By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Aarti rules and rituals: ईश्वर की पूजा में कब और कैसे करनी चाहिए आरती, जानें सभी जरूरी नियम
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > Uncategorized > Aarti rules and rituals: ईश्वर की पूजा में कब और कैसे करनी चाहिए आरती, जानें सभी जरूरी नियम
Uncategorized

Aarti rules and rituals: ईश्वर की पूजा में कब और कैसे करनी चाहिए आरती, जानें सभी जरूरी नियम

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 07/08/2025
Share
SHARE

Aarti rules and rituals: सुख-समृद्धि की कामना लिए प्रत्येक व्यक्ति हर दिन ईश्वर की तमाम तरह से पूजा-पाठ करता है. कोई कोई मंत्र जप करके तो कोई उनका गुणगान करके अपनी श्रद्धा और विश्वास को उनके सामने प्रकट करता है. हिंदू धर्म में किसी भी देवी या देवता की पूजा के अंत में की जाने वाली आरती का महत्व बहुत ज्यादा माना गया है. हिंदू मान्यता है कि यह आरती पूजा-पाठ में रह गई किसी भी कमी अथवा गलती को दूर करके उसे पूर्ण बनाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस आरती के भी कुछ नियम होते हैं. आइए पूजा की आरती के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Contents
  • कब करनी चाहिए आरती 
  • आरती करने की विधि 
  • आरती करने के लाभ

कब करनी चाहिए आरती 

हिंदू मान्यता के अनुसार जिस आरती को करने पर पूजा से जुड़े सारी कमियां और जीवन से जुड़े सारे दोष दूर हो जाते हैं, उसे पूजा के सबसे अंत में करना चाहिए. आमतौर पर घर के देव स्थान पर एक दिन में दो बार आरती करने का विधान है. पहली आरती सूर्योदय के बाद की जाने वाली पूजा के पश्चात तो वहीं दूसरी सूर्यास्त के बाद शाम की पूजा करने के बाद अंत में किया जाता है. इसके अलावा जब कभी भी आप किसी देवी-देवता की विशेष पूजा या अनुष्ठान करते हैं तो उस दौरान भी आप अंत में आरती अवश्य करें.

आरती करने की विधि 

हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी पूजा के बाद की जाने वाली आरती हमेशा एकाग्र मन और आस्था के साथ करनी चाहिए. आरती को हमेशा खड़े होकर करना चाहिए. विशेष अवस्था में आप ईश्वर से क्षमा मांगते हुए बैठकर भी अपने आराध्य की आरती कर सकते हैं. देवपूजा के दौरान की जाने वाले एक या फिर पांच बाती वाले दीये से आरती करें. हिंदू मान्यता के अनुसार पूजा के दौरान ​अपने आराध्य के पैरों में चार बार, नाभि में दो बार और मुख के सामने एक बार घुमाकर आरती पूरी करनी चाहिए.

आरती की शुरुआत हमेशा शंख बजाकर करनी चाहिए और इसके पूर्ण होने पर पवित्र जल के छींटे स्वयं पर और बाकी लोगों पर लगाने चाहिए. आरती करने के बाद जल से उतारा करें फिर उसके बाद स्वयं आरती लें और बाद में दूसरों को आरती लेने के लिए आगे बढ़ाएं. आरती का दीया बुझ जाए तो उसे दोबारा जलाकर आरती नहीं करना चाहिए बल्कि दूसरे दीये को जलाकर आरती पूर्ण करनी चाहिए.

आरती करने के लाभ

हिंदू मान्यता के अनुसार के अनुसार सारे दु:खों को तारती है. आरती करने से की गई पूजा या अनुष्ठान की सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आरती करने से पूजा में हुई कमी दूर हो जाती है और उसका पूरा पुण्यफल प्राप्त होता है. पूजा की आरती से वातावरण में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. आरती ईश्वर का आशीर्वाद प्रदान करती है. जिन लोगों को मंत्र नहीं आता है या फिर उसका उच्चारण करने में मुश्किल आती है, उनकी पूजा को मंत्र का पुण्यफल भी आरती दिलाती है.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

AI Question Cost: हर सवाल की ‘कीमत’ Environment पर, पैसा नहीं बिजली-पानी बह रहा है
CG NEWS: हाथी ने बाइक सवार को दौड़ाया, मचाया उत्पात, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
“परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी पर प्रियंका चोपड़ा के कॉमेंट पर मचा बवाल, ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब”
Aaj Ka Rashifal 9 August 2025: रक्षाबंधन के दिन चमकेगा 3 राशियों का सितारा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल
मशहूर एक्टर का निधन, होटल के कमरे में पाए गए मृत, पुलिस ने जताया इस बात का शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

Raipur News : पत्नी की आत्महत्या मामले में पति पर FIR, ‘भिखारी’ कहकर करता था प्रताड़ित

Vishva News
Vishva News
17/09/2025
Chhattisgarh Weather: साइक्लोन मोंथा के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी, भारी बारिश की आशंका
Turkman Gate Violence: 12 आरोपी गिरफ्तार, तुर्कमान गेट हिंसा के मामले में अबतक की 10 अहम अपडेट
Honey Singh Live Controversy: हनी सिंह फिर घिरे विवादों में, दिल्ली कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल
Disha Patani Dating Rumours: सिंगर के साथ दिशा पाटनी का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, चेहरे को छुपाने वाले सिंगर ने चुराया दिल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?