर नहीं किया तो कार्रवाई तेज़ होगी; पूर्व PM के पास सिर्फ यह 2 विकल्प बचे
Delhi Blast Case: डॉ. शाहीन मानव बम तैयार करने की साजिश में थी, डिलीटेड चैट्स से बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

पेंटागन के पूर्व अधिकारी का विवादित बयान: ‘आसिम मुनीर को गिरफ्तार कर, भारत से माफी मांगे डोनाल्ड ट्रंप

Vishva News
Vishva News
06/12/2025
US Deportation Policy : ट्रंप का अवैध प्रवासियों को क्रिसमस ऑफर… 2.7 लाख रुपये और फ्री टिकट लेकर अमेरिका छोड़ो
Flood News : कश्मीर से दिल्ली तक बारिश की मार, हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी, पंजाब में बाढ़ का कहर बरकरार
Earthquake In Japan: जापान में भूकंप के झटके, तेज आफ्टरशॉक्स से बढ़ी चिंता, सुरक्षा अलर्ट जारी
रक्षाबंधन 2025ः पीएम मोदी-सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई, राष्ट्रपति मुर्मु ने शुभकामना संदेश में कही ये बात
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?