By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: स्वच्छता की मिसाल पर दाग! इंदौर में जहरीले पानी से हड़कंप, 7 की जान गई, 100 अस्पताल में भर्ती
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > स्वच्छता की मिसाल पर दाग! इंदौर में जहरीले पानी से हड़कंप, 7 की जान गई, 100 अस्पताल में भर्ती
देश - विदेशप्रमुख खबरें

स्वच्छता की मिसाल पर दाग! इंदौर में जहरीले पानी से हड़कंप, 7 की जान गई, 100 अस्पताल में भर्ती

Vishva News
Last updated: 31/12/2025 12:45 PM
Vishva News
Published: 31/12/2025
Share
SHARE

इंदौर : देशभर में स्वच्छता का सिरमौर और ‘वाटर प्लस’ का तमगा हासिल करने वाला इंदौर अपने नागरिकों को पीने का साफ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रहा है। शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति के कारण मचे हाहाकार ने व्यवस्थाओं की कलई खोल दी है। यहाँ गंदा पानी पीने से अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सोमवार को 100 से अधिक लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल पहुँचे।

Contents
  • लापरवाही ने ली सात जानें, प्रशासन की देरी से बिगड़े हालात
  • शौचालय के नीचे से गुजर रही थी मेन लाइन, ड्रेनेज का पानी मिला
  • वैकल्पिक व्यवस्था और जांच के आदेश

CGBSE : 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

लापरवाही ने ली सात जानें, प्रशासन की देरी से बिगड़े हालात

क्षेत्र में लापरवाही का आलम यह रहा कि पहली मौत 26 दिसंबर को ही हो गई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार 29 दिसंबर को जब एक साथ मरीजों की बाढ़ आ गई, तब जाकर प्रशासन की नींद खुली। फिलहाल 34 गंभीर मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सामने आया कि क्षेत्र के लगभग हर घर में कोई न कोई बीमार है।

शौचालय के नीचे से गुजर रही थी मेन लाइन, ड्रेनेज का पानी मिला

नगर निगम की जांच में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है। जिस मुख्य पाइपलाइन से पूरे भागीरथपुरा में पानी सप्लाई होता है, उसके ठीक ऊपर एक सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। मेन लाइन फूटने के कारण शौचालय और ड्रेनेज का गंदा पानी सीधे पीने के पानी में मिल रहा था। रहवासियों का आरोप है कि वे कई दिनों से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली।

वार्ड 11 के पार्षद कमल वाघेला ने बताया कि लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला रविवार रात से ही शुरू हो गया था। सोमवार को देर शाम तक 27 से ज्यादा लोग वर्मा नर्सिंग होम, त्रिवेणी अस्पताल, बीमा अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार ले रहे थे।

CG Police Transfer: साल के आखिरी दिन पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल, ASI से लेकर TI तक हुए स्थानांतरित

वैकल्पिक व्यवस्था और जांच के आदेश

मौजूदा स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में नर्मदा जल की सप्लाई फिलहाल बंद कर दी गई है। पूरे इलाके में अब टैंकरों के माध्यम से पानी पहुँचाया जा रहा है। निगम की टीम अन्य जगहों पर भी पाइपलाइन की टूट-फूट सुधारने में जुटी है, लेकिन इस घटना ने इंदौर के ‘वाटर प्लस’ स्टेटस और स्वच्छता के दावों पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG Police Unfit: पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर IG की सख्ती… 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी अनफिट, सुबह 4 बजे लगाना होगा दौड़ 
Humanoid Robot ASC Arjun: रेलवे ने लॉन्च किया ह्यूमनॉइड रोबोट ‘अर्जुन’, चेहरे से करेगा पहचान; जानें कैसे करेगा निगरानी…
Chhattisgarh : नई गाइडलाइन व बढ़ी रजिस्ट्री दरों के खिलाफ उबाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियाँ
No Helmet No Fuel: रायपुर में भी बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 दिन बाद लागू हो जाएंगे नियम
CG Job Recruitment: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर होगी भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेलजिला तैतीस (C.G.)महिला विशेषविश्व न्यूज पड़ताल

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

praveen
praveen
09/08/2025
Gold Rate Today : धनतेरस पर सोने की खरीदारी पर ब्रेक! गोल्ड रेट में भारी उछाल, जानिए आपके शहर का हाल
उत्तर छत्तीसगढ़ जमने लगा, खेतों पर उतरी बर्फ की पहली चादर, तापमान ने दी ठिठुरन की दस्तक
जांजगीर-चांपा में चौंकाने वाला खुलासा: कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड
बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर विकास व विश्वास की ओर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?