By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: रविवार के दिन इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > Uncategorized > Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: रविवार के दिन इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल
Uncategorized

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: रविवार के दिन इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Vishva News
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
Vishva News
Published: 03/08/2025
Share
SHARE

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 5 मिनट ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

Contents
  • मेष राशि
  • वृष राशि
  • मिथुन राशि
  • कर्क राशि
  • सिंह राशि
  • कन्या राशि
  • तुला राशि
  • वृश्चिक राशि
  • धनु राशि
  • मकर राशि
  • कुम्भ राशि
  • मीन राशि

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपके काम में तरक्की होगी, जिससे आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिससे मन संतुष्ट रहेगा। आज आप दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें और अपने काम के ऊपर फोकस करें। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करेंगे, जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकती है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 07

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका दिन बहुत ही सहज बना रहेगा, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी। आज दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा, जिससे आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, अन्यथा

विरोधी इसका लाभ उठा सकते है। आज आप जिद में आकर कोई काम ना करें,थोड़ा रूककर और सोच – विचार कर ही कदम  उठायें । आज आपको कुछ नए जनसंपर्कों से लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 02

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अगर आप किसी काम की शुरूआत या बढ़ाना चाह रहे हैं तो उससे संबंधित सलाह लेना आपके लिए फायेदेमंद रहेगा। आज प्रॉपर्टी में बिजनेस के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। आज दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों
को पूरा करें। आज आपको सफलता प्राप्त करने के लिए लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज आप ऑफिस में अपने कर्मचारियों की सहायता करेंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 09

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप दिन की शुरुआत एक नए तरीके से करेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप अपनी पुरानी गलतियों को सुधारकर आगे बढ़ेंगे और आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण घरवाले भी आपसे प्रसन्न रहेंगें। आज अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है और लेन – देन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 03

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, जिससे घर में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें और कुछ समय अपने स्वास्थ्य एवं मनोबल को बेहतर बनाने में व्यतीत करें। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए भाई की मदद लें, जिससे काम समय पर और आसानी से पूरा हो जाये। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने पड़ सकते हैं , साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 07

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें , कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज किसी काम को पूरा करते समय अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आज आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
आज आप किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 05

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल बना रहेगा। आज आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक और पॉजिटिव परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज आपके किसी रिश्तेदार से आपसी रिश्ते अच्छे होंगे, जिससे मधुरता बनी रहेगी। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य में चल रही समस्या से भी राहत मिलेगी। आज व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरु कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज लवमेट एक – दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और अपने भविष्य को लेकर कुछ चर्चा भी करेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 04

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज किसी काम को आप अपनी बुद्धि और विवेक से पूरा करेंगे। आज आप समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे, जो भविष्य के कार्यों में मददगार साबित होगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 08

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज विद्यार्थी तथा युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें, जल्द ही सब ठीक होगा। आज आप नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज आप घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज आप वरिष्ठ सदस्यों का आदर व सम्मान करेंगे, जिससे वे आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ अंक- 09

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज युवा वर्ग भावनाओं में आकर किसी काम में जल्दबाजी न करें और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए। आज आप जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को प्रैक्टिकल तरीके से समझने का प्रयास करें। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ सुखद पलों को साझा करेंगे। आज आप अपनी कला का प्रदर्शन करके व्यक्तियों को हैरान करेंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 04

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहेगा। आज नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य में कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। इस राशि के छात्रों को आज किसी विषय को समझने के लिए अपने सीनियर की मदद लेंगे। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी। आज विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आप अपने एग्जाम में अच्छा परफॉर्म कर पायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आप अपना पूरा ध्यान काम में लगायेंगे, जिसके आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगें। आज आपको लंबे समय बाद किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपको वापस मिल जायेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 08
praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Naval Dockyard Apprentice Recruitment 2025: 8वीं, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
औषधीय गुणों से भरपूर मेहंदी: पत्तियों से लेकर जड़ों तक है लाभकारी तत्वों का भंडार
Kab hai Rishi Panchami: आखिर कब मनाई जाएगी ऋषि पंचमी, क्या है इसकी पूजा विधि?
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ नेपाल में व्यापक आंदोलन, ‘यूनुस मुर्दाबाद’ के नारे गूंजे
‘हमारी किडनी ले लो’, प्रेमानंद महाराज को ऑफर देकर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, उड़ी खिल्ली तो दुनिया को बताया ‘अजीब’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेलजिला तैतीस (C.G.)महिला विशेष

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह…

Vishva News
Vishva News
12/08/2025
Raipur Nurse Murder Case Update: बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद नर्स की हत्या, लव ट्रायंगल की आशंका
राज्यसभा का 41 घंटे से ज्यादा समय हंगामे से बर्बाद, शुरुआत के 12 दिनों में सिर्फ दो ही बिल हुए पारित
Chhattisgarh Weather: साइक्लोन मोंथा के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी, भारी बारिश की आशंका
भंडारण में चूक: 30 हजार क्विंटल पीडीएस चावल घुन के कारण खराब, आदिवासी बच्चों के लिए संकट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?