By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG: दोस्त की हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार… सिर्फ इस छोटी सी बात को लेकर हुआ था विवाद
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CG: दोस्त की हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार… सिर्फ इस छोटी सी बात को लेकर हुआ था विवाद
जिला तैतीस (C.G.)

CG: दोस्त की हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार… सिर्फ इस छोटी सी बात को लेकर हुआ था विवाद

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:54 AM
praveen
Published: 16/08/2025
Share
SHARE

Bilaspur- रतनपुर में गुमशुदा नाबालिग की हत्या का खुलासा हो गया है. पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार किया है. मोबाइल गेम खेलने की नीयत से आरोपी युवक फोन छीनना चाहता था, जिसका विरोध करने पर उसने अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक का शव बंद स्कूल के कमरे से बरामद किया, और  टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी को पकड़कर कार्रवाई कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी ने 1 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग भतीजा चिन्मय सूर्यवंशी 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे घर से बिना बताए मोबाइल लेकर कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा. रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई. जांच के दौरान 15 दिन बाद बच्चे का शव ग्राम भरारी के एक बंद पड़े स्कूल के कमरे में मिला.

पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी की नजर मृतक के मोबाइल पर थी. संदेही को पकड़ा गया और कड़ाई से पूछताछ में उसने कबूल किया कि गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने से उसने दोस्त से मोबाइल छीनने की योजना बनाई और विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

31 जुलाई की शाम चिन्मय अचानक घर से लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. तब से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. मोबाइल की लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को सुराग मिला. अंततः गुरुवार को गांव के ही सालों से बंद पड़े प्राथमिक स्कूल संकुल भवन में चिन्मय का शव मिला.

दरअसल, मृतक चिन्मय और आरोपी छत्रपाल दोनों को मोबाइल गेम की लत थी. छत्रपाल का मोबाइल उसके परिजनों ने छीन लिया था. चिन्मय अक्सर अपने मोबाइल पर गेम खेला करता था. इसी वजह से आरोपी ने उससे मोबाइल मांगा, लेकिन चिन्मय ने इनकार कर दिया. इस पर छत्रपाल ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया था.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CM साय का संकल्प- विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा
IND vs NZ T20 Match: स्टेडियम में खाने-पीने के तय रेट, पहली पारी के बाद नो एंट्री, नियमों में बड़ा बदलाव
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सीएम साय ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ का आगाज़
Chhattisgarh : गांव में ईसाई समाज के लोगों की एंट्री पर रोक, धर्मांतरण विवाद के बीच ग्रामीणों का फैसला
CG धान खरीदी खत्म, 2.41 लाख किसान अब भी वंचित, 91% ने बेचा धान, तिथि बढ़ाने पर सस्पेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Liquor Scam Case : ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, कहा- हार्ट, शुगर और आंख की बीमारी से जूझ रहा हूं…

Vishva News
Vishva News
17/12/2025
Chhattisgarh : डायल 112 के आरक्षक की पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पर पिटाई, वर्दी भी फाड़ी गई
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, शुभमन गिल बने वनडे कप्तान, श्रेयस अय्यर को दी उपकप्तानी
Republic Day 2026 Live: 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और ब्रह्मोस-आकाश-अर्जुन टैंक की दहाड़
CG Dhan Kharidi 2025-26: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ी, 6 दिनों में 23.66 लाख क्विंटल धान खरीदा गया
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?