By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: दुनिया के सबसे ताकतवर देश में हैरान करने वाला मामला! पिता को पकड़ने के लिए 5 साल के मासूम को बनाया चारा, जानें क्या है पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > दुनिया के सबसे ताकतवर देश में हैरान करने वाला मामला! पिता को पकड़ने के लिए 5 साल के मासूम को बनाया चारा, जानें क्या है पूरा मामला
देश - विदेश

दुनिया के सबसे ताकतवर देश में हैरान करने वाला मामला! पिता को पकड़ने के लिए 5 साल के मासूम को बनाया चारा, जानें क्या है पूरा मामला

Vishva News
Last updated: 23/01/2026 1:20 PM
Vishva News
Published: 23/01/2026
Share
SHARE

US Immigration Agents Detain Child: मिनेसोटा के कोलंबिया हाइट्स इलाके में एक 5 साल के बच्चे लियाम कोनेजो रामोस को फेडरल इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। यह घटना मंगलवार दोपहर को तब हुई जब बच्चा प्रीस्कूल से घर लौट रहा था। स्कूल अधिकारियों और परिवार के वकील के अनुसार बच्चा चौथी कक्षा का छात्र है। कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल्स की सुपरिटेंडेंट जेना स्टेनविक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ICE एजेंटों ने स्कूल के पास कार से लियाम को बाहर निकाला। एजेंटों ने बच्चे से घर का दरवाजा खटखटाने को कहा ताकि देखा जा सके कि अंदर कोई और है या नहीं। स्टेनविक ने इसे ‘एक 5 साल के बच्चे को चारा बनाने’ जैसा बताया।

Contents
  • ‘बच्चे को हिरासत में क्यों लिया गया’
  • DHS की प्रवक्ता ने क्या कहा?
  • ‘पिता भागे नहीं थे’
  • मिनेसोटा में हुई हैं 3000 गिरफ्तारियां
  • उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने क्या कहा?
  • बदतर हैं हालात

IND vs NZ T20 Match: स्टेडियम में खाने-पीने के तय रेट, पहली पारी के बाद नो एंट्री, नियमों में बड़ा बदलाव

‘बच्चे को हिरासत में क्यों लिया गया’

जेना स्टेनविक ने आगे कहा कि पिता एड्रियन अलेक्जेंडर कोनेजो एरियस ने घर में मौजूद मां को दरवाजा ना खोलने की सलाह दी। परिवार 2024 में अमेरिका आया था और उनका Asylum का केस चल रहा है। अभी तक उन्हें देश छोड़ने का कोई आदेश नहीं मिला था। स्टेनविक ने सवाल उठाया, “एक 5 साल के बच्चे को हिरासत में क्यों लिया गया? इसे हिंसक अपराधी नहीं कहा जा सकता।”

DHS की प्रवक्ता ने क्या कहा?

इस मामले पर डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलग्लिन ने बयान जारी कर कहा कि ICE ने बच्चे को निशाना नहीं बनाया। वो पिता को गिरफ्तार करने आए थे, जो इक्वाडोर से हैं और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं। मैकलग्लिन के अनुसार, पिता पैदल भाग गए और बच्चे को छोड़ दिया। बच्चे की सुरक्षा के लिए एक अधिकारी उसके साथ रहे, जबकि अन्य ने पिता को पकड़ा। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि लियाम रामोस अभी सिर्फ एक बच्चा है। उसे अपने परिवार के साथ घर पर होना चाहिए ना कि ICE द्वारा चारा बनाया जाना चाहिए और टेक्सास के डिटेंशन सेंटर में रखा जाना चाहिए।

‘पिता भागे नहीं थे’

मैकलग्लिन के बयान से इतर स्कूल अधिकारियों का कहना है कि पिता भागे नहीं थे। पड़ोस की सिटी काउंसिल सदस्य राहेल जेम्स ने बताया कि एक पड़ोसी ने एजेंटों को कागजात दिखाए जो उन्हें बच्चे की देखभाल की अनुमति देते थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। परिवार के वकील मार्क प्रोकोश ने बताया कि लियाम और उसके पिता को टेक्सास के डिले में स्थित इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर ले जाया गया है, जहां वो फैमिली होल्डिंग सेल में हैं। वो अभी तक उनसे सीधे संपर्क नहीं कर पाए हैं और कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

मिनेसोटा में हुई हैं 3000 गिरफ्तारियां

मिनेसोटा हाल के दिनों में इमिग्रेशन छापों का बड़ा केंद्र बन गया है। पिछले छह हफ्तों में लगभग 3,000 गिरफ्तारियां हुई हैं। स्कूलों में भी पिछले कुछ हफ्तों में छात्रों की उपस्थिति में भारी कमी आई है। एक दिन तो लगभग एक-तिहाई बच्चे स्कूल नहीं आए। स्टेनविक ने कहा कि ICE एजेंट स्कूलों के आसपास, बसों के पीछे और पार्किंग में घूम रहे हैं, जिससे बच्चों और परिवारों में भय और ट्रॉमा फैल रहा है। लियाम की टीचर एला सुलिवन ने उसे दयालु और बहुत प्यारा बच्चा बताया। उन्होंने कहा कि उसके क्लासमेट उसे बहुत मिस कर रहे हैं। वो बस यही चाहती हैं कि बच्चा सुरक्षित रहे और वापस आए।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने क्या कहा?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मिनियापोलिस में नेताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्होंने भयानक कहानियां सुनी है, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि बच्चे को गिरफ्तार नहीं, बल्कि हिरासत में लिया गया था। उन्होंने पूछा, “क्या 5 साल के बच्चे को ठंड में छोड़ देना चाहिए? क्या अवैध रूप से रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं करना चाहिए?”

Snowfall Train Journey: बर्फीली वादियों में दौड़ी वंदे भारत, कटरा से श्रीनगर का शानदार सफर; देखें मनमोहक नज़ारा

बदतर हैं हालात

चिल्ड्रन्स राइट्स की मुख्य कानूनी सलाहकार लीसिया वेल्च ने डिले सेंटर का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि वहां बच्चों की संख्या बहुत बढ़ गई है, कई 100 दिनों से अधिक समय से हिरासत में हैं। बच्चे कुपोषित, बीमार और मानसिक रूप से परेशान हैं। हालात  बदतर हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Amrit Bharat Express New Fare Rules: अमृत भारत ट्रेन में खत्म हुआ RAC सिस्टम, सफर के लिए देना होगा कम से कम 200 KM का किराया
नई GST का बड़ा तोहफा: डिशवॉशर, सिलाई मशीन और बर्तन सब सस्ते, हाउसवाइव्स की दिवाली हुई शानदार
Dhurandhar Ka Dhamaka: थाईलैंड से लद्दाख तक की लोकेशन्स पर शूट, मुंबई के टोबेको फैक्ट्री में फिल्माया गाना
Disha Patani Dating Rumours: सिंगर के साथ दिशा पाटनी का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, चेहरे को छुपाने वाले सिंगर ने चुराया दिल
Durgapur Gang Rape Case: पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी में से एक के साथ पीड़िता के थे प्रेम संबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: महिलाओं का अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर हमला, लाठी-पत्थर से किया प्रहार

Vishva News
Vishva News
22/12/2025
CG News : राज्योत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज, सीएम विष्णु देव साय आज नवा रायपुर का करेंगे निरीक्षण
Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदू दुकानदार की बेरहमी से हत्या, लगातार हो रहे हमले
Accident : पिकअप वैन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, 30 अन्‍य घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हाड़ कपा देने वाली ठंड, अंबिकापुर में 3.3°C तक गिरा पारा; कई इलाकों में शीत लहर का अलर्ट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?