By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Accident : पिकअप वैन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, 30 अन्‍य घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > विश्व न्यूज पड़ताल > Accident : पिकअप वैन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, 30 अन्‍य घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख
विश्व न्यूज पड़ताल

Accident : पिकअप वैन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, 30 अन्‍य घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:56 AM
praveen
Published: 12/08/2025
Share
SHARE

पुणे- महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार को घाटी क्षेत्र में एक पिकअप वैन के खाई में गिर जाने से मंदिर जा रही दस महिलाओं की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण पिकअप वैन 25 से 30 फुट नीचे जा गिरी. वाहन में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे.

Contents
  • दुर्घटना में इन 10 लोगों की हो गई मौत
  • पीएम मोदी ने दुर्घटना पर जताया दुख
  • सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान 

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे हुई, जब पापलवाड़ी गांव के लोग खेड़ तहसील में श्री क्षेत्र महादेव कुंडेश्वर मंदिर जा रहे थे. स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

दुर्घटना में इन 10 लोगों की हो गई मौत

अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना में 10 महिलाओं की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर कई एम्बुलेंस भेजी गईं और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है.”

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मंडाबाई दारेकर (50), संजाबाई दारेकर (50), मीराबाई चोरघे (50), शोभा पापल (33), सुमन पापल (30), शकुबाई चोरघे (50), शारदा चोरघे (45), बैदाबाई दारेकर (45), पार्वती पापल (56) और फासाबाई सावंत (61) के रूप में हुई है. ये सभी खेड तहसील के पापलवाड़ी गांव की निवासी थीं.

पीएम मोदी ने दुर्घटना पर जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुणे में दुर्घटना में हुई लोगों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा ‘प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.

फडणवीस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी.”

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता निःशुल्क प्रदान करने का निर्देश दिया है.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

PM मोदी आज करेंगे सांसदों के नए ‘आशियाने’ का उद्घाटन, जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं
Shimla Cloud Burst: शिमला के रामपुर के शांदल में बादल फटा और नाले में आई बाढ़, आधी रात को लोगों में मची अफरा-तफरी
मुख्यमंत्री से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने की मुलाकात
Trump Tariffs: कुछ लोग खुद को बॉस समझते हैं, भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं… ट्रंप पर राजनाथ सिंह का तीखा हमला
INDIA Bloc Meeting :राहुल गांधी के घर महागठबंधन की ‘डिनर पार्टी’, बड़े मु्द्दों पर इंडिया ब्लॉक को मजबूत रखने की कोशिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
खेलदेश - विदेश

Online betting app case: ED ने बेटिंग ऐप केस में भेजा समन, युवराज-उथप्पा-सोनू सूद से होगी पूछताछ

Vishva News
Vishva News
16/09/2025
CG Accident News: यात्री बस पलटी, 40 सवारों में से 6 घायल, दो की हालत गंभीर
Duduma Waterfall Accident: दुदमा झरने में बहा 22 साल का यूट्यूबर, पांच दिन से लापता – खोज अभियान जारी
“बिहार में उद्योग स्थापना पर सरकार देगी मुफ्त जमीन और 40 करोड़ तक सब्सिडी – नीतीश सरकार की नई औद्योगिक नीति लागू”
अब ‘No Seat Available’ नहीं करेगा परेशान! रेलवे के नए टिकट सिस्टम से आम यात्रियों को बड़ी राहत
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?