By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG Crime: डकैती का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली… 48 घंटे में 5 वारदातों से मचाया था आतंक
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > CG Crime: डकैती का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली… 48 घंटे में 5 वारदातों से मचाया था आतंक
अपराधजिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Crime: डकैती का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली… 48 घंटे में 5 वारदातों से मचाया था आतंक

Vishva News
Last updated: 01/02/2026 12:58 PM
Vishva News
Published: 01/02/2026
Share
SHARE

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 5 जगहों पर लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना इलाके में 27 से 29 जनवरी के रात की है. इन वारदातों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं इन वारदातों के मास्टरमाइंड को जब पुलिस रविवार सुबह पकड़ने गई तो, उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

CG Boring Accident : जमीन फटी, कमरे से निकली पानी की तेज धार! बिलासपुर में बोरिंग के दौरान हादसा; इलाके में मची अफरा-तफरी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह सुनसान और अंधेरे रास्तों पर मोटरसाइकिलों से घूमकर राहगीरों को निशाना बनाता था. सीधे सिर पर रॉड, लोहे के पाइप और डंडों से जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली जाती थी. थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा में एक के बाद एक तीन घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसमें मुकेश रायसागर और अमन बंजारे समेत कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं थाना पामगढ़ क्षेत्र में जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह इलाके में आरोपियों ने अलग-अलग घटनाओं में लोगों के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी. इन हमलों में लक्ष्मण यादव को गंभीर चोटें आई हैं.

मुठभेड़ में मास्टरमाइंड के पैर में लगी गोली

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त और आक्रामक कार्रवाई करते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नवमी आरोपी की घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर कट्टे से फायर किया, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी. उसे उपचार के बाद गिरफ्तार किया गया है. दो विधि से संघर्षरत बालक भी पुलिस की हिरासत में हैं.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, डंडे, बेल्ट, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, सात मोबाइल फोन, लूटे गए मोबाइल, नकदी सहित कुल करीब 4.09 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है. आरोपियों के खिलाफ थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरोह का अपराध पैटर्न बेहद क्रूर और संगठित था. लगातार हमलों के जरिए क्षेत्र में भय का माहौल बनाना इनका उद्देश्य था.

Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ने शुरू किया भाषण, कहा– भारत ने हासिल की 7% की मजबूत ग्रोथ

जांजगीर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में जानकारी दी कि बोड़सरा गांव में रविवार सुबह पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. बदमाश को घायल हालत में अस्पताल लाया गया है. आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई थी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है. वह कई डकैती की वारदातों में शामिल रहा है. 27 और 29 जनवरी की रात को इनके गैंग ने अलग-अलग जगहों पर 13 लोगों को घायल किया था. मामला में जांच जारी है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Chhattisgarh : पूर्व सरपंच की दबंगई पर चला पुलिस का डंडा, थाने में उतारा गुरूर
CG Murder Case: प्यार में अंधी पत्नी ने 15 साल छोटे प्रेमी संग रची साजिश, कुल्हाड़ी से कर डाली पति की हत्या
मणिपुर में शहीद हुआ बस्तर का वीर सपूत रंजीत तिरंगे में लिपटकर लौटा, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
CG CRIME: 8 लाख की ज्वेलरी चोरी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश
CG Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ ने ली एंट्री, मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ हल्की बारिश और गरज का अनुमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Gold Silver Rate today: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, एमसीएक्स पर औंधे मुंह गिरा भाव, जानें आज की ताजा कीमत

Vishva News
Vishva News
04/11/2025
अवैध कब्जा विवाद : कार्रवाई की मांग में ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, तनाव के बीच दूसरे पक्ष ने की आत्महत्या की कोशिश
पीएम मोदी से मिलने जा रहे अमित जोगी नजरबंद – काले कपड़े पहनने पर पुलिस ने रोका, जोगी बोले “अब रंग भी अपराध बन गया!”
Bangladesh: बांग्लादेश में भीषण आग… झुग्गी-बस्ती में 1500 से अधिक झोपड़ियां जलीं, हजारों लोग बेघर
बोर्ड परीक्षा का डर गया दूर! सरकार ने शुरू की हेल्पलाइन, छात्रों को मुफ्त काउंसलिंग और गाइडेंस मिलेगी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?