रायपुर : छत्तीसगढ़ के धार्मिक नगर राजिम में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रायपुर और राजिम के बीच मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी मिल सके।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रायपुर से राजिम के लिए ट्रेन संख्या 08755 दोपहर 11.55 बजे रवाना होगी और मंदिर हसौद, सीबीडी (पीएच), केंद्री, अभनपुर और मानिक चौरी स्टेशनों पर ठहराव के बाद 1.20 बजे राजिम पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 08756 दोपहर 2.00 बजे राजिम स्टेशन से चलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 3.30 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।
इसके अलावा एक और जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 08757 रायपुर स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 4.00 बजे राजिम पहुंचेगी। वहीं राजिम से रायपुर के लिए ट्रेन संख्या 08758 सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 10.00 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।
दुर्ग–रायपुर ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक, सफर के बीच गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से कुंभ कल्प मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचें और रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

