By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: AI Model: एक रात की नींद खोलेगी सेहत का राज, AI मॉडल पहले ही पहचान लेता है बीमारी का खतरा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > AI Model: एक रात की नींद खोलेगी सेहत का राज, AI मॉडल पहले ही पहचान लेता है बीमारी का खतरा
देश - विदेश

AI Model: एक रात की नींद खोलेगी सेहत का राज, AI मॉडल पहले ही पहचान लेता है बीमारी का खतरा

Vishva News
Last updated: 21/01/2026 11:00 AM
Vishva News
Published: 21/01/2026
Share
SHARE

AI Model: अब तक किसी बीमारी के खतरे का अंदाजा लगाने के लिए डॉक्टर लक्षणों, मेडिकल टेस्ट और मरीज के पुराने रिकॉर्ड पर भरोसा करते रहे हैं. लेकिन अगर सिर्फ एक रात की नींद के दौरान शरीर से मिलने वाले संकेत ही भविष्य की बीमारियों के बारे में बता दें तो? अमेरिका की स्टैनफोर्ड मेडिसिन से जुड़े शोधकर्ताओं ने ऐसा ही एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल तैयार किया है जो केवल एक रात की नींद के डेटा के आधार पर 100 से ज्यादा बीमारियों के खतरे का अनुमान लगा सकता है.

Contents
  • SleepFM
  • कैसे तैयार किया गया SleepFM?
  • बीमारियों की भविष्यवाणी में कितना कारगर?
  • किन बीमारियों में रहा सबसे असरदार?
  • हेल्थकेयर में AI की बढ़ती दखल
  • आगे क्या है योजना?
  • नींद बन सकती है सेहत की चाबी

Chhattisgarh Medical Device Scams News: 550 करोड़ के स्कैम में ACB की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; 27 जनवरी तक रिमांड पर

SleepFM

इस AI मॉडल का नाम SleepFM रखा गया है. इसे करीब 65 हजार लोगों की लगभग 6 लाख घंटे की नींद से जुड़े डेटा पर ट्रेन किया गया है. इस डेटा में दिमाग की गतिविधि, दिल की धड़कन, सांस लेने का पैटर्न, आंखों और पैरों की हलचल समेत शरीर से जुड़े कई अहम संकेत शामिल हैं जिन्हें रातभर अलग-अलग सेंसर की मदद से रिकॉर्ड किया गया.

नींद पर AI रिसर्च क्यों है खास?

स्टडी से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि AI के क्षेत्र में नींद पर अब तक बहुत कम काम हुआ है. जहां ज्यादातर रिसर्च दिल, कैंसर या दूसरी बीमारियों पर केंद्रित रही है, वहीं नींद को अक्सर नजरअंदाज किया गया. जबकि नींद के दौरान शरीर लगातार कई जरूरी संकेत देता है और करीब 7–8 घंटे तक इंसान पूरी तरह स्थिर अवस्था में रहता है जिससे बेहद समृद्ध डेटा मिलता है.

कैसे तैयार किया गया SleepFM?

SleepFM को तैयार करने के लिए स्टैनफोर्ड के स्लीप क्लिनिक में 1999 से 2024 के बीच इलाज कराने वाले करीब 35 हजार मरीजों का डेटा इस्तेमाल किया गया. इन मरीजों की उम्र 2 साल से लेकर 96 साल तक थी.

करीब 5.85 लाख घंटे का स्लीप स्टडी डेटा मरीजों के इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड के साथ जोड़ा गया. इसके बाद इस डेटा को 5-5 सेकंड के छोटे हिस्सों में बांटा गया, ठीक वैसे ही जैसे बड़े लैंग्वेज मॉडल शब्दों के टुकड़ों पर ट्रेन होते हैं. ट्रेनिंग के बाद इस AI मॉडल को अलग-अलग कामों के लिए और बेहतर बनाया गया.

बीमारियों की भविष्यवाणी में कितना कारगर?

शुरुआती टेस्ट में SleepFM ने नींद के अलग-अलग चरण पहचानने और स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं की गंभीरता बताने में अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद इसे एक ज्यादा चुनौतीपूर्ण काम दिया गया भविष्य में होने वाली बीमारियों का अनुमान लगाना. शोध में 1,000 से ज्यादा बीमारियों का विश्लेषण किया गया जिनमें से SleepFM करीब 130 बीमारियों के जोखिम का सटीक अंदाजा लगाने में सफल रहा.

किन बीमारियों में रहा सबसे असरदार?

कैंसर के कई प्रकार, गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताएं, दिल और रक्त संचार से जुड़ी बीमारियां और मानसिक विकारों के मामले में इस मॉडल ने काफी मजबूत नतीजे दिए.

पार्किंसन रोग, डिमेंशिया, हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी हृदय बीमारी, हार्ट अटैक, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और यहां तक कि मृत्यु के जोखिम की भविष्यवाणी में भी इसका स्कोर काफी ऊंचा रहा. विशेषज्ञों के मुताबिक, 0.8 से ज्यादा का स्कोर क्लिनिकल इस्तेमाल के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है.

हेल्थकेयर में AI की बढ़ती दखल

यह रिसर्च ऐसे समय सामने आई है जब AI कंपनियां तेजी से हेल्थकेयर सेक्टर में कदम बढ़ा रही हैं. हाल ही में कई बड़े AI प्लेटफॉर्म्स ने मेडिकल इस्तेमाल के लिए खास टूल्स लॉन्च किए हैं. हालांकि, इसके साथ डेटा प्राइवेसी और गलत या भ्रामक जानकारी मिलने का खतरा भी चिंता का विषय बना हुआ है.

Bilaspur News: आत्मदाह के प्रयास में घायल छात्र की BHU में मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

आगे क्या है योजना?

शोधकर्ताओं का कहना है कि भविष्य में SleepFM को और बेहतर बनाने के लिए स्मार्टवॉच और दूसरे वियरेबल डिवाइस से मिलने वाले डेटा को भी इसमें जोड़ा जाएगा. साथ ही यह समझने पर भी काम किया जा रहा है कि AI आखिर किन संकेतों के आधार पर किसी खास बीमारी का अनुमान लगाता है.

नींद बन सकती है सेहत की चाबी

यह रिसर्च बताती है कि नींद सिर्फ आराम का जरिया नहीं, बल्कि शरीर की सेहत का आईना भी है. अगर आने वाले समय में ऐसी तकनीक आम हो जाती है तो संभव है कि एक रात की नींद ही हमें पहले से आगाह कर दे कि भविष्य में कौन सी बीमारी दस्तक दे सकती है.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश में जेम्स के कॉन्सर्ट के दौरान भारी हंगामा, मंच पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 20 लोग हुए घायल
CRIME NEWS : 7 साल के बच्चे की मासूम गलती ने 9 साल के भाई की जान ले ली, जानिए पूरा मामला
Dhurandhar OTT Release: बॉक्स ऑफिस हिट के बाद ‘धुरंधर’ OTT पर मचायेंगे धूम, जानें रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म
Petrol Diesel Price Today: 29 दिसंबर 2025 को नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

परिणीति चोपड़ा को मिला Priyanka-Nick का स्पेशल गिफ्ट, न्यूबॉर्न नीर के लिए भेजे प्यारे तोहफे, आपने देखा क्या?

Vishva News
Vishva News
23/11/2025
बिलासपुर में दंपति की संदिग्ध मौत: पत्नी बिस्तर पर मृत, पति फांसी पर लटका मिला; दीवार पर लिपस्टिक से लिखे गए नाम से बढ़ी सस्पेंस
Sheikh Hasina Verdict: ICT ने शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराधों का दोषी ठहराया, आरोप – ‘निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मारा’
IPL 2026 से मुस्तफिजुर रहमान बाहर! BCCI के आदेश पर KKR ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को किया रिलीज
SSC Exam Calendar 2026: जानें कब कौन-सा एग्जाम होगा, तैयारी के लिए समय पर बनाएं प्लान
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?