By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: दिल्ली में हवा पर हंगामा: इंडिया गेट पर प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > दिल्ली में हवा पर हंगामा: इंडिया गेट पर प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
देश - विदेशप्रमुख खबरें

दिल्ली में हवा पर हंगामा: इंडिया गेट पर प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

Vishva News
Last updated: 10/11/2025 12:13 PM
Vishva News
Published: 10/11/2025
Share
SHARE

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त सांस की सबसे बड़ी इमरजेंसी से जूझ रही है। एक तरफ़ हवा में ज़हर घुला हुआ है, तो दूसरी तरफ़ इस ज़हरीली हवा के खिलाफ़ जनता का गुस्सा आज सड़कों पर फूट पड़ा। दिल्ली के इंडिया गेट पर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया और सीधे तौर पर दिल्ली सरकार को घेरा। प्रदर्शनकारी  सरकार पर प्रदूषण के आंकड़े (AQI data) छिपाने का आरोप के साथ प्रदूषण को खत्म करने के लिए  ठोस नीति  न बनाने का आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। वहीं  सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस  को इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के पूरे इलाके को बंद करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का सबसे बड़ा आरोप दिल्ली सरकार पर AQI डेटा छिपाने का है। उनका कहना है कि सरकारी आंकड़े वास्तविक प्रदूषण स्तर से कम दिखाए जा रहे हैं।

Contents
  • महिलाएं और बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल
  • विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं

Gold Price Today: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी फीकी; देखें आपके शहर के ताज़ा रेट

महिलाएं और बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल

इंडिया गेट पर प्रदर्शन करनेवालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि वे स्वच्छ वायु सुनिश्चित करने के लिए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करने के लिए एकत्र हुए हैं। पर्यावरणविद् भावरीन खंडारी ने कहा, “हम अपने निर्वाचित पदाधिकारियों से मिलना चाहते हैं। हमने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन हमें मना कर दिया गया। बहुत से माता-पिता यहां इसलिए आए हैं, क्योंकि उनके बच्चे कष्ट झेल रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हर तीसरे बच्चे के फेफड़े को नुकसान पहुंच चुका है; वे स्वच्छ हवा में पले-बढ़े बच्चों की तुलना में लगभग 10 साल कम जी पाएंगे।”

CM साय गुजरात रवाना, छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट में बढ़ाएंगे निवेश की राह

विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं

पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति के इकट्ठा होने के कारण कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था।” डीसीपी (नयी दिल्ली) देवेश कुमार महला ने कहा कि कुछ लोगों को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा, “केवल जंतर-मंतर को ही विरोध स्थल के रूप में नामित किया गया है, जहां उचित प्रक्रिया का पालन करके प्रदर्शन की अनुमति ली जा सकती है।”

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

कांकेर सांसद भोजराज नाग ने भंगाराम माईं के मेले में लिया भाग, देवी-देवताओं के साथ की परिक्रमा
CG में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए पटवारी संघ अध्यक्ष; मचा हड़कंप
DG-IG Conference : दूसरे दिन का सत्र शुरू, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में 12 घंटे की मैराथन बैठक
Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल दुर्घटना के बाद रेलवे बोर्ड का एक्शन, डीआरएम और दो अन्य अफसरों का तबादला
Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, बादल फटने से चमोली में 6 घर तबाह, 7 लोग लापता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: माओवादियों के लिए समर्पण का आखिरी मौका, 31 जनवरी तक मिलेगा विकल्प, फरवरी से होगा कड़ा अभियान

Vishva News
Vishva News
26/12/2025
International Health Threat: मेक्सिको में जिंदा इंसानों को खा रहा कीड़ा, 5000 से अधिक संक्रमित, अमेरिका में पहला मरीज मिलने से बढ़ी चिंता
Bilaspur Train Accident: मुर्दाघर में अपनों की तलाश में भटकते परिजन, कई अब भी लापता
Chhattisgarh : 14 साल से फरार हार्डकोर नक्सली ने डाली हथियार, एमएमसी जोन की सक्रिय सदस्य कमला सोरी ने किया सरेंडर
IND vs NZ Match in Raipur: सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, पहली पारी के बाद स्टेडियम में किसी को नहीं मिलेगी एंट्री
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?