By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Akshaye Khanna के लिए लिखी गई फिल्म Aamir Khan ने ले उड़ी, 5 साल पुराना खुलासा फिर चर्चा में
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Akshaye Khanna के लिए लिखी गई फिल्म Aamir Khan ने ले उड़ी, 5 साल पुराना खुलासा फिर चर्चा में
देश - विदेश

Akshaye Khanna के लिए लिखी गई फिल्म Aamir Khan ने ले उड़ी, 5 साल पुराना खुलासा फिर चर्चा में

Vishva News
Last updated: 01/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 01/01/2026
Share
SHARE

अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने रहमान डकैत की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके अभिनय और अंदाज की काफी चर्चा हुई। किसी को उनका खूंखार अंदाज पसंद आया तो किसी को FLIPPERACHI की धुन पर उनका डांस। यूं तो फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, लेकिन उनसे भी ज्यादा अक्षय खन्ना के चर्चे हैं। अक्षय खन्ना ने अपने करियर में इससे पहले भी कई फिल्मों में अपने अभिनय से वाहवाही लूटी है, लेकिन ‘धुरंधर’ में सारी लाइमलाइट वही लूट ले गए। इस बीच अक्षय खन्ना का एक पुराना बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने उस फिल्म के बारे में बात की थी, जिसकी स्क्रिप्ट शुरुआती तौर पर उन्हें ध्यान में रखते हुए लिखी गई थी, लेकिन बाद में ये आमिर खान के हिस्से लगी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आमिर खान को इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए खूब सराहा भी गया।

Contents
  • जब अक्षय के लिए लिखी फिल्म आमिर खान के हाथ लग गई
  • अक्षय खन्ना के हाथ से गई तारे जमीन पर
  • अक्षय खन्ना ने बताई थी पूरी कहानी
  • ब्लॉकबस्टर थी 2007 में आई तारे जमीन पर

मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी, आदिवासी क्षेत्रों में मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

जब अक्षय के लिए लिखी फिल्म आमिर खान के हाथ लग गई

अक्षय खन्ना ने कुछ साल पहले मिड-डे इंडिया के साथ बातचीत में इस बारे में बात की थी। हम 2007 में रिलीज हुई ‘तारे जमीन पर’ की बात कर रहे हैं, जिसमें आमिर खान ने एक टीचर की भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस फिल्म के लिए आमिर नहीं बल्कि अक्षय खन्ना पहली पसंद थे। आमिर खान द्वारा निर्देशित और निर्मित ‘तारे जमीन पर’ एक आइकॉनिक फैमिली एंटरटेनर है और आज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है।

अक्षय खन्ना के हाथ से गई तारे जमीन पर

अक्षय खन्ना से ‘तारे जमीन पर’ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसके पीछे की पूरी कहानी बताई। दरअसल, फिल्म के लेखक अमोल गुप्ते ने स्क्रिप्ट अक्षय खन्ना को ध्यान में रखते हुए लिखी थी और उनके साथ ये फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन, वह अक्षय से पर्सनली नहीं जानते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात आमिर खान से हुई, जिनसे उन्होंने अक्षय खन्ना से मिलने और उन्हें अपनी फिल्म की कहानी सुनाने की इच्छा जाहिर की। लेकिन, परिस्थितियों ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि फिल्म अक्षय की जगह आमिर खान के खाते में चली गई।

अक्षय खन्ना ने बताई थी पूरी कहानी

अक्षय खन्ना ने इसके बारे में बात करते हुए बताया कि अमोल उन्हें नहीं जानते थे, इसलिए उन्होंने आमिर से संपर्क किया और उनसे बात करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा- ‘अमोल गुप्ते एक दिन आमिर से मिले और उनसे कहा कि वो मुझे ‘तारे जमीन पर’ की स्क्रिप्ट सुनाना चाहते थे। उन्होंने आमिर से कहा कि आप उन्हें जानते हैं, उनके साथ काम किया है। क्या आप उन्हें फोन करके बता सकते हैं कि मैं उन्हें एक स्क्रिप्ट सुनाना चाहता हूं। लेकिन, आमिर ने कहा कि जब तक मैं खुद स्क्रिप्ट नहीं सुन लेता, इसकी सिफारिश उससे कैसे करूं। अमोल गु्प्ते ने आमिर को स्टोरी सुनाई और स्क्रिप्ट उन्हें पसंद आ गई। वह इसे छोड़ना नहीं चाहते थे। ये उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने खुद ही इसमें काम करने का निर्णय लिया। मुझे ये बात पता भी नहीं थी। फिर एक दिन हमारी महबूब स्टूडियो में मुलाकात हुई, जहां उन्होंने मुझे पूरी घटना बताई और कहा कि मैंने उसे (अमोल गुप्ते) को तुम्हारे पास नहीं आने दिया और खुद ही फिल्म कर ली। मैंने कहा- कोई बात नहीं।’

CG – ट्रेलर में आग लगने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

ब्लॉकबस्टर थी 2007 में आई तारे जमीन पर

इस फिल्म की बात करें तो 2007 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जिसे कई अवॉर्ड भी मिले थे, जिसमें तीन नेशनल अवॉर्ड भी शामिल हैं। फिल्म में आमिर खान के साथ दर्शील सफारी लीड रोल में थे और उनके साथ टिस्का चोपड़ा, तनय छेड़ा और विपिन शर्मा जैसे कलाकार भी अहम रोल में थे।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Kapil Sharma Cafe Firing: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ा
गर्व का पल: भारत की पहली स्वदेशी चिप लॉन्च, टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
PM मोदी सितंबर में कर सकते हैं अमेरिका का दौरा, UN महासभा के वक्ताओं की लिस्ट में नाम- रिपोर्ट
Indian Oil Apprentice Recruitment: 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन
Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, कट्टरपंथियों ने कई मंदिरों को बनाया निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorized

डाक विभाग का बड़ा ऐलान, अगले महीने से रजिस्ट्री खत्म, रजिस्टर्ड पोस्ट का स्पीड पोस्ट में होगा मर्जर

praveen
praveen
03/08/2025
India Gate पर ‘हिड़मा जिंदाबाद’ के नारे, बस्तर IG ने दी सख्त चेतावनी, कहा- सख्त कार्रवाई होगी 
Weather News CG : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज होगी बारिश, बदलेंगे मौसम के तेवर
CG Liquor Scam Case: चैतन्य बघेल की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
छत्तीसगढ़ में 13 लाख की लूट, ट्रक चालक पर शक; पुलिस ने शुरू की जांच
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?