बिलासपुर : शहर के कोटा इलाके में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 3 साल की मासूम बच्ची की खुली पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद कोटा पुलिस ने पंचनामा कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
कोरबा स्टेशन में हादसा टला, टीटी की सूझबूझ से युवती की बची जान
स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची दोपहर के समय घर के आंगन के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां रखी खुली पानी की टंकी के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण टंकी में गिर गई। कुछ ही मिनटों में यह मासूम की जिंदगी छीन लेने वाला हादसा साबित हुआ। जब तक परिजनों ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिवार के सदस्य उसे दौड़ते हुए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेजा। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसा पूरी तरह से आकस्मिक था।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

