By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: आकांक्षा कुमावत बनीं ‘स्ट्रॉन्ग वीमन ऑफ इंडिया’, गोल्ड मेडल से देश का नाम किया रोशन
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > आकांक्षा कुमावत बनीं ‘स्ट्रॉन्ग वीमन ऑफ इंडिया’, गोल्ड मेडल से देश का नाम किया रोशन
महिला विशेष

आकांक्षा कुमावत बनीं ‘स्ट्रॉन्ग वीमन ऑफ इंडिया’, गोल्ड मेडल से देश का नाम किया रोशन

Vishva News
Last updated: 13/01/2026 11:01 AM
Vishva News
Published: 13/01/2026
Share
SHARE

Rajasthan: जालौर जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब आहोर उपखंड के बावड़ी गांव निवासी आकांक्षा कुमावत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। दिल्ली के फरीदाबाद में 7 से 11 जनवरी तक आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर्स इक्विप्ड और क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता 2025-26 में आकांक्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किए और दो स्वर्ण पदक जीतकर ‘स्ट्रॉन्ग वीमन ऑफ इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया।

GGU बिलासपुर में सनसनीखेज घटना: यूनिवर्सिटी मेस में रसोइए ने B.Tech छात्र के साथ किया खौफनाक कांड, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप

प्रतियोगिता में आकांक्षा ने पावर लिफ्टिंग और इक्विप्ड बेंच प्रेस दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजस्थान राज्य पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि सब जूनियर गर्ल्स टीम का नेतृत्व कर रही आकांक्षा कुमावत ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में 77.5 किलोग्राम वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इस वर्ग में 72.5 किलोग्राम वजन उठाने का रिकॉर्ड था।

इसके साथ ही आकांक्षा ने इक्विप्ड बेंच प्रेस स्पर्धा में भी 57 किलोग्राम भार वर्ग में 95 किलोग्राम वजन उठाकर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस श्रेणी में पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 87.5 किलोग्राम का था। दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही आकांक्षा को ‘स्ट्रॉन्ग वीमन ऑफ इंडिया’ का खिताब प्रदान किया गया।

अपनी इस उपलब्धि पर आकांक्षा ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल जालोर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन करना है। वे आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाना चाहती हैं। आकांक्षा ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच लोकेश कुमार और पूनम पूनिया को दिया।

CG News: नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन में भीषण आग, एक के बाद एक गैस सिलेंडरों में धमाके से मचा हड़कंप

आकांक्षा ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने करीब पांच वर्षों तक लगातार कड़ी मेहनत की है। इस दौरान उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला, जिसने हर चुनौती में आगे बढ़ने का हौसला दिया। आकांक्षा की इस ऐतिहासिक सफलता से जिलेभर में खुशी की लहर है और खेल जगत में उन्हें नई प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Remya Jose Innovation: गरीबों के लिए वरदान बनी रेम्या जोस की पर्यावरण-अनुकूल मशीन, जरूरत से जन्मा अनोखा आविष्कार
मुख्यमंत्री से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी
नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल.
Constitution Day 2025: जानिए वे 7 महत्वपूर्ण कानून, जो हर महिला को बनाएंगे सुरक्षित और शक्तिशाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

Chhattisgarh : करंट से नर भालू की मौत, वन विभाग ने मौके पर किया निरीक्षण

Vishva News
Vishva News
09/09/2025
ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा से नंबर 1 की कुर्सी छीनी, नए बल्लेबाज ने मारी छलांग
रायपुर के मेट्रो BAR में खौफनाक वारदात: चीखती रही युवती, बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से किया कत्ल, वारदात के बाद फरार
रेलवे स्टेशन और किराए के मकान में चल रहा था जुआरियों का खेल, पुलिस ने पकड़े 17 आरोपी, भारी रकम जब्त
Niger Air Force Base Attack: नाइजर एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों में 20 की मौत; 11 संदिग्ध गिरफ्तार
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?