रायपुर। अवैध रूप से मदिरा परिवहन की सूचना के आधार पर रिंग रोड नंबर 01 सरोना मार्ग में एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में रखे बैग से 51 नग पाव देशी मसाला शराब बरामद किया गया l उक्त मदिरा को जप्त कर आरोपी वाहन चालक महेंद्र तांडी निवासी कुकुरबेड़ा थाना आमानाका के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम 1915 की *धारा 34(2)* के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं मदिरा परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन को जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही जेबा खान सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित डी डी पटेल, रविशंकर पैकरा सहायक जिला आबकारी अधिकारी, रविन्द्र देवांगन आबकारी आरक्षक द्वारा की गई।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

