संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आागामी फिल्म ‘वध 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अगले महीने, यानी फरवरी में दस्तक देगी। इससे पहले दोनों स्टार्स फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच इस ऑनस्क्रीन जोड़ी के किलर लुक ने इंटरनेट पर दर्शकों का ध्यान खींचा है।

शॉर्ट ड्रेस में नीना गुप्ता का बोल्ड लुक
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की कुछ फोटोज आज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों सितारे बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं। 60 पार के दोनों सितारों का अंदाज देख लोग चौंक गए हैं। नीना गुप्ता झिलमिलाती शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका अंदाज ऐसा है कि देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वहीं, संजय मिश्रा भी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं।

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.


