By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Ayushman Card New Rules: आयुष्मान कार्ड से जुड़े नए नियम, अब ये काम न किया तो रुक सकता है फ्री इलाज
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Ayushman Card New Rules: आयुष्मान कार्ड से जुड़े नए नियम, अब ये काम न किया तो रुक सकता है फ्री इलाज
देश - विदेशप्रमुख खबरें

Ayushman Card New Rules: आयुष्मान कार्ड से जुड़े नए नियम, अब ये काम न किया तो रुक सकता है फ्री इलाज

Vishva News
Last updated: 04/01/2026 10:34 AM
Vishva News
Published: 04/01/2026
Share
SHARE

Ayushman Card New Rules: अगर आप या आपका परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार ने आयुष्मान कार्ड से जुड़े नियमों में बड़े बदलावों का ऐलान किया है. अब बिना आधार e-KYC के न तो नया कार्ड बनेगा और न ही पुराने कार्डों पर इलाज की गारंटी होगी.

Contents
  • अब e-KYC जरूरी
  • पकड़े कई फर्जीवाड़े
  • नए सदस्य जोड़ने पर भी लगी लगाम
  • क्यों पड़ी इन बदलावों की जरूरत?

Gold Price 4 January 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें आज के सोने के भाव की स्थिति

अब e-KYC जरूरी

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है. अब BIS 2.0 (Beneficiary Identification System) नामक नई प्रणाली लागू की गई है. इसके तहत नया आयुष्मान कार्ड केवल तभी जारी किया जाएगा जब लाभार्थी का आधार-आधारित e-KYC पूरा हो जाएगा.

पकड़े कई फर्जीवाड़े

सिस्टम में हो रही धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा ले रही है. अब तक देशभर में 61,932 आयुष्मान कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं. इनमें से 48,000 से अधिक कार्डों का फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू हो चुका है. अगर जांच में कोई कार्ड फर्जी पाया जाता है, तो उस पर मिलने वाली मुफ्त चिकित्सा सुविधा तुरंत रोक दी जाएगी.

नए सदस्य जोड़ने पर भी लगी लगाम

पहले आयुष्मान कार्ड में परिवार के नए सदस्यों को जोड़ना काफी आसान था, लेकिन अब सरकार ने इसे काफी सीमित कर दिया है. मनमाने तरीके से अब कार्ड में नए नाम जोड़ना लगभग बंद हो गया है, जिससे केवल जरुरतमंद लोग ही इसका फायदा उठा सकें.

Petrol-Diesel Price Update: 04 जनवरी 2026 – जानें आपके शहर में नए रेट

क्यों पड़ी इन बदलावों की जरूरत?

सरकार का कहना है कि कई ऐसे लोग इस योजना का लाभ उठा रहे थे जो इसके लिए एलिजिबल नहीं थे. इससे सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ रहा था और असली जरूरतमंदों तक सुविधा नही पहुंच पा रही थी. फर्जीवाड़े को रोकने और सिस्टम को साफ बनाने के लिए ही ये कड़े कदम उठाए गए हैं.

अगर आपका कार्ड आधार से लिंक नहीं है या आपकी जानकारी गलत पाई जाती है, तो आपको अस्पताल में इलाज के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. समय रहते अपना e-KYC स्टेटस जरूर चेक कर लें.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

भारत में एयरलाइन यात्रा के दौरान पावर बैंक चार्ज करने पर लगाया गया बैन, DGCA ने जारी की नई गाइडलाइंस
पहलगाम के हीरो नजाकत अली को राज्योत्सव में सम्मान, आतंकी हमले में दिखाई थी वीरता, बचाई थी छत्तीसगढ़ के 11 शैलानियों की जान
CG Crime: शराब के नशे में पति का हैवानियत… पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बेटे ने बनाया पापा की घिनौनी हरकत का वीडियो
छत्तीसगढ़ में कुड़मी समाज का विरोध प्रदर्शन, रेलवे ने बदले कई ट्रेनों के रूट
CG Murder Case: चरित्र संदेह के चलते पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, पत्नी की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधजिला तैतीस (C.G.)

CG News : ट्रक से डीजल चोरी करने वाले चोरों की पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश नाकाम

Vishva News
Vishva News
06/09/2025
Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, आज बढ़ी कीमतें, जानें बड़े शहरों में क्या है नया रेट
Record APAAR ID Generation: छत्तीसगढ़ ने अपार आईडी निर्माण में हासिल की बड़ी उपलब्धि, बड़े राज्यों को पछाड़ा
Space News: चांद के गड्ढों में सैटेलाइट कबाड़ दफन करने की योजना, इस देश के वैज्ञानिकों ने शुरू की तैयारी
Hate Speech Case: अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अग्रिम जमानत याचिका खारिज, सभी FIR में प्रक्रिया का सामना करेंगे
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?